Back Acne Solution- चेहरे पर तो पिम्पल और मुहासे होते है लेकिन हममें से कइयों के पीठ पर भी दाने निकल आते है और यह बहुत ही दुःख दायक होते है। क्यों की यह दर्द देने के साथ ही दाग़ भी बहुत छोड़ते है और आपकी पीठ का लुक बिगाड़ कर रख देते है।
और यह एक्ने की समस्या महिलाओं और पुरुष दोनों को होती है, एक्ने और पिम्पल की समस्या का मुख्य कारण सीबम और ऑइल ग्लैंड से निकलने वाला नेचुरल ऑइल हो सकता है। और पीठ पर मुंहासो का कारण जेनिटिक, पसीना, डेंड्रफ और टाइट कपड़े हो सकते है।
How To Get Fair Skin | शादी सीजन के लिए अपनी त्वचा पर निखार कैसे लाये
अगर आपको भी इसी तरह की पीठ पर एक्ने और पिम्पल की प्रॉब्लम होती है तो आज हम यहाँ कुछ होममेड रेमिडीज के बारे में जानेंगे, जिनके इस्तेमाल से आप बड़ी आसानी से अपने पीठ के पिम्पल्स और एक्ने को ठीक करके साफ स्किन पा सकते है।
सर्दियों में गोरापन कैसे लाये | Winter Glow
आइये जानते है, पीठ के पिम्पल को हटाने के बेस्ट तरिके-
Table of Contents
पीठ के एक्ने को ठीक करने के लिए नीम की पत्तियों का पाउडर, गुलाबजल और एलोवेरा जेल को मिला कर पेस्ट बना लीजिये। और फिर इस पेस्ट को रोजाना अपने पीठ के पिम्पल पर लगाइये। इस पेस्ट से पिम्पल में बहुत फायदा मिलेगा।
आलू को पीसकर रस निकाल लीजिये, और चावल को पीस कर आटा बना लीजिये। अब आलू के रस में चावल का आटा मिलाकर पेस्ट बना लीजिये अब इस पेस्ट को रोजाना अपने पीठ के पिम्पल पर लगाइये और थोड़ी देर बाद धो लीजिये। यह पेस्ट आपकी पीठ के पिम्पल और दाग-धब्बे सब को हटा देगा।
टी-ट्री ऑइल में एंटी-इंफ्लेमेंटरी और एंटी माइक्रोबिअल गुण होते है जो एक्ने और दाग़-धब्बों को बहुत जल्दी ख़त्म कर सकते है। इसलिए एक चम्मच नारियल ऑइल में 5-6 बुँदे टी-ट्री ऑइल डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये और रात में अपने एक्ने पर लगाकर सो जाइये। और फिर सुबह धो लीजिये। इससे आपकी पीठ के पिम्पल और दाग-धब्बों को ठीक कर सकते है।
2-3 चम्मच ओटमील लेकर पका लीजिये और फिर पक जाने पर 3 चम्मच शहद मिला दीजिये, फिर ठंडा होने पर अपने Back Acne पर लगाइये और 20 मिनिट लगा रखकर पानी से धो लीजिये। ओटमील बॉडी पर अच्छे क्लीन्ज़र का काम करता है।
थोड़े पुदीने के पत्ते लेकर उनका रस निकाल लीजिये, फिर इस रस को अपने पीठ वाले पिम्पल पर लगाइये और 15 मिनिट बाद साफ कर लीजिये। आप इस पुदीने के रस को दिन में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते है।
गुलाबजल और मुल्तानी मिटटी को मिलाकर लैप बना लीजिये फिर इसको रात में अपनी पीठ पर लगाकर सूखने दीजिये, और फिर सुबह साफ कर लीजिये। इस पैक से आप आसानी से अपने पीठ के पिम्पल को हटा सकती है।
View Comments