चेहरे के दाग़-धब्बे हटाने के लिए होममेड स्क्रब | Homemade Scrub
HOME MADE SCRUB- चेहरे के दाग़-धब्बों को हटाने और स्किन से डेड सेल्स को रिमूव करने के लिए होममेड बेस्ट स्क्रब का इस्तेमाल करें, जिससे आपकी स्किन दाग़-धब्बों के निशान से मुक्त हो जाएगी।
और स्किन चमक जाएगी। स्किन की सही देख-रेख के लिए आप होममेड स्क्रब का इस्तेमाल कीजिये। और अपनी स्किन को बेदाग बनाइये।
स्किन से डेड सेल्स निकालने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अगर सही प्रकार के होममेड स्क्रब का इस्तेमाल किया जाये तो यह थोड़े टाइम में ही आपकी स्किन के दाग़-धब्बों को भी हटा देते है। और स्किन को क्लियर कर देते है।
Table of Contents
आइये जानते है बेस्ट होममेड स्क्रब के बारे में-
1. एलोवेरा स्क्रब से दाग़-धब्बे हटाए-
आवश्यक सामग्री-
दो से तीन चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल।
एक चम्मच चावल का आटा।
एक चम्मच शहद।
स्क्रब बनाने और इस्तेमाल का तरीका-
सब से पहले एलोवेरा की पत्ती से फ्रेश जेल निकाल लीजिये।
अब इसमें चावल का आटा और शहद मिलाइये और मिक्स कीजिये।
अब इस तैयार स्क्रब से अपने चेहरे पर हल्के-हल्के हाथो से 5 मिनिट मसाज कीजिये।
और फिर साफ पानी से चेहरे को धो लीजिये।
यह स्क्रब डेड स्किन सेल्स को तो निकालेगा साथ ही चेहरे से दाग़-धब्बे हटाने के लिए बहुत लाभदायक है। सप्ताह में दो बार इस स्क्रब का
इस्तेमाल करके स्किन को साफ और बेदाग रखा जा सकता है।
2. अखरोट का स्क्रब दाग़-धब्बे हटाने के लिए-
आवश्यक सामग्री-
तीन-चार अखरोट।
एक चम्मच शहद।
स्क्रब बनाने और इस्तेमाल का तरीका-
सब से पहले अखरोट को पीस लीजिये। और फिर पइसे हुए अखरोट में शहद मिलाइये।
अब इस अखरोट स्क्रब से अपने फेस और गर्दन पर हल्के-हल्के हाथों से मसाज कीजिये।
और 5 मिनिट मसाज करने के बाद चेहरा धो लीजिये।
अखरोट स्क्रब डेड सैल्स को हटाएगा और चेहरे पर हो रहे दाग़-धब्बों को भी मिटा देगा।
सप्ताह में दो से चार बार इस स्क्रब का इस्तेमाल कीजिये।
3. कॉफ़ी स्क्रब से स्किन को बेदाग बनाइये-
आवश्यक सामग्री-
एक चम्मच कॉफ़ी।
एक चम्मच चीनी।
एक चम्मच शहद।
स्क्रब बनाने और इस्तेमाल का तरीका-
स्क्रब बनाने के लिए कॉफ़ी में, चीनी को थोड़ा पीस कर मिलाइये और फिर शहद भी डालिये।
अब तीनो को अच्छे से मिक्स कीजिये और फिर इस स्क्रब से अपने चेहरे पर मसाज कीजिये।
5 मिनिट मसाज करने के बाद पानी से चेहरे को धो लीजिये।
इस स्क्रब का इस्तेमाल रोजाना कीजिये ताकि आपकी स्किन बेदाग और कोमल बन जाये।
कॉफ़ी आपकी स्किन को बेदाग बनाने में बहुत मददगार साबित होती है।
4. टमाटर और चीनी के स्क्रब से हटाए दाग़-धब्बे-
आवश्यक सामग्री-
एक टमाटर का पल्प।
एक चम्मच पीसी हुई चीनी।
एक चम्मच कच्चा दूध।
स्क्रब बनाने और इस्तेमाल का तरीका-
स्क्रब बनाने के लिए टमाटर के पल्प में चीनी और दूध मिलाकर अपने चेहरे पर मसाज कीजिये।
स्किन से दाग़-धब्बों को हटाने के लिए यह बेस्ट फार्मूला है।
इस स्क्रब से 5 मिनिट मसाज के बाद आप अपने चेहरे को धो लीजिये।
यह स्क्रब आपकी स्किन से एक्स्ट्रा आयल और डेड सेल्स को निकालने के साथ स्किन क्लींजिंग करता है और आपके चेहरे को बेदाग़ बनाता है।
आप इस स्क्रब को फेस पैक की तरह भी इस्तेमाल कर सकती है, आप स्क्रब से मसाज करने के बाद फेस पैक के रूप में 15 मिनिट चेहरे पर
लगाइये और फिर चेहरा ठन्डे पानी से धो लीजिये।
यह स्क्रब सनटैनिंग को भी ठीक करता है।
5. संतरे के छिलकों का स्क्रब दाग़-धब्बों को हटाने के लिए-
आवश्यक सामग्री-
संतरे के छिलकों का पाउडर दो चम्मच।
आधा चम्मच हल्दी।
दो चम्मच शहद।
स्क्रब बनाने और इस्तेमाल का तरीका-
स्क्रब बनाने के लिए संतरे के छिलको को सुखाकर पीस लीजिये, अब दो चम्मच संतरे के छिलको के पाउडर में आधा चम्मच हल्दी पाउडर और
शहद मिलाकर अच्छे से मिक्स कीजिये।
अब इस स्क्रब से अपने चेहरे कीजिये और फिर 15 मिनिट फेस पैक के रूप में लगा रहने दीजिये।
इस स्क्रब से चेहरे की डेड सेल्स बाहर निकल जाएगी, और आपका चेहरा खिल उठेगा।
BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|
View Comments