प्याज से रोके बालों का झड़ना आसानी से

HAIR
Share this Article with your friends -

अगर आप झड़ते, दोमुहे, सफेद बालो से परेशान हो चुके है और सब कुछ उपाय करने के बाद भी असर नहीं हो रहा है तो अब बारी है ऐसा नुस्खा उपयोग करने की जिससे आपको पॉसिटिव रिजल्ट मिलना ही है, हम बात कर रहे है प्याज की, प्याज हमे आसानी से हमारे घर में मिल जाता है और जितना फायदा प्याज खाने पर होता है क्या आप को पता है उतना ही फायदा ये बालो पर भी करता है, तो आइये आज हम प्याज के इस्तेमाल से बालो का झड़ना कैसे रुकता है, और उन्हें स्वस्थ, काला घना कैसे बनाया जाता है इसके कुछ टिप्स जानते है।

  1. प्याज को छीलकर काट ले और मिक्सर ग्राइंडर में पीस ले और रस निकाल ले,  अब इस रस को अच्छे से अपने बालो की जड़ो में लगाए और फिर आधे घंटे बाद धो लें।

2.  प्याज के रस में नारियल का तेल मिला ले और इस से अच्छे बालो की मसाज करे। और फिर एक घंटे बाद धो ले।

3.  प्याज और सूखे आवला को नारियल आयल में उबाल ले और तब तक उबाले जब तक आयल काला न हो जाये अब इस तेल को ठंडा होने पर छान कर  किसी बोतल में भर दे ,और रोज रात को मालिश करे। अगर आप के बाल उड़ गए होंगे तो नए बाल जल्दी ही उगने लगेंगे।

4.  प्याज के रस में शहद मिला कर हेयर पैक बना लीजिये और आधे से एक घंटे तक अपने बालो में लगा कर रखिये और फिर किसी हल्के शैम्पू से बाल धो लीजिये।

इन उपायों को हफ्ते में दो से तीन बार अवश्य प्रयोग करे जिससे की बाल झड़ना बंद हो जायेगे और नए बाल भी उग आएंगे। धन्यवाद।


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *