Karwa Chauth 2021- कार्तिक मास 2021 का पहला व्रत त्यौहार करवा चौथ का है। 24 अक्टूबर, 2021 रविवार के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जायेगा।
करवा चौथ सुहाग का व्रत है। इसलिए इस दिन हर चीज शुभ ही होनी चाहिए। और करवा चौथ को हर सुहागिन स्त्री के हाथों में चूड़ियाँ भी भरी रहती है।
करवा चौथ पर चाँद-सा निखार पाने के लिए बेस्ट फेस पैक | Karwa Chauth-2021
लेकिन कई महिलाये चूड़ियाँ पहनने में गलतियाँ कर देती है। इसलिए आइये जानते है करवा चौथ पर किस तरह की चूड़ी पहननी चाहिए और किस तरह की नहीं-
2. करवा चौथ के दिन हाथो को खाली बिलकुल भी ना रखें। इस दिन आप अपने हाथो में चूड़ियाँ जरूर पहनिए। नहीं तो ये एक दोष माना जाता है।
3. करवा चौथ के दिन सफेद और काले रंग की चूड़ियाँ बिलकुल भी ना पहने, ऐसा अशुभ रहता है।
4. करवा चौथ के दिन चूड़ियाँ पहनते हुए ये ध्यान रखना चाहिए की अपने हाथों में एक-एक चूड़ी नहीं पहने, और चूड़ियों को जोड़े में ही पहने।
तीन चूड़ियाँ भी नहीं पहननी चाहिए।
5. चूड़ियाँ चटकी हुई भी नहीं होनी चाहिए। चूड़ियो को सही से देख-परख कर ही पहने।
6. और इस दिन तो आप अपने हाथों में भर-भर कर लाल चूड़ियाँ पहने ताकि सब शुभ ही शुभ हो।
सभी सुहागिनों को करवा चौथ की बहुत-बहुत बधाई।
View Comments