जब आप और हम छोटे थे तब बाल सुंदर, शाइनी, चमकदार और गहरे हुआ करते थे | लेकिन जैसे जैसे हम बड़े हुए हमारे बाल छोटे और बूढ़े होते चले गए, क्यों की हमने बालो के लिए नेचुरल तरीको को उपयोग में लाना छोड़ दिया और मार्किट के फेंसी प्रोडक्ट्स पर आँख बंद करके विश्वास कर लिया और फिर नतीजा ये हुआ की – उफ्फ ये बाल, कुछ भी करो थोड़े दिनों बाद और ख़राब हो जाते है, मतलब जब तक प्रोडक्ट्स का असर रहता है बालो की चमक बरकरार है और फिर जैसे जैसे समय बीतता है बाल फिर से अपने पहले वाले रूप में आजाते है | तो हमे बालो की ऐसी प्रॉब्लम्स के लिए और बालो को परमानेंटली मुलायम और चमकदार बनाने के लिए प्राकतिक चीजे आजमानी चाहिए क्योकि ये नुस्खे बिना किसी साइड इफ़ेक्ट के अपना इफेक्ट बहुत ही शानदार तरिके से करते है जिससे आपको वापस टेंशन नहीं रहती है की आपके बालो की प्रकृति कही फिर से ना बिगड़ जाये |
तो आइये जानते है ड्राई, रूखे और फ्रिज़ी हेयर के लिए बहुत ही आसान और घरेलू उपायों के बारे में –
Table of Contents
कॉफ़ी में बालो को मॉइश्चराइज़ करने वाले तत्व पाए जाते है जो बालो की खोई हुई प्राकृतिक चमक को वापस लाते है | और साथ ही यह बालो की ग्रोथ को उत्तेजित करती है जिससे बालो का झड़ना बंद होता है और बालो की लम्बाई बढ़ने लग जाती है |
बादाम तेल प्राकृतिक मॉइशराइज़र और कंडीशनर की तरह काम करता है, और अंडे में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो बालो को नुकसान से बचाता है, यह उपचार उलझे और रूखे बालो को सुलझाने के लिए बहुत ही शानदार नुस्खा है |
नारियल का दूध रूखे, बेजान और उलझे बालो के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है |नारियल दूध में प्रोटीन की अत्यधिक मात्रा पायी जाती है जो बालो को पोषण देता है और मॉइश्चराइज़ करता है, और इसके साथ ही नारियल दूध बालो को नरम, मुलायम और चमकदार बनाता है |
शहद बालो को पोषण देकर मॉइशराइज़ करता है ,और इसके साथ अंडे की जर्दी मिला ली जाये तो असर दो गुना हो जाता है इनसे बालो को जरूरी प्रोटीन ‘केरोटीन’ प्राप्त होता है | जो बालो को हेल्थी और मजबूत बनाने के लिए बहुत ही आवश्यक होता है |
विटामिन-E में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते है | जो फ्री रेडिकल्स से बालो की रक्षा करते है जिससे बालो को नुकसान होने से बचाया जा सकता है | और नारियल तेल बालो की गहराई में जाकर पोषण देकर कंडीशन करता है | जिससे बाल चमकदार और सिल्की बनते है |
इन सभी उपायों में से आप अपनी सुविधानुसार कोई सा भी उपाय चुने और अपने बालो सुंदर और चमकदार बनाये | और आपके QUESTION है तो कमेंट करे| धन्यवाद|
View Comments