SKIN

फेशियल ग्लो बिना खर्चे के, मुल्तानी मिटटी से करें चेहरे पर फेशियल। Multani mitti Facial

Multani mitti Facial- अगर आप बिना पारलर के खर्चे के चेहरे पर ग्लो लाना चाहती है तो मुल्तानी मिटटी फेसिअल कर सकती है वो भी बिना किसी ज्यादा खर्चे के और घर पर ही।

मुल्तानी मिटटी गर्मियों में स्किन पर ग्लो लाने के लिए बेस्ट रहती है, और स्किन क्लींजिंग के लिए भी मुल्तानी मिटटी बेस्ट है। यह स्किन की रंगत को सुधारने और स्किन को सॉफ्ट बनाने में भी मदद करती है।

कच्चे दूध का इस्तेमाल करके आँखों के काले घेरे कैसे हटाए। Dark Circles Treatment

और मुल्तानी मिटटी से चेहरे पर चमक लाने के लिए मुल्तानी मिटटी से फेसियल भी किया जा सकता है।

मुल्तानी मिटटी से बड़े ही आसान तरिके से आप घर पर फेसिअल कर सकती है। आइये जानते है फेसिअल करने की विधि के बारे में-

1. क्लीनिंग-

  1. एक चम्मच मुल्तानी मिटटी।
  2. एक चम्मच चन्दन पाउडर।

क्लीनिंग की विधि-

  1. स्किन क्लीनिंग करने के लिए मुल्तानी मिटटी और चन्दन पाउडर में पानी मिलाकर पेस्ट बना लीजिये।
  2. फिर इस पेस्ट की एक परत अपने फेस पर लगाइये और सूखने दीजिये।
  3. फिर सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो कर साफ कर लीजिये।

2. एक्सफोलिएशन-

एक्सफोलिएशन करने के लिए आवश्यक इंग्रेडिएंट्स

  1. कच्चा दूध दो बड़े चम्मच।
  2. संतरे के छिलके का पाउडर एक चम्मच।

एक्सफोलिएशन की विधि-

कच्चे दूध और संतरे के छिलके के पाउडर को मिक्स करके पेस्ट बना लीजिये।
फिर इस पेस्ट को अपने फेस पर लगाकर क्लॉकवाइज़ और एंटी क्लॉकवाइज़ 5 मिनिट मसाज कीजिये।
और फिर 7-8 मिनिट बाद चेहरे को साफ कर लीजिये।

3. फेस पैक-

फेस पैक के लिए आवश्यक इंग्रेडिएंट्स-

  1. दो चम्मच मुल्तानी मिटटी।
  2. एक चम्मच चन्दन पाउडर।
  3. एक चम्मच गुलाबजल।
  4. आधा चम्मच हल्दी पाउडर।
  5. आवश्यकता अनुसार टमाटर का रस।

विधि-

  1. एक कटोरी में सभी चीजों को मिलाकर स्मूथ पेस्ट बनाये।
  2. फिर पुरे फेस और गर्दन पर एक एक जैसी परत लगाए।
  3. और 20 मिनिट के लिए छोड़ दे।
  4. फिर पानी से धोकर चेहरे को साफ करलें, और सूखा लें।
  5. और फिर एलोवेरा जेल लगा लें।

फैशियल स्टेप्स पूरी हो गयी है, इस प्रक्रिया को 15 दिनों में एक बार करने से स्किन जवाँ, खूबसूरत और ताज़ी बनी रहेगी।

पुदीना फेस पैक। Mint Face Pack In Summer For Glowing And Refresh Skin

कच्चे दूध का इस्तेमाल करके आँखों के काले घेरे कैसे हटाए। Dark Circles Treatment


Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

View Comments

Published by
Preeti Patel