SKIN

ब्राउन राइस फेस मास्क के स्किन के लिए फायदे। Benefits of brown rice face mask for skin.

Brown rice face mask for skin Benefits – ब्राउन राइस में मैगनीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम, मैंगनीज, फॉस्फोरस, आयरन और सेलेनियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज होते हैं। इसलिए यह स्किन के लिए बहुत ही अच्छा असर दिखाते है।

ब्राउन राइस के फेस पैक के इस्तेमाल से स्किन से दाग़-धब्बो को आसानी से हटाया जा सकता है और इनमे प्रोटीन होता है जो स्किन एक्सफोलिएशन में मत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

आइये जानते है राइस के लाभकारी फेस पैक के बारे में –

ब्राउन राइस वाटर से चेहरे के दाग-धब्बे हटाए –

इसके लिए चावलों को आधा घंटा पानी में भिगो दीजिये, फिर इस पानी को निकल कर चावल को खाने के लिए बना लीजिये। अब इस पानी में कॉटन बॉल को डुबोकर अपने पुरे चेहरे और गर्दन पर लगाइये, फिर हल्के-हल्के हाथो से मसाज कीजिये। और फिर सूखने तक लगा रहने दीजिये। जब सुख जाये तो पानी से चेहरे को धो लीजिये और फिर ऐसा आप रोजाना कीजिये, इससे स्किन चिकनी और गोरी हो जाएगी।

अगर पानी ज्यादा बन जाता है तो आप इसे दो से तीन दिन फ्रीज़ में स्टोर कर सकते है।

स्किन ग्लोइंग के लिये ब्राउन राइस पैक-

स्किन को ग्लोइंग बनाने और स्किन की सूजन को कम करने के लिए एक चम्मच ब्राउन राइस को पीस लीजिये, और अब पीसे हुए चावल के आटे में एक चम्मच सादी दही मिलाकर मिक्स कीजिये। और फिर अपने फेस पर इस मिश्रण को लगाए और फिर 10 मिनिट बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लीजिये। इस फेस पैक का सप्ताह में दो बार इस्तेमाल कीजिये।

मुंहासों को ठीक करने के लिए –

अगर स्किन पर बहुत ज्यादा मुंहासों की प्रॉब्लम है तो आप पहले अपने चेहरे को अच्छे से धोकर साफ कर लीजिये और फिर राइस वाटर को प्रभावित हिस्से पर लगा लीजिये। फिर 10-15 मिनिट सूखने दीजिये और फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लीजिये, राइस वाटर का इस्तेमाल रोजाना किया जा सकता है।

स्किन को पूर्ण रूप से साफ और ग्लोइंग बनाने के लिए –

स्किन के लिए यह फेस मास्क तैयार करने के लिए दो चम्मच ब्राउन राइस का आटा, एक चम्मच शहद, एक चम्मच दही और गुलाबजल स्प्रै की आवश्यकता होगी। अब राइस आटा, शहद और दही को मिलाकर मिक्स करने के बाद इस पैक को अपने चेहरे पर लगाना है और फिर जब मास्क थोड़ा सुख जाये तो गुलाबजल स्प्रै छिड़क कर पैक को गिला कर ले, फिर हल्के हाथो से स्क्रब करते हुए पैक को निकाले। और पानी से चेहरे को धो लें। फिर अच्छा मॉइशराइज़र लगा ले।

राइस पैक के फायदे –

  • यह पैक स्किन को अंदर से पोषित करता है, जिससे की स्किन की खोई हुयी रंगत वापस आ जाती है, और दाग़-धब्बे ख़त्म हो जाते है।
  • राइस फेस के इस्तेमाल से स्किन को लम्बे समय तक जवान बना कर रखा जा सकता है। और समय से पहले होने वाली एजिंग से भी बचा जा सकता है।
  • चावल के फेस पैक से स्किन की डेड सेल्स को बहुत आसानी से निकाला जा सकता है।
  • स्किन को बाउंसी बनाने के लिए चावल के फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए।

यह भी पढ़े-

एक महीने में बालों को शाइनी और घने बनाने के लिए राइस हेयर मास्क। Rice Hair Mask To Make Hair Shiny And Thick In A Month

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

View Comments

Published by
Preeti Patel