Chehre ke Kale Dag Hatane ke Gharelu Upay-चेहरे के काले दाग हटाने के घरेलु उपाय
क्या आपके खूबसूरत चेहरे पर काले दाग़-धब्बे है, जो आपको कभी कभी गुस्सा दिलाते है, क्यों की ये धब्बे स्किन की रंगत से गहरे होने के कारण चेहरे की सुंदरता को कम करते है| परन्तु आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्यों की इन चेहरे के काले दागों को हटाने का उपाय संभव है और वो भी बिलकुल आसान और घरेलू उपाय है| इन उपायों को आजमा कर आप आसानी से अपने चेहरे के काले दाग-धब्बों से छुटकारा पा सकती है या सकते है क्यों की चेहरे पर दाग-धब्बों की प्रॉब्लम महिलाओ और पुरुषो दोनों को रहती है |
तो आइये जानते है चेहरे के काले दाग हटाने के आसान से घरेलू उपायों(Home Remedies to Remove Black Face Stains)के बारे में –
Table of Contents
1. काले दागों का कारण –
सूरज की तेज धुप के प्रभाव से|
हार्मोन्स के असंतुलन के कारण|
ज्यादा दवाइयों के इस्तेमाल से|
प्रेगनेंसी के कारण |
विटामिन की अनियमितता के कारण|
अच्छा खान-पान नहीं रखने से|
शरीर में कमजोरी और नींद की कमी के कारण|
किसी प्रकार का तनाव रहने के कारण|
2. काले दागों को हटाने के उपाय-
1. बेदाग निखार के लिए चावल पानी का प्रयोग-
चावल के पानी में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते है, जो स्किन को हेल्थी रखने में मदद करते है और स्किन को कांच में के जैसा साफ और चमकीला बनाते है|
चावल का पानी बनाने और इस्तेमाल की विधि-
चावल का पानी बनाने के लिए एक कटोरी चावल को बाउल में लेकर पानी में 24 घंटे के लिए भिगो दे|
और फिर चावल को छान कर पानी को इकट्ठा करले|
अब चावल का पानी तैयार है|
अब एक चम्मच चावल का आटा,एक चम्मच दूध और उसमे चावल का पानी मिलाकर पेस्ट बनाले|
और फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करे और फिर 10 मिनिट पैक को लगा छोड़ दे|
और अब पैक को साफ करले, इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार करने से आपको दागों फ्री स्किन मिलेगी|
2. एलोवीरा से हटाए दाग़-
एलोवीरा एक प्राकृतिक औषधि के रूप मे आपके चेहरे से दाग-धब्बों का सफाया करता है, यह चेहरे को निखारने के लिए रामबाण है,यह स्किन को मॉइश्चर करके स्किन को जवाँ रखने में मदद करता है|
एलोवीरा का पैक बनाने और इस्तेमाल की विधि-
एलोवीरा की पत्ती से फ्रेश जेल निकाल ले और इसमें विटामिन E ऑइल या विटामिन E का एक कैप्सूल और निम्बू का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार करले|
और अब सब चीजों को आपस में अच्छे से मिक्स करले|
अब इस पेस्ट को अपने फेस पर लगाए और सूखने तक लगा रहने दे|
इस पैक का रोजाना इस्तेमाल करने से आपके चेहरे के काले दाग-धब्बे मिट जायेगे|
और चेहरे पर चमक बनी रहेगी।
3. दही और निम्बू से चमकेगा चेहरा-
दही स्किन को जवां बनाए रखने में लाभकारी है,वही निम्बू में विटामिन C, और लेक्टिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाए जाते है| इसलिए निम्बू को गहरे से गहरे और पुराने से पुराने दागों का सफाया करने के लिए उपयोग किया जाता है|
पैक को बनाने और इस्तेमाल की विधि-
दो चम्मच दही में आधा निम्बू का रस और एक चम्मच बेसन मिला ले|
बेसन आपकी स्किन को साफ करने और डेड स्किन सेल्स हटाने में मदद करेगा|
अब सब चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और फिर इस पैक को 20 मिनिट के लिए अपने चेहरे पर लगाए|
इस पैक का इस्तेमाल दागों को हटाने के लिए बहुत ही अच्छा है, इस पैक को सप्ताह में तीन बार लगाए |
4. चन्दन पाउडर मिटा देगा चेहरे के काले दाग-
चंदन सदियों से महिलाओं के सौंदर्य और रूप को निखारने के लिए उपयोग किया जा रहा है, चंदन पाउडर आपके स्किन से पिम्पल,एक्ने और उनके दागों को बड़ी ही आसानी से खत्म कर सकता है|
चन्दन पाउडर का पैक बनाने और इस्तेमाल की विधि-
दो चम्मच चंदन पाउडर में दो चम्मच कच्चा दूध मिलाकर मिक्स करले।
और अब इस पैक को अपने फेस पर लगाए और सूखने तक लगा रहने दे, (लगभग 15 मिनिट तक)|
और फिर ठन्डे पानी से चेहरे को धो ले, और सप्ताह में दो बार इस पैक को जरूर लगाए|
यह पैक आपके फेस से डार्क-स्पॉट्स को बहुत जल्दी मिटाकर आपको बेदाग और निखरी हुई स्किन प्रदान करेगा|
5. पपीता चेहरे से हटाए दाग़-
पपीता में पपीन तत्व पाया जाता है, जो स्किन को हेल्थी बनाने में मुख्य भूमिका निभाता है, और होम रेमिडिस में पपीता मुख्य रूप से उपयोग किया है|
पपीता पैक बनाने और इस्तेमाल की विधि-
पपीता को पीस ले और एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करले|
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप इस पैक में मिल्क-क्रीम मिलाये |
और अगर आपकी स्किन ऑयली है तो निम्बू का रस मिलाकर पेस्ट बनाए।
इस पैक का रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है, इस पैक के इस्तेमाल से आपकी स्किन दमक जाएगी और आपको बेदाग निखार मिल जायेगा।
इन पैक का इस्तेमाल करके आप अपने फेस के सभी प्रकार के दाग धब्बों को हटा सकेंगे और यह पैक आपको एक चमकता और बेदाग़ निखार देंगे| और इसी तरह की आसान होम रेमेडीस के लिए जुड़े रहे KAMALKITIPS.COM से | और अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो कमेंट जरूर करे| आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद।
BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|
View Comments