SKIN

घर पर आईब्रो कैसे बनाये | Ghar Par Eyebrow Kaise Banaye

घर पर ही बहुत आसानी से अपनी आई ब्रो आप खुद बना सकती है और वो भी बिलकुल पारलर की तरह शेप लेकर और बिना दर्द के भी।

क्या आपकी आइब्रो की ग्रोथ भी बहुत ज्यादा है और आपको ऐसा लगता है की हर सप्ताह अगर आप आई ब्रो बनवाये तो ही आपकी आई ब्रो शेप में रहती है नहीं तो एक सप्ताह से ज्यादा का टाइम होने पर एक्स्ट्रा बाल बहुत ज्यादा निकल आते है। और आपको बार-बार पारलर जाना पॉसिबल नहीं हो पाता है तो आप थोड़ी से प्रेक्टिस करके अपने आई ब्रो ओर अपरलिप्स बहुत ही आसानी से बना सकती है। और वो भी घर पर। इस लिए इसके लिए ना ही पैसे खर्चने की जरूरत पड़ेगी और ना ही टाइम। आप जब फ्री हो 10 मिनिट में अपनी थ्रेडिंग बना लें।

आइये जानते है कैसे आप घर पर आई ब्रो बना सकती है-

1. सब से पहले गर्म पानी को कॉटन से अपने आई ब्रो पर लगाए-

गर्म पानी जैसा आपको सुहाता हो और ज्यादा गर्म ना लगे, वो लगाने से हेयर रुट सॉफ्ट हो जाती है जिससे आप बालों को बड़ी ही आसानी से बिना दर्द के निकाल सकती है। आप चाहे हो धागे की सहायता से या प्लकर से जैसा आपको ठीक लगे, बाल निकाल सकती है।

2. आई ब्रो पेन्सिल से अपनी आई ब्रो को शेप जरूर दे-

अब आपको आई ब्रो पेन्सिल से अपनी आई ब्रो को आउट लाइन बनाकर शेप जरूर देना है जिससे आई ब्रो बनाते हुए कोई गड़बड़ ना हो, और शेप भी फिक्स हो जाये की किस शेप में आई ब्रो बनानी है। और अगर बिना पेन्सिल के शेप दिए आई ब्रो बनाई तो आपकी आई ब्रो बिगड़ सकती है।

Japan Skin Care Routine | जापान ब्यूटी टिप्स

3. अब पाउडर लगाए और आई ब्रो बनाये-

अब आप प्लकर या धागे से धीरे-धीरे बाल निकाले। लेकिन ध्यान रखे की अगर प्लकर से आई ब्रो बना रही है तो बालो को तुरंत एक ही बार में निकाल लें। नहीं तो आपको तकलीफ हो सकती है। और अगर धागे से आपकी प्रेक्टिस है तो धागे से बनाइये।

अगर आप आई ब्रो बनाती है, तो ध्यान रखें की आँखों के पास के बालों को निकाले नहीं, और कैंची से काटे। ताकि आपकी आई ब्रो घनी और परफेक्ट शेप वाली दिखे।

आई ब्रो बनने के बाद आप फिटकरी घिस ले, ताकि आपको इन्फेक्शन ना हो।

4. आई ब्रो की सही चौड़ाई चुने-

आप अपनी पसंद और चेहरे के हिसाब से ही अपनी आई ब्रो की चौड़ाई चुन लें, और अगर आपकी आँखे बड़ी-बड़ी है तो आप चौड़ी आई ब्रो बनाये। और अगर आपकी आँखे छोटी है तो आप पतली आई ब्रो बनाये। अगर आपकी आई ब्रो बोन आपकी आँखों से बहुत ऊपर की तरफ है तो आप चौड़ी आई ब्रो बनाये और अगर आई ब्रो बोन आँखों के बिलकुल ऊपर है तो पतली आई ब्रो सही लगेगी।

5. परफेक्ट आई ब्रो के लिए खास टिप्स-

परफेक्ट आई ब्रो बनाने के लिए आप हमेशा कम-कम बाल निखलना स्टार्ट करें। ज्यादा बालों को एक साथ निकालने से आपकी आई ब्रो का शेप बिगड़ जायेगा। और सब से पहले आप अपनी आई ब्रो को सॉफ करने के लिए गर्म पानी से भिगो लें। और फिर अच्छे पाउडर का इस्तेमाल करके बालों को निकाले। और बालों को निकालने के लिए अच्छी क़्वालिटी के धागे और प्लकर का इस्तेमाल करें।

शेप देने के बाद आई ब्रो पर एलोवेरा जेल लगाले। अगर इस तरिके से आप आई ब्रो बनाएगी तो आपको देखने वाले कहेगे की कितनी परफेक्ट आई ब्रो है।

आई ब्रो को घना करने के लिए आई ब्रो ग्रोथ ऑइल आप यहाँ से आसानी से खरीद सकते है।

PINK & BLACK Brow & Lash Growth Serum – EyeBrow & Eyelash Growth Oil Serum With Coconut Oil,Sesame Oil,Amla Oil,Brahmi Extract, Bhringraj Extract – 30ML-

buy now

Bella Vita Organic GrowBrow – Eye Brows EyeLash Hair Growth & Volume Serum With Castor, Onion Oil & Vitamin E, 12ml- buy now

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

View Comments