क्या आप के चेहरे पर भी बाल है जो आपकी सुंदरता को कम कर रहे है, और आपको बिलकुल अच्छे नहीं लग रहे है, और आप सोच रही होंगी की इन चेहरे को बालों को कैसे हटाया जाये|
चेहरे के बालों को हटाने के लिए आप पार्लर जाने से लेकर हेयर रिमूवल टूल्स का भी इस्तेमाल करती होगी और इनके अलावा फैशियल हेयर को छिपाने के लिए ब्लीच भी करती होगी, लेकिन ब्लीच करने से आपकी स्किन को नुकसान होता है क्यों की ब्लीच में केमिकल्स होते है|
चेहरे के बालों को हटाने के लिए आप सुरक्षित और घरेलू तरिके आजमाए जिनका उपयोग करना आपके लिए आसान हो और आपको जल्दी से चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा मिल जाये|
ये भी पढ़े-Body polishing at Home in hindi-घर पर बॉडी पॉलिशिंग कैसे करें |
दो बड़े चम्मच बारीक़ पीसी हुई चीनी में, एक चम्मच शहद मिलाकर एक बर्तन में गर्म करें और इस मिश्रण में एक चम्मच निम्बू का रस भी मिलाये। अब मिश्रण के हल्का ठंडा होने पर कॉर्नस्टार्च मिलाये| अब इस मिश्रण को वैक्स की तरह फेस पर लगाए और वैक्सिंग स्ट्रिप की मदद से अपने फेस के बालों को हटाए| जब आपके चेहरे के बाल साफ हो जायेगे तो आपको आपके फेस में अंतर साफ नजर आएगा|
ये स्क्रब बनाना बहुत आसान है, इसके लिए दो बड़े चम्मच ओटमील को ब्लेंड कर लें और एक पके हुए कैले को मेश करलें| और ब्लेंड ओटमील और केले को मिलाकर पेस्ट बना लें| अब इस पेस्ट से 15 मिनट तक अपने चेहरे पर मसाज करें और फिर ठन्डे पानी से चेहरा धो लें| इस पेस्ट को सप्ताह में दो बार प्रयोग करने से आपके फेस के बाल बहुत जल्दी साफ हो जायेगे |
ओटमील में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट स्किन की रेडनेस को कम करके क्लीन करते है| स्क्रब करने से फेस के छोटे छोटे बाल हटना शुरू हो जाते है और फेस ग्लोइंग होने लगता है|
3-4 चम्मच मसूर की दाल को रात भर भिगो दें, और फिर अगले दिन दरदरा पीस लें| और फिर पीसी हुई मसूर की दाल में 5 बड़े चम्मच आलू का रस, एक बड़ा चम्मच शहद और 2 बड़े चम्मच निम्बू का रस मिलाये और मिक्स करें और फिर इस पेस्ट से 5-7 मिनिट स्क्रब करें| और फिर 20 मिनिट बाद चेहरा धो लें| मसूर दाल का स्क्रब चेहरे के बाल हटाने में कारगर है और आलू का रस नेचुरल ब्लीच का काम करता है जिससे स्किन चमकदार बनती है|
एक छोटा चम्मच कॉर्न स्टार्च, पीसी हुई शुगर और एग वाइट लेकर मिक्स करलें और अब इस इस पैक को अपने फेस पर लगाए और 15 मिनिट लगा रहने दे, उसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें| इस पैक को सप्ताह में दो बार जरूर लगाए जिससे आपकी स्किन के हेयर साफ हो जाये|
कच्चा पपीता लेकर छीलकर इसके छोटे छोटे टुकड़े करलें| अब इन पपीता के टुकड़ो को पीस लें,और पपीता के पेस्ट में आधा चम्मच हल्दी मिला लें| अब इस पैक को अपने फेस पर जहाँ बाल है, वहाँ लगाए और फिर 15-20 मिनिट मसाज करें| और फिर ठन्डे पानी से फेस वाश करलें| इस पैक को सप्ताह में एक बार उपयोग करें|
ये भी पढ़े–ड्राई,रूखे और फ्रिज़ी हेयर के लिए अपनाये 5 आसान घरेलू उपाय |
इन पैक का इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे के अनचाहे बालों को आसानी से साफ कर सकती है और गोरा, निखरा और साफ चेहरा पा सकती है|
View Comments