SKIN

Dry Skin Make up Tips, ड्राई स्किन पर मेकअप कैसे करें

Dry Skin Make up Tips- क्या आपकी स्किन भी ड्राई है और आप जब भी ड्राई स्किन पर मेकअप करती है तो स्किन की पपड़ी बनकर निकलने लगती है और स्किन और ज्यादा ड्राई लगने लगती है। तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है, इस आर्टिकल में हम ड्राई स्किन पर मेकअप कैसे करे, इसके बारे में जानेंगे।

ड्राई स्किन पर मेकअप करना बहुत मुश्किल होता है, इसलिए फाउंडेशन और कंसीलर लगाने से स्किन पर सफेद धब्बे पड़ने लगते है। इसलिए आप यह बताई गयी ड्राई स्किन के लिए मेकअप टिप्स को फॉलो कीजिये, इन टिप्स की मदद से आप बहुत अच्छे से अपने चेहरे पर मेकअप कर पायेगी वो भी बिना किसी ड्राईनेस के-

1. मेकअप से पहले स्किन को एक्सफोलिएट जरूर करें-

ड्राई स्किन पर मेकअप करने से पहले स्किन को एक्सफोलिएट करना बहुत जरूरी होता है क्योकि ड्राई स्किन की वजह से चेहरे पर डेड सेल्स जमा हो जाती है और फिर जब आप मेकअप करते है तो यह डेड सेल्स उभर जाती है और सफेद पैचेज दिखने लगते है और मेकअप बिगड़ जाता है। इसलिए मेकअप से पहले स्किन को एक्सफोलिएट जरूर कर लेना चाहिए।

2. स्किन क्लींजिंग –

मेकअप करने से पहले स्किन क्लीनिंग भी बहुत जरूरी है, किसी भी अच्छी क़्वालिटी की क्लींजिंग मिल्क से अपने चेहरे पर मसाज कीजिये। क्लींजिंग मिल्क से स्किन की डेड सेल्स और स्किन की गंदगी साफ हो जाती है और फिर जब आप मेकअप करते है तो आप का मेकअप सेट बहुत अच्छे से होगा। क्लींजिंग करने के 10-15 मिनिट बाद ही मेकअप करें।

3. मेकअप से पहले मॉइशराइज़र-

क्लींजिंग के बाद आप स्किन पर अच्छा सा SPF वाला मॉइशराइज़र लगाइये ताकि आपको सनस्क्रीन लगाने की जरूरत भी ना पड़े और मेकअप भी अच्छे से हो जाये।

4. अब प्राइमर का इस्तेमाल करें-

मेकअप से पहले प्राइमर का इस्तेमाल कीजिये, प्राइमर स्किन पर बेस तैयार करता है और मेकअप को लम्बे समय तक टिकाये रखता है, प्राइमर का इस्तेमाल करने से स्किन स्मूथ और खूबसूरत बनती है।

5. फाउंडेशन का इस्तेमाल-

ड्राई स्किन के लिए लिकविड फाउंडेशन का इस्तेमाल करना ही बेस्ट रहता है क्यों की यह स्किन के अंदर तक सेट हो जाता है और स्किन स्मूथ नजर आती है, फाउंडेशन के बाद हाइलाइटर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

6. ड्राई स्किन पर कॉम्पेक्ट पाउडर का इस्तेमाल नहीं करें-

ड्राई स्किन पर अगर मेकअप को अच्छा स्मूथ बनाना है तो कॉम्पेक्ट पाउडर का इस्तेमाल ना करें, इससे स्किन ड्राई और बेजान बन जाती है।

और यह बात ध्यान रखे की आप अपनी ड्राई स्किन के लिए अच्छे वाले मेकअप प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़े-

गर्मियों में मेकअप से चेहरे को काला होने से कैसे रोकें।How To Prevent Darkening Of Face With Makeup In Summer

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

View Comments

Published by
Preeti Patel