लम्बे बाल पाने की इच्छा किसकी नहीं होती , लम्बे, घने, काले बाल हर महिला की खूबसूरती में चार चाँद लगाते है। पर आज कल की दौड़-भाग में या तो बालो की केयर करने का वक़्त नहीं है या आप को सही तरीका पता नहीं है बालो की केयर करने का जिससे की बाल रूखे, पतले, छोटे, बेजान है तो आइये आज हम कुछ घरेलू टिप्स के बारे में जानते है जिनकी मदद से हम स्वस्थ, सुंदर, काले बाल पा सकती है।
1. आँवला–
आँवला को बालो के लिए वरदान माना जाता है आँवला बालो को लम्बा, काला ,घना और चमकदार बनाने में बहुत ही ज्यादा उपयोगी है आँवला के सेवन से बाल टूटना बंद हो जाते है और चमकदार हो जाते है।
2.आँवला,रीठा,और शिकाकाई-
आँवला, रीठा और शिकाकाई के पाउडर को बालो की लम्बाई के अनुसार मिक्स कर ले ,और इसे रात को किसी लोहे के बर्तन में भिगो दे,पानी की मात्रा बालो के अनुसार रखे कम या ज्यादा। और अब सुबह बालो में लगा ले ,इससे आप के बाल चमकदार होके बढ़ने लग जायेगे।
3.चाय पत्ती-
एक चम्मच चाय को एक कप पानी में उबाल के छान ले, और अब इस पानी में आवला पावडर और मेहँदी पावडर मिला के लैप बना ले और इसे एक घंटा पड़ा रहने दे और फिर बालो में लगा ले इस से आप के बाल काले और लम्बे होंगे।
4.आँवला शैम्पू के रूप में-
आवला बालो को प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करता है, इस की मदद से आप अपने बालो को शैम्पू कर सकती है जिस से की बाल टूटने से बचेंगे और लम्बे भी होंगे।
5. आँवला हेयर मास्क-
आवला, रीठा, शिकाकाई को समान मात्रा में ले कर पानी में उबाल ले और फिर छान ले और ठंडा होने पर बालो में लगाये और 15 -20 मिनट बाद धो ले, इस से आप के बालो से रुसी साफ हो जाएगी और बाल चमकदार बनेगे।
बालो पर जल्दी असर देखने के लिए ऊपर लिखे उपायो को सप्ताह में दो से तीन बार आजमाए ,जिससे बालो की लम्बाई भी बढ़ेगी और बाल सूंदर हो जायेगे। धन्यवाद।