पसीने की बदबू को कैसे दूर करें- गर्मियों के मौसम में पसीना आना आम बात है, लेकिन पसीने की वजह से बदबू (sweat smell) आना ये शर्मिंदगी की बात हो जाती है और ये हमारे लिए एक परेशानी बन जाती है| और ऐसा कई बार होता है की अंडरआर्म्स, पैर, हथेली में पसीना आने के कारण दुर्गन्ध पैदा होती है और यही दुर्गन्ध शर्मिंदगी का कारण बन जाती है|पसीना आने के कई कारण हो सकते है जैसे- शारीरिक परिश्रम, मानसिक तनाव, आनुवंशिक हार्मोन असंतुलन और वातावरण का उच्च तापमान | और ज्यादा पसीना गर्मियों में ही निकलता है तो इससे फंगल इन्फेक्शन का खतरा भी हो सकता है| आइये जानते है पसीने की बदबू को कैसे दूर करे इसके उपायों के बारे में-
Table of Contents
पसीना आने के कारणों में से जो कारण ज्यादा जिम्मेदार होते है वो हम जानेगे –
बैक्टीरिया- वैसे तो पसीना गंध रहित होता है, लेकिन जब पसीना स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया के सम्पर्क में आता है तो पसीने से बदबू आने लगती है |
दवाइयाँ- अगर आप लम्बे समय से दवाइयों का उपयोग कर रहे है तो भी आपके पसीने से बदबू आने लगेगी |
बेकिंग सोडा पसीने की बदबू को बहुत अच्छे तरिके से ख़त्म क्र सकता है, इसके लिए बेकिंग सोडा, निम्बू का रस और पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर ले| अब इस पेस्ट को कही बाहर जाने से पहले या घर में रहना है तब भी 10 मिनिट के लिए लगाए और फिर साफ पानी से अंडरआर्म्स को धो ले| इससे पसीने की बदबू से राहत मिलेगी और बेकिंग सोडा के साथ टेलकम पाउडर मिलाकर 10 मिनिट अपने अंडरआर्म्स पर लगा लीजिये और फिर ताज़े पानी से धो लीजिये आपको पसीना आने से छुटकारा मिलेगा|
दो चम्मच गुलाबजल और दो बूँद टी-ट्री ऑइल को मिक्स करके अपने अंडरआर्म्स पर लगाए| इससे पसीने की समस्या से निजात मिलती है | नहाने के पानी में गुलाबजल मिलाने से आपको प्राकृतिक शीतलता का एहसास होता है | और अगर आपके बालो में पसीना और पसीने की बदबू होती है तो एक कप पानी में गुलाबजल और निम्बू रस मिलाकर बालो को धोये इससे पसीने की बदबू खत्म हो जाएगी |
नीम की पत्तियों को साफ करके, रात को अपने बाथ टब में डालकर छोड़ दे और फिर सुबह इस पानी से नहाने से पसीने की बदबू से छुटकारा मिलता है साथ ही स्किन इन्फेक्शन को रोकने में भी मदद मिलती है |
टमाटर का एसिडिक नेचर स्किन पर मौजूद बेक्टेरिया को ख़त्म करने में सहायक होता है ,और ज्यादा पसीना आने से रोकता है| एक बाल्टी गर्म पानी में दो कप टमाटर का रस मिलाये और फिर इस पानी से अपने बॉडी के उन हिस्सों को धोये जहाँ पसीना ज्यादा आता है, ऐसा सप्ताह में 3-4 बार करे जिससे आपकी पसीने से दुर्गन्ध आने की परेशानी ख़त्म हो जाएगी |
निम्बू का अम्लीय गुण हमारी बॉडी के PH को कम करता है, जिससे बैक्टीरिया का हमारी बॉडी पर टिकना संभव नहीं हो पाता है| निम्बू का इस्तेमाल करने के लिए आप इसे दो हिस्सों में काटकर सीधे अपने अंडरआर्म्स पर रगड़े और फिर सूखने तक छोड़ दे, फिर साफ करले | और अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आप निम्बू के रस को पानी की कुछ बूंदो के साथ मिक्स करके लगा सकते है ये उपाय आप रोजाना करेंगे तो बहुत अच्छा फायदा मिलेगा यानि जल्दी ही स्किन से पसीने की बदबू चली जाएगी|
कच्चे आलू की स्लाइस को पसीने की बदबू वाली जगह रफ़ करे, ऐसा करने से आपको पसीने की बदबू से छुटकारा मिलेगा | और नहाने के पानी में फिटकरी और पुदीने की पत्तियाँ डाल दे ,और फिर इस पानी से नहाने से आपको ताजगी महसूस होगी और पसीने से भी राहत मिलेगी|
जब भी आपको पसीना ज्यादा होता है तो नहाने के लिए निम्बू और नीम युक्त साबुन का इस्तेमाल करे| और आप चाहे तो नीम, निम्बू और एलोवीरा के घर पर बनाये हुए साबुन इस्तेमाल कर सकते है जिससे आपको दिन भर फ्रेश फिलिंग रहेगी|
नहाने के पानी में एक चम्मच कपूर का तेल मिलाये और फिर इस पानी से नहाने से पसीने की बदबू दूर होती है ,यह एक नेचुरल एंटीबेटीरियल की तरह काम करता है |
नहाने के बाद पानी में एक या दो चम्मच शहद मिलाकर अपनी पूरी बॉडी पर लोशन की तरह लगा ले और मसाज करले थोड़ी सी ,और फिर पानी डालकर बॉडी को धो ले |
पसीना आने का सब से ज्यादा फायदा यह है की इससे शरीर पतला होता है|
इन सब उपायों को आजमाकर पसीने और उसकी बदबू से छुटकारा पाया जा सकता है, और इनके अलावा डियोड्रेंट, फ्रेगरेन्स और एंटीबैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल करके पसीने की बदबू को छिपाया जा सकता है| अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो कमेंट जरूर करे | धन्यवाद |
ये भी पढ़े – गर्मियों के लिए खास 5 होम मेड फेस पैक