Categories: SKIN

Beauty Tips in Hindi – बादाम तेल से चमकाए अपना चेहरा आसानी से Home Remedies

त्वचा का रंग निखारने के लिए हम बाजार के कितने ही केमिकल वाले उत्पादों का प्रयोग करते है और फिर भी हमे कोई संतुष्टि नहीं होती क्यों की असर कुछ भी नहीं होता और धीरे धीरे स्किन में जो चमक होती है वो भी चली जाती है और हमारा पैसा और टाइम के साथ हमारी स्किन को भी बिगाड़ के रख देते है।

पर चमकदार चेहरा पाना हर किसी की ख्वाहिश होती है,तो आज हम चमकदार चेहरा पाने के लिए जिस चीज का उपयोग करेंगे वो है बादाम (almonds) .


जी हा आपने बादाम के कई सारे फायदे देखे होंगे, जैसे की बादाम खाने से तेज दिमाग, याद रखने की क्षमता बढ़ाना, बालो को मजबूत करने के लिए आदि।  पर क्या आप को पता है की बादाम हमारी हर टाइप की स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है ये स्किन को निखारने के लिए बहुत ही उपयोगी है ,आइये जानते है बादाम तेल का उपयोग करके हम किन किन स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते है।

डार्क सर्कल –  बादाम तेल में विटामिन E पाया जाता है। आखो के निचे के काले घेरे अर्थात डार्क सर्कल को ठीक करने के लिए बादाम आयल से उन पर मसाज कीजिये थोड़े ही टाइम में डार्क सर्कल हल्के हो जायेगे।

झुर्रिया – अगर आपकी स्किन पर सल अर्थात झुर्रिया आ गयी है तो घबराने की जरूरत नहीं है, बादाम तेल से रात को अपने चेहरे की मसाज कीजिये और रात भर लगा रहने दीजिये। कुछ ही समय में आपकी स्किन टाइड (Tight) हो जाएगी जाएगी।

स्क्रब – आप बादाम तेल को स्क्रब की तरह भी उपयोग कर सकते है जिससे आपकी स्किन और बॉडी की डेड सेल्स निकल जाएगी और स्किन चमक उठेगी बादाम तेल में थोड़ी सी चीनी मिला के बॉडी पर स्क्रब करे और उसके बाद धो ले।

और भी है फायदे बादाम तेल के – 

अगर मुहासे हो गए है तो बादाम तेल के रोजाना उपयोग से इन्हे ठीक किया जा सकता है।

बादाम तेल त्वचा के रंग को साफ करके निखारता है और गोरा बनाता है।

सर्दियों में होट बहुत फट जाने पर बादाम तेल से मसाज करे होट नरम मुलायम हो जायेगे और होटो के काले  रंग से भी छुटकारा मिलेगा।

बादाम तेल आपकी त्वचा में नई चमक लाता है ,इसके इस्तेमाल से त्वचा के डेग धब्बे आदि ठीक हो जाते है और आप निखर जाते है।

बादाम तेल से त्वचा बूढी नहीं होती।

रूखी और खुजली वाली त्वचा को मिटाता है। 

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

Published by
Preeti Patel