SKIN

दालचीनी फेस पैक ऑयली, ड्राई और कॉम्बिनेशन स्किन पर निखार लाने के लिए | Cinnamon Face Pack

Cinnamon Face Pack- स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए दालचीनी के फेस पैक का इस्तेमाल भी आसानी से किया जा सकता है।

अगर आप उम्र से पहले बूढ़ी दिखना नहीं चाहती है और अपनी स्किन पर झाइयों को नहीं आने देना चाहती है तो आपको दालचीनी के असरकारक फेस पैक का इस्तेमाल करना होगा।

स्किन टैनिंग दूर करने के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल कीजिये। Raw Milk For Tanning Removal

दालचीनी सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है। दालचीनी के फेस पैक स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ-साथ फ्लॉलेस बनाते है।

आइये जानते है दालचीनी के असरकारक फेस पैक को बनाने की विधि के बारे में-

1. ऑयली स्किन के लिए दालचीनी फेस पैक-

ऑयली स्किन के लिए दालचीनी पैक बनाने के लिए दो चम्मच दालचीनी के पाउडर में एक चम्मच शहद मिलाइये और पेस्ट तैयार कीजिये। अब इस पैक को अपने फेस पर लगाइये और 15 मिनिट बाद निकाल दीजिये। लेकिन पैक का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

2. सेंसिटिव और कॉम्बिनेशन स्किन के लिए दालचीनी फेस पैक-

सेंसिटिव और कॉम्बिनेशन स्किन पर कोई भी चीज सूट नहीं करती है। इसलिए हमेशा यही कन्फ्यूज़न रहती है की क्या लगाए और क्या नहीं। इसलिए आप जैतून ऑइल या नारियल ऑइल में एक चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाइये और अपने फेस पर लगाकर 10 मिनिट मसाज कीजिये। और फिर ठन्डे पानी से चेहरे को धो लीजिये।

3. ड्राई स्किन के लिए दालचीनी फेस पैक-

ड्राई स्किन में नमी की कमी होने के कारण स्किन में इचिंग होने लगती है। इसलिए ड्राई स्किन के लिए पैक बनाने के लिए एक चम्मच पका हुआ केला, एक चम्मच दही और आधा चम्मच दालचीनी पाउडर को मिलाये। अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगाए और 20 मिनिट लगाकर रखिये फिर साफ पानी से चेहरे को धो लीजिये। इस पैक का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन ग्लोइंग बनेगी।

4. दालचीनी, समुद्री नमक और शहद का पैक-

दालचीनी पाउडर, समुद्री नमक और शहद को मिलाकर अपने फेस पर मसाज कीजिये। यह स्किन एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है और स्किन को क्लियर बनाता है। इस तरह से दालचीनी का इस्तेमाल करने से स्किन सॉफ्ट और स्मूथ हो जाएगी।

5. रिंकल्स हटाने के लिए दालचीनी पैक-

स्किन को रिंकल फ्री करने के लिए और स्किन से एजिंग साइन को ख़त्म करने के लिए दालचीनी का पैक लाभकारी रहता है और अगर एंटीएजिंग क्रीम्स के इस्तेमाल के बाद भी आपको कोई फायदा नहीं हुआ है तो दालचीनी के पैक का इस्तेमाल कीजिये। दालचीनी का एंटीएजिंग पैक बनाने के लिए एक चम्मच दालचीनी पाउडर में, 5 बून्द असेंशियल ऑइल और आधा चम्मच पेट्रोलियम जेली को मिक्स कीजिये और फिर रात में अपने चेहरे को साफ करके लगाइये। और रात भर लगे रहने दीजिये। और सुबह गुनगुने पानी से चेहरे को धो लीजिये इस पैक का इस्तेमाल आप रोजाना या एक दिन छोड़कर कीजिये आपकी स्किन से झुर्रियाँ गायब हो जाएगी।

Homemade Ubtan | इस तरह से बनाये घरेलू जादुई उबटन चेहरे पर सोने जैसा निखार आएगा

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

View Comments

Published by
Preeti Patel