आपके चेहरे की मुस्कान में सबसे अहम भूमिका निभाते है आपके गुलाबी होंठ| लेकिन आपके होठ काले है तो ये आपके चेहरे की मुस्कान को भद्दा कर देते है, इसके पीछे का कारण हमारी ख़राब जीवनशैली का भी हो सकता है और जाने- अनजाने में कितने ही केमिकल युक्त प्रोडक्ट जो हम इस्तेमाल करते है, वो भी हो सकते है| लेकिन हम इन प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से पहले ये ध्यान नहीं रख पाते है की ये प्रोडक्ट्स नुकसानदायक तो नहीं है और रेगुलर यूज़ करने की वजह से होठो का कालापन दूर होने की बजाय बढ़ता जाता है | तो अब होठों का कालापन कैसे दूर करे, तो इस बात की चिंता करने की बिलकुल जरूरत नहीं है इसके लिए आज हम आपको होठों का कालापन दूर करने के 15 उपायों के बारे में बतायेगे, जिससे आपके होंठ फिर से गुलाब की पंखुड़ियों जैसे गुलाबी और कोमल हो जाएगे|
Table of Contents
होठों का कालापन दूर करने के उपायों को जानने से पहले ये जानते है कि होठो के कालेपन का कारण क्या है |
2. धुप में चेहरे की ढँक कर नहीं जाने से सूरज की पराबैगनी किरणे (UV Rays) होठो के कालेपन का मुख्य कारण बनती है|
3. धूम्रपान करना भी काले होठो का मुख्य कारण है, इससे लिप पिगमेंटेशन के साथ कई बिमारिया होती है|
4. शरीर में पोषक तत्वों की कमी से होठो में कालापन आने लगता है इसलिए विटामिन C और B 12 जरूर ले ये स्किन टोन को लाइट करते है|
5. होठो को दांतो से बार बार चबाने से होठो कालापन आने लगता है|
6. होठो पर ज्यादा लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से भी होठो में कालापन आता है|
7. होठो का ध्यान नहीं रखने से भी होठ काले होने लगते है |
होठो के कालेपन को दूर करने के लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करना ही बहुत फायदेमंद रहता है क्यों की इनसे किसी भी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होता है और ये पूर्णतया सुरक्षित रहते है |
शहद और निम्बू दोनों में विटामिन C पाया जाता है, ब्लीचिंग एजेंट के रुप में हमारी स्किन पर काम करता है| इसलिए ही निम्बू और शहद का प्रयोग सभी प्रकार के ब्यूटी उत्पादों में किया जाता है |
सामग्री-
2. एक चम्मच निम्बू का रस
3. सॉफ्ट गिला कपड़ा
4. शहद और निम्बू का रस का उपयोग ऐसे करे-
5. निम्बू के रस में शहद को अच्छे से मिक्स करले|
6. अब इस मिश्रण को होठो पर लगाए और एक घंटा लगा रहने दे|
7. फिर सॉफ्ट कपड़े से होठो को साफ करले | इस मिश्रण को दिन में आपकी सुविधानुसार कितनी भी बार लगाया जा सकता है |
शहद और निम्बू किस प्रकार लाभदायक है-
शहद और निम्बू में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है, जो स्किन की रक्षा करते है|और खासकर कच्चा शहद फ्लेवोनॉइड और पॉलीफेनॉल गुणों से भरपूर होता है जो एंटीऑक्सीडेंट का काम करते है |शहद होठो के नए टिशूज़ के विकास में सहायक होता है | शहद पर हुए अध्ययनों से पता चला है की शहद एंटीमाइक्रोबियल, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटी- एलर्जिक, एंटी- टॉक्सिक, हीलिंग, मॉइश्चराइज़िंग और ब्लड को साफ करने के गुणों से भरपूर होता है|शहद स्किन से जुड़े सभी रोगो के लिए फायदेमंद होता है | और इसीलिए शहद और निम्बू का मिश्रण होठो के लिए मॉइश्चराइज़र और कंडीशनर का काम करता है|
लाल रंग का चुकंदर होठो को लाल करने के लिए प्रयोग किया जाता है, इसके इस्तेमाल से होठो का कालापन हटाना बहुत आसान होता है|इसमें बीटालेंस (Betalains) होते है जो इसको लाल रंग प्रदान करते है|
स्टेप -1
सामग्री –
1. चुकंदर के एक या दो टुकड़े |
2. चुकंदर को होठो पर उपयोग का तरीका –
3. चुकंदर के एक टुकड़े को थोड़ी देर के लिए फ्रीज़ में रखे|
4. अब चुकंदर के ठंडा हो जाने के बाद कुछ देर होठो की मसाज करे|
5. 20 मिनिट तक मसाज करने के बाद होठो को धो ले |
स्टेप 2 –
सामग्री –
2. एक चम्मच चुकंदर का पेस्ट या जूस
उपयोग करने का तरीका –
2. अब इस स्क्रब से 10 मिनिट होठो को स्क्रब करे |
3. स्क्रब को रात को करे और फिर टिशू पेपर या कपड़े से साफ करके ऐसे ही छोड़ दे और फिर अगले दिन पानी से धो ले |
चुकंदर कैसे लाभदायक है –
चुकंदर के जूस या टुकड़ो का प्रयोग काले होठो को नैचुरली डाई करने के लिए किया जा सकता है| चुकंदर में विटामिन B काम्प्लेक्स होता है जो की चेहरे की सेहत और स्किन के सुधार के लिए काफी जरुरी होता है |
ग्लिसरीन का प्रयोग बहुत समय पहले से ही त्वचा संबंधी चीजों में किया जाता है| यह स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है|
सामग्री –
उपयोग करने का तरीका –
2. अब रात भर ऐसे ही लगा रहने दे |
3. फिर अगली सुबह धो ले| इसी तरह से रोजाना ग्लिसरीन का इस्तेमाल किया जा सकता है |
ग्लिसरीन कैसे है काले होठो के लिए लाभदायक –
ग्लिसरीन त्वचा की नमी को बढ़ाता है इसलिए इसका इस्तेमाल कई एंटी-एजिंग क्रीमो में किया जाता है |अगर ग्लिसरीन का प्रयोग रोजाना किया जाये तो यह त्वचा की रंगत निखरता है और काले हो चुके होठो का रंग भी लाइट कर देता है | ग्लिसरीन स्किन को मॉइस्चराइज़ करता है जिससे स्किन सॉफ्ट बनी रहती है |ग्लिसरीन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते है| ग्लिसरीन में सोडियम लॉरिल सल्फेट पाया जाता है जिससे की स्किन की जलन को भी कम किया जा सकता है |
नारियल तेल का इस्तेमाल करने से बालो को तो भरपूर पोषण मिलता ही है साथ ही यह काले होठों का रंग सुधारने के लिए भी बहुत काम में आता है |
सामग्री –
नारियल आयल को काले होठों के लिए उपयोग करने का तरीका –
नारियल आयल कैसे काम करता है –
नारियल आयल में जरूरी फैटी एसिड्स होते है, जो होठो को हाइड्रेट और स्वस्थ रखते है | और सूरज की धूपसे होठो की रक्षा करते है| साथ ही नारियल आयल होठो का कालापन दूर करके मुलायम और गुलाबी बनाता है|
बादाम आयल का इस्तेमाल जिस तरह से बालो की प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाने में किया जाता है वैसे ही यह दमकती त्वचा देने के साथ साथ काले होठो से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है |
सामग्री –
उपयोग करने का तरीका –
2. रोजाना ऐसा करने से काले होठो का रंग बहुत जल्दी गुलाबी हो जायेगा|
बादाम आयल कैसे काम करता है –
विटामिन E से भरपूर होता है बादाम का तेल|जो त्वचा में एक अनोखा ग्लो लाता है और साथ ही स्किन टाइट करने भी योगदान देता है|बादाम आयल में भरपूर मात्रा में एमोलिएंट गुण पाए जाते है जिससे स्किन कोमल और रिलेक्स हो जाती है और फिर त्वचा की रंगत में निखार आता है|और इनहीं कारणों से बादाम आयल होठों के कालेपन को भी दूर करता है और होठों को मुलायम बनता है |
एलोवेरा को बड़ी ही आसानी से होठो का कालापन दूर करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है |
सामग्री –
उपयोग कैसे करे –
2. अब सूखने तक ऐसे ही छोड़ दे, फिर गुनगुने पानी से धो ले|
3. एलोवेरा जेल का रोजाना एक बार इस्तेमाल करे |
एलोविरा कैसे लाभदायक है –
एलोवीरा में एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है|जो सजीं के लिए बहुत फायदेमंद होते है और इन गुणों के कारण स्किन की क्षतिग्रस्त हो चुकी कोशिकाएं दुबारा बनती है| एलोवेरा में एलोसिन नाम का फ्लेवोनाइड होता है जो की पिगमेंटेशन को कम करता है|
सामग्री –
2. एक चम्मच पानी
3. रुई
उपयोग करने का तरीका –
2. फिर 10 मिनिट बाद गुनगुने पानी से होठो को धो ले |
नोट – सेब के सिरके को कभी भी ज्यादा टाइम के लिए स्किन पर नहीं लगाए | क्योकि ज्यादा देर तक लगाने से यह स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है | इसलिए सेब के सिरके का उपयोग करने से पहले ये देख ले की इससे आपको एलर्जी तो नहीं है या ये आपको नुकसान तो नहीं करेगा |
कैसे काम करता है –
सेब के सिरके में विटामिन C पाया जाता है जो होठो की रंगत को निखरता है|और इसमें मौजूद एसिटिक एसिड स्किन के काले निशानों को हल्का करने में सहायक होता है | इसीलिए सेब के सिरके का इस्तेमाल स्किन के लिए किया जा सकता है |
होठो के काले होने की एक वजह मृत कोशिकाएं भी हो सकती है जिनसे होठो पर कालापन आजाता है इसलिए बेकिंग सोडा इन मृत कोशिकाओं को हटा कर साफ कर देता है |
सामग्री –
2. पानी
3. लिप बाम या जैतून का आयल
उपयोग कैसे करे –
2. अब इस पेस्ट से अपने होठो पर उंगली से दो मिनट स्क्रब करे और फिर धो ले|
3. अब होठो पर लिप बाम या जैतून आयल या नारियल आयल लगा ले | इस स्क्रब इस्तेमाल रोजाना किया जा सकता है |
ध्यान दे – बेकिंग सोडा से स्क्रब करने से होठो की डेड सेल्स निकल जाती है तो होठ सेंसिटिव हो जाते है, इसलिए लिप बाम या जैतून का आयल जरूर लगाए जिससे की होठो को नमि मिल सके और वो हायड्रेट रहे |
कैसे काम करता है –
बेकिंग सोडा एल्कलाइन प्रकृति का होता है जो क्लीनिंग कम्पाउंड का काम करता है | इस कारण से यह होठो का कालापन हटाने में मददगार साबित हो सकता है लेकिन इसका सीधा संपर्क नुकसानदायक हो सकता है इसलिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल पेस्ट बनाने के बाद ही करे |
गुलाब जल का उपयोग होठो को गुलाब की पंखुड़ियों की भांति कोमल और गुलाबी बनाने के लिए किया जा सकता है | गुलाब जल स्किन में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर उन्हें स्वस्थ और सुंदर बना सकता है |
सामग्री –
2. रुई
उपयोग करने का तरीका –
2. रोजाना गुलाबजल का उपयोग करने से आपक होठ गुलाबी और सुंदर हो जायेगे |
गुलाबजल कैसे काम करता है –
गुलाबजल में भरपूर मात्रा में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते है जो होठो को चमक देते है | और इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों की वजह से ही इसे सौंदर्य उत्पादों में अधिकतर इस्तेमाल किया जाता है | गुलाब के पाउडर में एंटी एजिंग गुण होते है इसलिए गुलाब जल भी होठो की स्किन जवाँ बना सकता है |
खीरा एक स्किन टाइटनिंग टॉनिक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है इसलिए इसका इस्तेमाल होठो की भी कसावट करता है साथ ही नमी भी बरकरार रखता है| खीरे में विटामिन -A और विटामिन -C अधिक मात्रा में पाया जाता है इसलिए इसके जूस का इस्तेमाल करके काले होठो को गुलाबी किया जा सकता है|
सामग्री –
2. रुई
उपयोग कैसे करे –
2. अब ठन्डे जूस को अपने होठो पर रुई से लगाए और 20-25 मिनट तक लगा रहने दे, फिर पानी से धो ले |
खीरे में पानी की अत्यधिक मात्रा होती है इसलिए होठो पर इसके इस्तेमाल से होठ सॉफ्ट होते है और उनमे चमक भी आती है| खीरे में विटामिन -C ,K, मैग्नीशियम, पोटेशियम और मेगनीज भरपूर मात्रा में पाए जाते है | खीरे की क्लीन्जिंग प्रॉपर्टीज टॉक्सिन पदार्थो को हटाने में मदद करती है | खीरे का ताज़ा रस स्किन को भरपूर पोषण देने के साथ त्वचा की जलन और सूजन को दूर करता है | खीरे का इस्तेमाल करके सनबर्न को बहुत हद तक ठीक किया जा सकता है और खीरे का पैक होठो और स्किन दोनों को स्वस्थ बनाये रखने में मददगार है |
स्ट्रॉबेरी में विटामिन C पाया जाता है जो इसलिए काले होठो के लिए इसका इस्तेमाल करने से यह स्ट्रॉबेरी जैसे लाल हो जाते है|
सामग्री –
2. एक चम्मच शहद
3. एक चम्मच जैतून का आयल
कैसे उपयोग करे –
2. अब स्ट्रॉबेरी में आधा चम्मच शहद मिलाये | अब अच्छे से मिक्स करे |
3. फिर इस मिश्रण में जैतून आयल की कुछ बुँदे मिलाये और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करले |
4. अब अपने साफ होठो पर इस पेस्ट को लगाए और 10 मिनिट तक लगा कर रखे |
5. फिर गिला कपड़ा लेकर होठो को साफ करले |
6. स्ट्रॉबेरी पेस्ट को हफ्ते में तीन से चार बार लगा सकते है |
कैसे काम करती है –
स्ट्रॉबेरी में विटामिन C और एंटी ऑक्सीडेंट होने की वजह से ये त्वचा को निखारते है | और शहद स्किन को पोषण देकर मॉइश्चराइज़ करता है |स्ट्रॉबेरी का यह पेस्ट एक बहुत ही लाभदायक स्क्रब है |
दूध में लेक्टिक एसिड पाया जाता है और हल्दी एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है इन का मिश्रण होठो के कालेपन को दूर करने के लिए बहुत ही लाभदायक रहता है |
सामग्री –
2. आधा चम्मच हल्दी पाउडर
उपयोग करने कि विधि-
2. अब इस पेस्ट को होठो पर लगाए और पांच से छः मिनिट तक ऐसे ही लगा कर रखे,फिर धीरे धीरे होठो पर रगड़े |
3. और फिर होठो को गर्म पानी से साफ करले और लिप बाम लगा ले |
4. इस उपाय को हफ्ते में दो बार करे जिससे आपको बहुत अच्छा फर्क दिखेगा, आपके होठ वाकई कालापन छोड़ चुके होंगे|
कैसे काम करते है –
हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते है और यह डैमेज सेल्स को भी रिपेयर कर सकती है| और दूध में प्राकृतिक मॉइशराइज़िग गुण होते है| और ये दोनों मिलकर होठो की पिगमेंटेशन को दूर करते है और आपके होठों को सॉफ्ट और गुलाबी बनाते है|
सामग्री–
2. एक चम्मच जैतून आयल
उपयोग की विधि –
2. अब इस मिश्रण को होठ पर लगाए और लगाने के बाद दो मिनिट तक धीरे धीरे मसाज करे |
3. अब गीले सॉफ्ट कपड़े से होठो को साफ करले | और फिर लिप बाम लगा ले |
शुगर और जैतून आयल कैसे काम करते है –
चीनी होठो को एक्सफोलिएट करती है जिससे होठ रूखे नहीं होते है और साथ ही आयल होठो को मॉइशराइज़ और पोषित करता है | ये उपाय काले होठो के लिए बहुत ही प्रभावी है |
सामग्री –
2. डार्क चॉकलेट जो मीठी ना हो
3. एक विटामिन E केप्सूल
उपयोग की विधि –
2. अब विटामिन E के केप्सूल से आयल मिला दे |
3. अब इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दे और फिर ठंडा होने पर अपने होठो पर लगाए |
4. और 10 -15 मिनिट के लिए ऐसे ही लगा कर रखे , फिर गुनगुने पानी से होठो को धो ले।
कैसे काम करते है –
डार्क चॉकलेट होठो को हाइड्रेट करती है और कोकोआ एंटी ऑक्सीडेंट से समृद्ध होता है| ये उपाय होठो को पोषण देता है जिससे होठ काले नहीं होते है| और यह रूखे होठो को भी सही करते है|
सामग्री –
उपयोग की विधि –
2. अब धनिया के पेस्ट को होठो पर लगाए और 20 मिनिट के लिए लगा रहने दे |
3. फिर होठो को गुनगुने पानी से धो ले और फिर कपड़े से साफ करले |
4. अब होठों पर लिप बाम लगा ले |
5. धनिया पेस्ट का इस्तेमाल रोजाना किया जा सकता है |
धनिया कैसे लाभदायक है –
धनिये में अम्बेलिफेरोन कम्पाउंड पाया जाता है जो पिगमेंटेशन को दूर करता है | धनिया पेस्ट का रोजाना इस्तेमाल काले होठों को हल्का करके उन्हें गुलाबी बना देगा |
इन सब उपायों से आप अपनी पसंद और सुविधानुसार तरिके को आजमाए और अपने होठों को गुलाबी बनाये| और इस आर्टिकल को अपने फ्रेंड्स के साथ शेयर करें |
आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद|
यह भी पढ़े- गर्दन का कालापन कैसे दूर करें |
View Comments
useful information
Aryan Boy(होठों का कालापन दूर करने का उपाय)