SKIN

Best Homemade Peel Off Face Mask | होममेड पील ऑफ फेस मास्क

Peel Off Face Mask- पील ऑफ फेस मास्क को बनाना और इनका प्रयोग करना बहुत ही आसान है, और घर पर बने हुए पील ऑफ फेस मास्क बहुत ही सौम्य तरिके से आपकी स्किन को कोमल और सूंदर बनाते है।

Best Peel Off Mask In India-2021

पील ऑफ मास्क स्किन के ब्लैकहेड्स और डेड स्किन को निकाल कर स्किन को क्लीन करते है।

यह त्वचा को पोषण देकर स्किन को क्लियर और सुंदर बनाते है। और स्किन प्रॉब्लम को दूर करते है।

1. ऑरेंज पील ऑफ मास्क (Orange Peel Off Mask)-

ऑरेंज पील ऑफ मास्क को बनाने के लिए संतरे के छिलको को धुप में सुखाकर पाउडर बना लीजिये, फिर जब आपको इस मास्क का प्रयोग करना हो तो इस में जिलेटिन मिलाकर आप इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाइये। या संतरे के छिलकों के पाउडर में शहद मिलाकर भी आप मास्क तैयार कर सकती है। यह आपकी स्किन की झुर्रियो को ख़त्म कर देगा।

2. एप्पल पील ऑफ मास्क(Apple Peel Off Mask )-

एप्पल पील ऑफ मास्क बनाने के लिए एक छोटे एप्पल को छीलकर काट लीजिये, और फिर स्मूथ पेस्ट बना लीजिये। अब इस पेस्ट में दो चम्मच कच्चा दूध और एक चम्मच शहद मिला लीजिये। अब सब चीजों को मिक्स करके एक मोटी लेयर अपने चेहरे पर लगाइये और फिर 30 मिनिट तक लगा रखकर पानी से धो लीजिये।

3. ग्रीन टी और लेमन फेस मास्क (Green Tea and Lemon Face Mask)-

ग्रीन टी को पानी में मिला लीजिये, और फिर निम्बू का रस मिला दीजिये, और फिर थोड़ा जिलेटिन पाउडर मिलाकर कुछ एक मिनिट डबल बोइलिंग कीजिये और फिर मिक्स करके और अगर मास्क ज्यादा गर्म हो तो ठंडा करके अपने चेहरे पर लगाइये। और फिर 10 मिनिट बाद मास्क को खिंच कर निकाल लीजिये।

4. एग वाइट फेस मास्क(Egg white Face Mask)-

स्किन से ब्लैकहेड्स को कम्प्लीटली निकालने के लिए अंडे का सफेद भाग लेकर उसमे पीसी हुई चीनी मिलाइये और फिर इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाइये फिर टिशू पेपर को अपने चेहरे पर लगाकर दबाइये। फिर एक लेयर और टिशू पेपर के ऊपर इस मास्क की लगाइये और 10-15 मिनिट सूखने दीजिये। फिर टिशू पेपर को निचे से ऊपर की तरफ खिंच कर निकाल दीजिये।

Best Winter Cream For Dry Skin

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

View Comments

Published by
Preeti Patel