फ्रेंड्स आज हम
गंजेपन, सफेद बाल, झड़ते बाल और छोटे बालो को लम्बा करने के लिए ऐसे प्राकृतिक उपाय के बारे में जानेगे जिसका उपयोग करने से बाद बाल एक ही महीने में बढ़ना शुरू हो जायेगे,सफेद हो गए है तो काले हो जायेगेऔर अगर गंजेपन की समस्या है तो नए बाल भी उग आएंगे । तो आइये जानते है हमारे इस खास उपाय के बारे में – जिसका उपयोग करने के बाद हमे बालो की हर तरह की प्रॉब्लम से निजात मिलेगी।
आज हम कलोंजी का हेयर आयल बनायेगे घर पर –
Step 1 – सब से पहले हमे 2 छोटे चम्मच कलोंजी लेना है और उसे ग्राइंडर में एक दम बारीक़ पीस लेना है कलोंजी में प्रोटीन, विटमिन A, विटमिन बी-1, विटमिन बी-2, विटमिन बी-3, फोलिक एसिड, आयरन, कॉपर, जिंक, फास्फोरस जैसे कई गुणकारी तत्व पाए जाते है जिससे गंजे सर पर भी बाल उगने लग जाते है।
Step 2 – फिर 2 छोटे चम्मच मेथीदाना लेना है उसे भी बारीक़ पीस लेना है। पर ध्यान रहे कलोंजी और मेथीदाना को अलग अलग ही पीसे क्योकि दोनों के डेन का आकर अलग अलग है तो दोनों साथ में पीसने से बारीक़ नहीं हो पाएंगे। मेथी में निकोटिन एसिड के साथ और भी कई प्रकार के ऐसे तत्व पाए जाते है जिससे बालो का झड़ना बंद होता है और बाल लम्बे होते है।
Step 3 – अब आप 50 ml कैस्टर आयल ( अरण्डी का तेल ) और 100 ml नारियल आयल लीजिये।
Step 4 – अब आप एक कांच का जार या बोतल लीजिये और उस बोतल को अच्छे से सूखा लीजिये, बोतल में बिलकुल नमि नहीं रहनी चाहिए। अब इस बोतल में पीसी हुयी कलोंजी और मेथी डाल दीजिये और इसके बाद दोनों आयल (कैस्टर आयल और नारियल आयल ) भी डाल दीजिये। अब एक दूसरे बर्तन में गर्म पानी लीजिये,पर ध्यान रहे पानी ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए वरना कांच की बोतल चटक जाएगी और अब तेल की बोतल को उस पानी में रख दीजिये और जब तक पानी ठंडा न हो जाये बोतल उसमे ही रहने दीजिये। इस तरह से आयल को गर्म करने से इसके नेचुरल आयल ख़त्म नहीं होंगे और बालो को पूरा फायदा मिलेगा।
Step 5 – अब सब से मुख्य बात आती है की इस तेल की बोतल को 8-10 दिन तक सूरज की धुप में रखना है नहीं तो आयल ख़राब हो जायेगा। आप इस बोतल को ऐसी जगह रख दे जहाँ सीधी धुप आती हो। इस आयल को फ्रीज में 2 महीने तक रख सकते है।
Oil का इस्तेमाल कैसे करे – आप इस आयल को पांच दिन धुप में रखने के बाद से ही इस्तेमाल करना स्टार्ट कर दे, और सप्ताह में तीन बार इसका इस्तेमाल अपने बालो पर अच्छे से करे। इस आयल से स्केल्प में अच्छे से मसाज करे। 4 -5 सप्ताह में आपको असर पता चल जायेगा।