Dark forehead- माथे का कालापन, यह बहुत सारे लोगो की प्रॉब्लम होती है हममे से कईयों के चेहरे का बाकि जगह का कलर तो साफ होता है लेकिन सिर्फ माथे पर ही कालापन ज्यादा होता है। सिर्फ फोरहेड का कलर ही डल होता है।
चेहरे को चमकाने के लिए तो हम बहुत कुछ करते है और चेहरा तभी सुंदर दिखता है जब आप अपने पुरे चेहरे को साफ करती है यानि की चहेरे के हर हिस्से हो साफ करती है। और कई बार चेहरा तो साफ हो जाता है लेकिन माथा काला ही रह जाता है और कई बार यह कालापन इतना होता है की दूर से ही कालापन दिखाई देता है।
माथे का कलर, धुप के सीधे माथे पर पड़ने से ज्यादा काला हो जाता है।
और अगर आपको भी यही प्रॉब्लम है, यानि की आप भी माथे के कालेपन की वजह से परेशान हो चुके है तो आपको माथे का कालापन हटाने के लिए घरेलू नुस्खों को अपनाना चाहिए।
Table of Contents
माथे का कालापन जल्दी से दूर करने के लिए आप कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर लैप तैयार कीजिये फिर इस लैप को अपने माथे पर लगाइये और 20-25 मिनिट लगा रहने दीजिये फिर रब करके निकालिये और फिर पानी से धो लीजिये। इस उपाय से आप माथे के कालेपन को बहुत जल्दी दूर कर सकते है।
माथे का कालापन दूर करने के लिए बादाम आयल में शहद, और थोड़ा मिल्क पाउडर मिला के मिक्स कीजिये फिर इस पैक को अपने माथे पर लगाइये, और सूखने तक लगा रहने दीजिये। फिर पानी से धो लीजिये इस पैक से बहुत जल्दी माथे का कालापन दूर किया जा सकता है।
माथे का कालापन जल्दी से दूर करने के लिए दूध और गुलाबजल को आवश्यकता अनुसार मिला लीजिये और फिर रात को सोने से पहले अपने माथे पर लगाइये और फिर सो जाइये। इस उपाय से बहुत जल्दी से माथे का कालापन दूर किया जा सकता है।
माथे का कालापन दूर करने के लिए खीरे के रस में गुलाबजल मिलाकर रोजाना लगाइये। फिर इस पैक के सूखने के बाद थोड़ी हल्के हाथो से मसाज कीजिये और फिर पानी से अपने चेहरे को धो लीजिये। आपको बहुत जल्दी असर पता चलने लगेगा।
माथे का कालापन जल्दी से दूर करने के लिए चन्दन पाउडर में बादाम आयल और थोड़ा सा नारियल आयल मिलाइये फिर मिक्स करके अपने माथे पर लगाइये और 20 मिनिट सूखने दीजिये फिर पानी से चेहरे को धो लीजिये, इस पेस्ट का रोजाना इस्तेमाल करने से माथे का कालापन बहुत जल्दी ख़त्म किया जा सकता है।
पुदीना फेस पैक। Mint Face Pack In Summer For Glowing And Refresh Skin
View Comments