How to get rid of Holi colour- होली, रंगों का त्यौहार, जिसमे सभी एक ही रंग में रंग जाते है। चाहे बड़े हो या बच्चे सभी होली खेलने के लिए तैयार रहते है। और बड़ी धूम-धाम और मस्ती के साथ होली खेलते भी है।
लेकिन इस मस्ती-मस्ती में यह भूल जाते है की यह कलर लग जायेगा तो फिर इसको निकलने में बड़ी प्रॉब्लम हो सकती है।
इस आर्टिकल में आज हम इसी बारे में जानेगे की कैसे आप होली का कलर अपनी स्किन से फटाफट साफ कर सकते है।
Table of Contents
स्किन से जल्दी से होली का कलर निकालने के लिए बेसन में निम्बू का रस और दूध मिलाकर अपने चेहरे और बाकि की स्किन पर भी लगाइये और मसाज कीजिये फिर 20 मिनिट लगाकर रखिये और फिर गुनगुने पानी से बेसन पैक को निकाल दीजिये।
खीरा का रस निकाल कर, गुलाबजल और एक चम्मच सिरका मिलाकर सब को अच्छे से मिक्स कीजिये। और इस तैयार पैक से स्किन के कलर को साफ कीजिये। यह स्किन का कलर साफ करके स्किन को साफ और तरोताजी बना देता है।
जौ के आटे में बादाम ऑइल को मिलाकर अपनी कलरफूल स्किन पर लगाइये और स्क्रब कीजिये और फिर अपनी स्किन को क्लियर कीजिये।
दूध के साथ कच्चा पपीता पीस कर मिलाइये और साथ ही मुल्तानी मिटटी और दो-पांच बून्द बादाम आयल मिलाइये फिर अच्छे से मिक्स करने के बाद इस लैप को अपने फेस पर लगाइये और आधा घंटा लगा रख कर फिर चेहरे को धो लीजिये। यह स्किन से कलर को साफ कर देगा।
दूध के साथ संतरे के छिलके के पाउडर, बादाम और मसूर की दाल को पीसकर पेस्ट बनाइये फिर इस लैप को अपने पुरे चेहरे पर लगाइये और मसाज कीजिये फिर आधा घंटा इस पैक को लगाकर रखिये और फिर फेस को वाश कर लीजिये। इससे स्किन से कलर को आसानी से निकाला जा सकता है और स्किन की रंगत को भी निखारा जा सकता है।
यह भी पढ़े-
ऑयली स्किन पर भूलकर भी ना करें इन चीजों का इस्तेमाल। Do Not Forget To Use These Things On Oily Skin
View Comments