Categories: HAIR

Beauty Tips in Hindi – White Hair Solution in Hindi /सफेद बालो को एक महीने में करे काला।

आज कल हम इतने बिजी हो चुके है की हमारे शरीर की देखभाल करने तक का समय हमे नहीं मिल पा है इसलिए कभी हमे स्किन प्रॉब्लम्स हो जाती है तो कभी हेयर प्रॉब्लम्स। और अगर एक बार ये प्रोब्लेम्स आजाती है तो हमारा पूरा लुक डल हो जाता है और हम फिर नए नए उपाय खोजने लग जाते है इन प्रॉब्लम से निपटने के लिए।

अब बात आती है की – अगर इस बिजी लाइफ में हमारे बाल सफेद हो चुके है तो क्या करे? क्यों की सफेद बाल किसी भी जवा स्त्री या पुरुष दोनों पर ही अच्छे नहीं लगते और अगर आपके बाल काले है तो आपका चेहरा भी जवा और खूबसूरत दीखता है नहीं तो भददा लगता है।

और अगर बालो को काला करने के लिए बाजार के केमिकल युक्त डाई का प्रयोग करेंगे तो एक समय बाद ये स्किन और बालो दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है ,और आज कल सिर्फ ज्यादा उम्र वालो के ही बाल सफेद नहीं हो रहे है आज कल छोटी उम्र के बच्चो के बाल भी सफेद होने लगे है।

क्यों की वातावरण अब पहले जैसा शुद्ध नहीं रहा है हवा में पॉलुशन बहुत बढ़ चूका है जिससे  छोटे बड़े हर किसी को ऐसी स्किन प्रॉब्लम और हेयर प्रॉब्लम होने लगी है और जब  बाहर इतना पॉलुशन है तो हम फिर से केमिकल युक्त चीजों का प्रयोग न ही करे तो बेहतर होगा। अब हम प्राकृतिक चीजों का उपयोग करेंगे जो हमे किसी तरह का नुकसान नहीं पहुचायेगी।

तो आइये बालो को काला करने के लिए प्राकृतिक नुस्खों के बारे में जानते है जिनका उपयोग करके आपको काले, लम्बे, घने, बाल मिल जायेगे।और आपकी खूबसूरती लौट आएगी।


बालो के सफेद होने के कारण –

शरीर में पोषक तत्वों की कमी
ज्यादा तनाव में रहना
ज्यादा जंक फ़ूड खाना
केमिकल युक्त शैम्पू साबुन का उपयोग करना
मेलेनिन की कमी
हार्मोनल चेंजेस

बालो को काला करने के उपाय –

समय से पहले बाल सफेद हो गए है तो रोज देसी घी से बालो की मसाज करे आपके बाल सफेद होना रुक जायेगे और वापस काले  होना शुरू हो जायेगे।

तिल का तेल सफेद बालो को काला करने में बहुत ही मददगार है तिल के तेल को भोजन में भी शामिल कर  सकते है और   इससे रोज बालो की मसाज करेंगे तो बाल एक ही महीने में काले होने लग जायेगे।

प्याज का पेस्ट बना ले या रस निकाल ले और इसे बालो की जड़ो में लगाए और 20 मिनट तक लगा रहने दे, सफेद बाल काले होना स्टार्ट हो जायेगे।

करी पत्ते को सुखाकर पीस ले और नारियल तेल के साथ उबाल ले और फिर ठंडा होने पर किसी बोतल में छान कर रख दे और रोज लगाए आपको चमत्कारिक रिजल्ट देखने को मिलेंगे। ये बालो को काला करने में बहुत ही कारगर और आसान उपाय है।

आवला, रीठा, शिकाकाई का पावडर और मेहँदी पाउडर को बची हुयी चायपत्ती के साथ लोहे के बर्तन में 2 -3 घंटे के लिए गला दे और इसमें दही और निम्बू का रस भी मिला सकती है और फिर ब्रश से अच्छे से अपने पुरे बालो में लगाए ,और कम से कम 1 -2 घंटे के लिए बालो में लगा कर रखे और फिर पानी से धो ले। इससे आपके बाल एक से दो महीने में काले होने लग जाएगे।

आम की पत्तियों को पीस ले और पेस्ट बना ले। और अब इस पेस्ट को बालो में लगाए और 15 -20 बाद धो ले आपक बाल बहुत जल्द काले होने लग जायेगे।

नारियल आयल, बादाम आयल या आवला आयल को हल्का गर्म करके बालो की जड़ो में मसाज करे इससे आप के बाल चमकदार और काले  जायेगे।

 संतरे और आंवले का रस मिला कर बालो में लगाए ,सफेद बाल काले हो जायेगे।

आप अपने शरीर में पानी की कमी न होने दे ,पानी की कमी से बाल रूखे और बेजान हो जाते है ,इसलिए दिन में 8 -10 ग्लास पानी जरूर पिए।

बालो को गर्मी से जरूर बचाये फिर चाहे वह सूरज की गर्मी हो या किसी स्टाइलिंग हीटिंग आयरन की ,इनके इस्तेमाल से बाल धीरे धीरे सफेद होना शुरू हो जाते है।

सफेद बालो से बचने के लिए बालो में तेल लगाना कभी बंद न करे ,क्योकि जितना फायदा बालो को तेल से होता है और किसी चीज से नहीं  होता। आप अपनी इच्छानुसार बादाम, नारियल, आवला कोई सा भी तेल लगा सकती है।

आप ज्यादा से ज्यादा आंवले का सेवन करे इससे आपको सफेद बालो से छुटकारा मिलेगा।

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

Published by
Preeti Patel