SKIN

फूलों के फेस पैक कैसे बनाये | How to Make Flower Face Pack for Glowing And Brightening skin

जिस तरह फूल हमें बहुत प्यारे लगते है और फूलों के बगीचों को देखकर प्रफुल्लित और शांत भी हो जाता है और फूलों से हमें मन की शांति भी मिलती है इसी प्रकार अलग अलग फ्लावर हमे बहुत ही मनभावन लगते है। इसी प्रकार फूल आपकी स्किन को भी निखारते है यही रंग-बिरंगे फ्लावर आपकी स्किन को ब्राइट और फूलों की ही भांति सूंदर बनाते है।

तो आइये आज हम ब्राइट, लाइट, टाइट और ग्लोइंग स्किन के लिए फूलों से बनने वाले फेस पैक को बनाने की विधि और इनके फायदे जानेगे –

Table of Contents

1. गुड़हल से बनने वाले एंटी एजिंग फेस मास्क।

2. गुलाब से बनने वाले स्किन क्लीयरिंग फेस मास्क।

3. लेवेंडर के फेस मास्क से रूप को निखारे।

4. कमल से खिली-खिली त्वचा पाए।

5. लिली फ्लावर फेस मास्क खूबसूरत स्किन के लिए।

6. गेंदा फ्लावर का मास्क ग्लोइंग स्किन के लिए।

आइये सविस्तार जानते है फ्लावर के फेस मास्क को बनाने की विधी को-

1. गुड़हल से बनने वाले एंटी एजिंग फेस मास्क-

1. गुड़हल और दही का फेस मास्क-

दही स्किन को चमकदार बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है और दही के साथ गुड़हल का फेस आपकी स्किन को बहुत अच्छे से निखारता है। इस पैक को बनाने के लिए दो चम्मच गुड़हल के पाउडर को एक चम्मच दही में मिलाये और अच्छे से मिक्स करलें। अब अपने चेहरे को साफ करके यह पैक लगाए और 20 मिनिट लगा रहने दे फिर पानी से चेहरा धो लें। इस पैक को सप्ताह में दो बार लगाने से आपकी स्किन टोन में बहुत जल्दी निखार आने लगेगा।

2. गुड़हल और एलोवेरा का फेस मास्क-

गुड़हल और एलोवेरा मिलकर आपकी स्किन को जादुई तरिके से निखारते है, इस पैक को बनाने के लिए दो चम्मच गुड़हल के पाउडर को एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर अच्छे से मिक्स करलें। और फिर अपने पुरे फेस पर लगाए और 20 मिनिट बाद चेहरे को धो लें। यह पैक आपकी स्किन को क्लियर करके दाग़-धब्बे मिटाएगा।

3. गुड़हल और मुल्तानी मिटटी का पैक-

ऑयली स्किन को निखारने के लिए आप इस पैक इस्तेमाल अवश्य ही करें। इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच गुड़हल के फ्लावर का पाउडर, एक चम्मच मुल्तानी मिटटी, आधा चम्मच शहद और जरूरत अनुसार पानी मिलाकर पैक बनाये। और फिर इस पैक को अपने फेस पर लगाए और 20 मिनिट बाद इस पैक को धोकर साफ करलें। यह पैक अभी स्किन टाइप पर फायदेमंद है लेकिन ऑयली स्किन को यह नॉन-ऑयली करके निखार सकता है।

4. गुड़हल और शहद का फेस मास्क-

गुड़हल के फूल की पंखुड़ियों को थोड़े से पानी में उबालकर पीस लें, और फिर इस पंखुड़ियों के पेस्ट में 1 चम्मच शहद मिलाये, जिससे पैक चेहरे पर लगाने के लिए तैयार हो जाये। अब इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाए और सूखने के बाद रफ़ करते हुए निकाल लें। और फिर पानी से धोकर चेहरा साफ कर लें। इस पैक को सप्ताह में दो बार लगाए आपके फेस की झुर्रियाँ ख़त्म हो जाएगी। और साथ ही झाइयाँ भी यह पैक लगाने से हटने लगेगी।

गुड़हल के फ्लावर का पाउडर आपको मार्किट में बड़ी आसानी से मिल जायेगा और आप इसे घर पर गुड़हल के फूल को सुखाकर और पीस कर भी बना सकती है।

2. गुलाब से बनने वाले स्किन क्लीयरिंग फेस मास्क-

1. गुलाब जल और गेहूँ के आटे का फेस पैक-

इस पैक को बनाने के लिए गुनगुने दूध के साथ शहद, गेहूँ का आटा और तीन बड़े चम्मच गुलाब जल की मिलाये और अच्छे से सब चीजों को मिलाकर अपने फेस पर लगाए और फिर 40-60 मिनिट के लिए पैक को लगा छोड़ दे। आपकी स्किन की इम्प्योरिटीज को बाहर निकाल कर स्किन को साफ करेगा साथ ही आपको स्किन को हाइड्रेट भी करेगा और आपकी स्किन टोन सुधारेगा।

2. गुलाब के फूल, दही और शहद का फेस मास्क-

गुलाब के फूल की पंखुड़ियाँ जिस तरह कोमल होती है, उसी तरह ये आपकी स्किन को भी सॉफ्ट और कोमल बना देती है, गुलाब के फूल की कोमल और ताज़ी पंखुड़ियों को आधे से एक घंटे के लिए पानी में भिगो दे। और फिर पीस कर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को एक बाउल में निकाल कर इस में दही और शहद मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। और फिर इस पैक को अपने फेस और गर्दन पर लगाए। और फिर सूखने पर साफ करलें। इस पैक को सप्ताह में दो बार लगाए, इससे आपकी स्किन चमक जाएगी।

3. गुलाब के फूल, दूध और गेहूँ के आटे का फेस मास्क-

गुलाब के फूल की ताज़ी पंखुड़ियों को पीस कर, दूध और गेहूँ के आटे को मिलाये और मिक्स करें। फिर इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाए और सूखने तक लगाए रखें। इस पैक से आपके चेहरे की डेड सेल्स निकल जाएगी और आपकी स्किन खिल जाएगी।

3. लेवेंडर के फेस मास्क से रूप को निखारे-

लेवेंडर आपकी स्किन को गहराई से साफ करके अंदर और बाहर से बहुत ही खूबसूरत और सुंदर बनाता है। लेवेंडर की पंखुड़ियों को उबाल कर पानी निकाल दे, और फिर इसमें ओट्स का आटा और गुलाब जल की कुछ बुँदे डालकर पेस्ट बनाये, अब 15 मिनिट के लिए इस पैक को अपने चेहरे पर लगाए और सूखने दे। फिर पानी से धो लें।

4. कमल से खिली-खिली त्वचा पाए-

कमल की पंखुड़ियों को उबाल कर पीस लें। और फिर अपने पुरे चेहरे पर लगाए। कुछ दिनों तक इस पैक को लगाने से आपका चेहरा भी कमल की भांति खिल उठेगा।

5. लिली फ्लावर फेस मास्क खूबसूरत स्किन के लिए-

लिली फ्लावर जिस तरह खूबसूरत होता है, वैसे ही यह आपकी खूबसूरती को भी निखार देता है। लिली का पैक बनाने के लिए लिली की पंखुड़ियों को पीस कर शहद मिला लें। और फिर इस पैक को अपने चेहरे पर 15 मिनिट तक लगा कर रखें, और फिर पानी से चेहरा धो लें।

6. गेंदा फ्लावर का मास्क ग्लोइंग स्किन के लिए-

1. इंस्टेंट ग्लो के लिए गेंदे का मास्क-

आपको इंस्टेंट ग्लो चाहिए तो आपको यह पैक जरूर से उपयोग करना चाहिए, गेंदे के फेस पैक को बनाने के लिए दो गेंदे के फूलों की पंखुडिया निकाल लें और फिर एक चौथाई सेब और 4-5 चम्मच गुलाबजल को एक साथ ग्राइंड करलें। और फिर अपने चेहरे को साफ करके इस पैक को 15-20 मिनिट अपने फेस पर लगाए और फिर साफ पानी से चेहरा धो लें। इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार करने से आपको इंस्टेंट ग्लो दिखेगा।

यह भी पढ़े- Benefits of Aloe Vera: गर्मियों में एलोवेरा का कमाल, बालों और स्किन के लिए

2. टैनिंग दूर करने के लिए गेंदे का फेस पैक-

टैनिंग दूर करने के लिए गेंदे का मास्क बनाने के लिए गेंदे के फूल की पंखुड़ियों को साफ करके पीस लें, और फिर आधा चम्मच शहद, चुटकी भर हल्दी और आधा चम्मच ताज़ा मलाई मिलालें। अब सब चीजों को अच्छे से मिक्स करके 15 मिनिट इस पैक को अपने चेहरे पर लगाए और फिर सूखने पर पानी से धो लें। इस पैक का इस्तेमाल दो से चार बार करने पर ही आपकी स्किन की टैनिंग हट जाएगी।

3. ऑयली स्किन के लिए गेंदे का फेस मास्क-

इस पैक को बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच गेंदे के फूल का पेस्ट लें, एक बड़ा चम्मच दही, एक बड़ा चम्मच गुलाबजल और आधा चम्मच निम्बू का रस मिलाकर अच्छे से मिक्स करलें। अब इस पैक को अपने पुरे फेस और गर्दन पर लगाए और फिर पैक के सुख जाने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इस पैक का सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करें आपकी ऑयली स्किन भी चमक जाएगी।

4. नार्मल स्किन को निखारने के लिए गेंदे के फूल का फेस मास्क-

नार्मल स्किन पर निखार लाने के लिए एक बड़ा चम्मच गेंदे के फूल का पेस्ट, एक बड़ा चम्मच बेसन और एक चम्मच दूध को एक साथ मिलाये और फिर अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बना लें। फिर इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाए और फिर 20 मिनिट सूखने दे और फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। इस पैक को सप्ताह में तीन बार लगाने से आपकी स्किन बहुत जल्दी ग्लोइंग हो जाएगी।

ऊपर बताये गए सभी फेस पैक पूरी तरह प्राकृतिक है फिर भी किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले आप पैच टेस्ट जरूर करें। और फिर इन फूलों से बने हुए फेस मास्क से अपने रूप और सौंदर्य को निखारे। खूबसूरत त्वचा पाने के लिए जरूरी है की आप किसी भी प्रकार की रेमिडी का इस्तेमाल निरंतर करें , तभी आपकी स्किन ग्लोइंग बनी रहेगी।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो आप इस आर्टिकल को अपने फ्रेंड्स के साथ जरूर शेयर करें। आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद

यह भी पढ़े- Best Coffee Scrub for Body | बेस्ट कॉफ़ी स्क्रब फॉर बॉडी

यह भी पढ़े- कॉफी फेस पैक के फायदे

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

View Comments