Red Sandalwood Face Pack- लाल चन्दन को पवित्र माना जाता है इसलिए इसको पूजा पाठ में उपयोग किया जाता है। और लाल चन्दन का उपयोग माथे पर शुभ तिलक करने के साथ ही कास्मेटिक्स में भी बहुत अधिक मात्रा में किया जाता है। लाल चन्दन स्किन पिगमेंटेशन और मुंहासों को हटाने में बहुत मदद करता है। और इनके अलावा भी स्किन से जुडी कई तरह की प्रॉब्लम को लाल चन्दन के इस्तेमाल से ख़त्म किया जा सकता है।
चन्दन की प्रकृति ठंडी होने होती है इसलिए इसका इस्तेमाल गर्मियों में आप अपनी स्किन की जलन, सूजन और इर्रिटेशन को ठीक करने के लिए कर सकते है। और लाल चन्दन का इस्तेमाल स्किन की झुर्रियों, पिम्पल्स और ड्राई स्किन के लिए भी करना बहुत फायदेमंद होता है।
लाल चन्दन आपकी त्वचा को गहराई से पोषण देता है और त्वचा को स्वस्थ और सुन्दर बनाता है।
स्किन को भरपूर पोषण देकर निखारने के लिए लाल चन्दन से बनने वाले फेस पैक-
Table of Contents
त्वचा का रूप निखारने के लिए लाल चन्दन का पैक बनाइये इसके लिए एक चम्मच लाल चन्दन पाउडर, एक चम्मच मुल्तानी मिटटी, ताज़ा मलाई या ताज़ा गाढ़ी दही को मिलाकर पैक बनाइये और फिर इस पैक को अपने चेहरे पर लगाइये। यह पैक गर्मियों में आपकी स्किन को ठंडा रखने और टैनिंग हटाने के लिए भी बहुत असरदार हो सकता है।
त्वचा को अंदरूनी पोषण देने के लिए दो चम्मच चन्दन पाउडर में दो चम्मच बादाम या नारियल आयल मिक्स करके अपने चेहरे और बॉडी पर मसाज करें।
स्किन पर धुप पर प्रदुषण की वजह से परत चढ़ जाती है जो आपकी स्किन को डल बना देती है, इसके लिए आप एक चम्मच लाल चन्दन पाउडर में, दो चम्मच कच्चा दूध और चुटकी भर हल्दी को मिक्स कीजिये और फिर इस लेप को अपने फेस पर लगाइये, इससे स्किन क्लियर और ग्लोइंग बन जाएगी।
स्किन की डेड सेल्स निकालने के लिए भी लाल चन्दन पाउडर बहुत मददगार साबित होता है। इसके लिए आपको तीन चम्मच मेश किये हुए पके पपीते में एक चम्मच लाल चन्दन पाउडर को मिक्स करना है और फिर अपने चेहरे पर इससे स्क्रब कीजिये, और फिर गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लीजिये। इससे आपकी स्किन की डेड सेल्स निकल जाएगी और आपकी स्किन ग्लोइंग बन जाएगी।
अगर आपकी स्किन ज्यादा ऑयली है तो इसके लिए आप दो चम्मच लाल चंदन पाउडर में निम्बू का रस मिलाकर अपने फेस पर रोजाना या सप्ताह में तीन बार इस्तेमाल करें, इससे स्किन के ओपन पोर्स टाइट हो जायेगे और स्किन नॉन ऑयली बन जाएगी।
गर्मियों में किसी और दूसरे मौसम में भी स्किन पर टैनिंग हो जाती है तो इसके लिए आप आप लाल चन्दन पाउडर में, खीरे का रस मिलाकर पेस्ट बनाकर अपने चेहरे और टेन्ड स्किन पर लगाइये और फिर पैक को सूखने के बाद चेहरे को ठन्डे पानी से धो लीजिये।
स्किन पर पिगमेंटेशन के कारण बहुत ज्यादा दाग-धब्बे हो गए है तो कच्चे दूध के साथ लाल चन्दन पाउडर को मिलाकर अपने चेहरे पर रोजाना लगाइए, आपकी स्किन के दाग-धब्बे साफ हो जायेगे।
स्किन से पिम्पल और मुंहासो को ख़त्म करने के लिए लाल चन्दन पाउडर में, हल्दी और शहद को मिलाकर पैक बनाइये और फिर मुंहासों पर लगाइये बहुत जल्द मुँहासे ठीक हो जायेगे।
स्किन पर असमय आयी झुर्रियों को ख़त्म करने के लिये कैमोमाइल टी में लाल चन्दन को मिक्स करके पैक बनाकर अपने फेस पर लगाइये और फिर सूखने पर साफ कीजिये। इससे झुर्रियों की ठीक किया जा सकता है।
यह सभी लाल चंदन के स्किन के लिए फायदे है लेकिन इसका सेवन ओषधि के रूप में किया जाता है इसलिए इसके सेवन से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
View Comments