Categories: Recipes

Testi भेल बनाये घर पर / Bhel Puri Recipe

भेल पूरी का नाम सुनते ही उसकी सुगंध अपने आप ही आने लगती है और जी ऐसा ललचाता है की बस अब भेल खा ली जाये। वैसे तो भेल स्ट्रीट फ़ूड है तो हमे बाहर आसानी से मिल जाती है पर अगर बाहर का नहीं खाना चाहते है तो आइये आज घर पर ही टेस्टी भेल पूरी की रेसिपी सीखते है।
भेल बहुत ही हल्का नाश्ता है जिसको खाने का मन अधिकतर शाम के टाइम होता है जब हल्की फुलकी छोटी छोटी भूख लगी होती है ,तो आइये बनाते है लाजवाब टेस्टी भेल
आवश्यक सामग्री – Ingredients For Bhel Recipe
  • मुरमुरा
  • मूंगफली के दाने
  • पापड़ी
  • आलू (उबालकर बारीक़ कटा हुआ )
  • टमाटर (बारीक़ काटा हुआ बीज निकल कर)
  • खीरा (बारीक़ काटा हुआ)
  • चाट मसाला
  • हरे धनिये की चटनी
  • मीठी चटनी
  • हरी मिर्ची बारीक़ काटी हुयी
  • हरा धनिया बारीक काटा हुआ
  • बारीक़ सेव
  • प्याज बारीक़ कटी हुयी
  • उबले चने
  • छोटा निम्बू (रस निचोड़ने के लिए)

भेल बनाने की विधि (How  to Make Bhel Puri )
एक बड़े कटोरे में 4 -5  चम्मच मुरमुरे ले लीजिये ,अब इसमें 2 -3 छोटी चम्मच आलू ,2 -3 छोटी चम्मच टमाटर ,2 -3  छोटी चम्मच खीरा ,3 -4  छोटी चम्मच मूंगफली के दाने डाल दीजिये। अब 3 -4 पापड़ी तोड़कर दाल दीजिये ,अब 4 -5 छोटी चम्मच बारीक़ सेव ,थोड़ी हरी मिर्ची और जरा सा चाट मसाला दाल दीजिये और उबले चने डाल करके थोड़ी  हरी चटनी और थोड़ी मिठी चटनी डाल लीजिये। अब सब सामग्री को अच्छे से मिला लीजिये और ऊपर से बारीक़ प्याज और थोड़े हरे धनिये से सजा लीजिये , अब आपकी भेल खाने के लिए तैयार है।
आप की जब इच्छा हो स्वादिष्ट भेल बनाकर खाइये पर पहले से भेल बनाकर नहीं रखे क्यों की मुरमुरे नरम हो के गल जायेगे।
Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

Published by
Preeti Patel