Winter Glow- सर्दियों में चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करती है, फिर भी निखार ना के बराबर ही होता है। लेकिन सर्दियों की सीजन में दही का इस्तेमाल करके आप बेस्ट फेस पैक बना सकती है।
और सर्दियों की सीजन में स्किन को चमका सकती है। सर्दियों की सीजन में स्किन का निखार एक बार चला जाता है तो वापस आने में बहुत टाइम लगता है।
क्योकि सर्दियों में स्किन ठंडी हवा से रूखी हो जाती है और अगर स्किन पर कुछ भी ट्राय करते है तो त्वचा और ज्यादा रूखी हो जाती है, इसलिए सर्दियों में खास फेस पैक का इस्तेमाल करने से यह पैक आपकी रूखी त्वचा को मॉइशराइज़ करने के साथ ही स्किन पर निखार भी लाएंगे।
Table of Contents
1. स्किन को मॉइशराइज़ करने और निखारने के लिए गेहूँ के आटे का फेस पैक-
आवश्यक सामग्री-
एक चम्मच गेहूँ का आटा।
एक चम्मच बेसन।
एक चम्मच चंदन पाउडर।
दो चम्मच दही।
आधा चम्मच हल्दी।
और आवश्यकतानुसार गुलाबजल।
फेस पैक बनाने और इस्तेमाल का तरीका-
सभी इंग्रेडिएंट्स को मिलाकर फेस पैक बना लीजिये और फिर फेस पैक की मोटी परत अपने चेहरे और गर्दन पर लगाइये। और आधा घंटा लगाकर रखने के बाद साफ और ताज़े पानी से चेहरे को धो लीजिये।
इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में तीन बार और तीन सप्ताह तक करने से आपकी स्किन में निखार आजायेगा।
यह पैक सर्दियों में भी आपके चेहरे के लिए बहुत ही फायदेमंद है।
2. दाग़-धब्बे और एक्ने हटाने के लिए चावल का आटा और चन्दन पाउडर का फेस पैक-
आवश्यक सामग्री-
दो चम्मच चन्दन पाउडर।
एक चम्मच चावल का आटा।
दो से तीन चम्मच दही।
दो चमच गुलाबजल।
फेस पैक बनाने और इस्तेमाल का तरीका-
फेस पैक बनाने के लिए सभी इंग्रेडिएंट्स को मिलाकर फेस पैक तैयार कर लीजिये।
और फिर इस पैक को 20 मिनिट अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर रखिये।
और फिर साफ पानी की सहायता से स्क्रब करते हुए पैक को निकाल दीजिये। और फिर चेहरे को साफ पानी से धो लीजिये।
फिर अच्छा सा मॉइशराइज़र लगा लीजिये।
इस पैक को लगाने से आपके चेहरे के दाग-धब्बो और एक्ने की प्रॉब्लम को बहुत जल्दी ख़त्म किया जा सकता है।
इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में तीन बार करें।
3. चेहरे पर ग्लो लाने के लिए मसूर दाल का फेस पैक-
आवश्यक सामग्री-
दो चम्मच मसूर की दाल।
एक चौथाई चम्मच हल्दी।
दो से तीन चम्मच दही।
एक चम्मच शहद।
तीन से चार चम्मच गुलाबजल।
फेस पैक बनाने और इस्तेमाल का तरीका-
मसूर दाल को रात भर के लिए गुलाबजल में भिगो दीजिये। और सुबह पीस लीजिये।
और बाकि चीजों को भी साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कीजिये अब इस पैक को 20 मिनिट अपने चेहरे पर लगाइये।
और फिर साफ पानी से चेहरे को धो लीजिये।
इस पैक का सप्ताह में दो बार इस्तेमाल कीजिये।
दो सप्ताह में आपके चेहरे का कलर निखर आएगा।
4. बेसन,दही और निम्बू चेहरे पर ग्लो लाने के लिए-
आवश्यक सामग्री-
दो चम्मच बेसन।
दो चम्मच दही।
और आधे निम्बू का रस।
फेस पैक बनाने और इस्तेमाल का तरीका-
सभी चीजों को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाइये और 5 मिनिट मसाज कीजिये।
मसाज करने के बाद पैक को लगा रहने दीजिये और 15 मिनिट सूखने दीजिये।
फिर पानी की सहायता से स्क्रब करते हुए पैक को निकालिये।
और फिर चेहरे को धो लीजिये।
सप्ताह में तीन बार इस पैक का इस्तेमाल कीजिये।
एक बार इस्तेमाल से ही आपको फर्क दिखने लगेगा।
5. अंडा और सोया का पैक सर्दियों के लिए बेस्ट-
आवश्यक सामग्री-
एक अंडा।
दो चम्मच सोया का आटा।
दो चम्मच शहद।
एक चम्मच मलाई।
फेस पैक बनाने और इस्तेमाल का तरीका-
सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लीजिये और फिर अपने साफ चेहरे पर लगाइये।
और 15 मिनिट चेहरे पर लगाकर रखने के बाद पानी से धो लीजिये।
सर्दियों में यह पैक बेस्ट है, स्किन को गोरा बनाने के लिए।
BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|
View Comments