Glossy Skin- चेहरे की स्किन को ग्लॉसी और चमकदार बनाने के लिए इन खास तरीको का इस्तेमाल कीजिये। यह तरिके आपकी स्किन को बहुत जल्दी ग्लॉसी यानि कांच की तरह चमका देंगे।
स्किन को ग्लॉसी और चमकदार बनाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते है, लेकिन असर बिलकुल बेअसर होता है। इसलिए हम आज कुछ असरकारक टिप्स के बारे में जानेंगे, जिनका इस्तेमाल करने से स्किन को चमकदार और ग्लॉसी बनाया जा सकता है।
चेहरे की झुर्रियाँ, दाग़-धब्बे और पिम्पल को गायब करने के लिए बादाम तेल का इस्तेमाल कैसे करें
चमकदार त्वचा पाना हर किसी की इच्छा होती है, लेकिन इसके लिए स्किन का खास ख्याल रखना होता है, जिससे स्किन ग्लो करती रहती है। लेकिन खास ख्याल रखने के लिए टाइम की भी जरूरत होती है और अगर टाइम न मिलने से स्किन से थोड़े दिन के लिए ध्यान हटा तो हमारा चेहरा हमें ही पहचान नहीं आता। इसलिए कुछ खास टिप्स को अगर हम हमेशा प्रयोग में लाते रहते है तो इन उपायों से स्किन हमेशा चमकदार और खूबसूरत बनी रहती है।
इंडियास बेस्ट हर्बल फेस पैक फॉर ग्लोइंग स्किन -2021
आइये जानते है स्किन को ग्लॉसी बनाने के तरीकों के बारे में-
Table of Contents
पपीता स्किन को ग्लॉसी बनाने के लिए बहुत ही फायदेमंद है, क्योकि सेहत के साथ-साथ पपीता स्किन को भी चमकदार बनाता है। इसलिए पपीते का पैक बनाने के लिए एक पके हुए पपीते के टुकड़े को मेश कर लीजिये, और फिर पपीता में दो चम्मच कच्चा दूध मिलाकर मिक्स कीजिये, फिर इस फेस पैक को अपने फेस पर लगाइये और सूखने के बाद चेहरे को धो लीजिये। आपका चेहरा चमक जायेगा।
टमाटर भी स्किन पर चमक लाने के लिए बहुत फायदेमंद है, इसके लिए एक टमाटर का रस निकालकर, अपने चेहरे पर लगाइये फिर जब टमाटर का रस चेहरे पर थोड़ा सूखने लगे तो 3-4 मिनिट मसाज कीजिये और फिर ठन्डे पानी से चेहरे को धो लीजिये।
चेहरे पर चमक लाने के लिए मुल्तानी मिटटी बेस्ट है, इसके लिए आप मुल्तानी मिटटी को रात भर या 1-2 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रखिये। फिर इसमें एक चम्मच चन्दन पाउडर और गुलाबजल को मिलाकर पेस्ट बनाकर अपने चहरे पर लगाइये और फिर सूखने तक लगाकर रखिये, इससे आपकी स्किन में कसावट आएगी और स्किन शाइनी भी होगी। जब पैक सुख जाये तब पानी से चेहरे को धोकर मॉइशराइज़र लगा लीजिये।
दही स्किन को क्लीन बनाने के लिए बहुत ही फायदेमंद है, इसके लिए दो चम्मच ताज़ा दही में एक चम्मच बेसन मिलाकर मिक्स कीजिये, फिर इस पैक को एक सार अपने चेहरे पर लगाइये और फिर 5 मिनिट मसाज कीजिये फिर 20 मिनिट अपने चेहरे पर पैक को सूखने दीजिये। फिर पानी से चेहरे को धो लीजिये।
अंडे का सफेद भाग लीजिये, और इसमें एक चम्मच चन्दन पाउडर, आधा चम्मच ग्लिसरीन, दो चम्मच टमाटर का रस और एक चम्मच बेसन मिलाकर मिक्स कीजिये अब आपका पैक तैयार है इस पैक को आप रोजाना इस्तेमाल कीजिये एक सप्ताह में आपकी स्किन का कलर बदल जायेगा।
View Comments