SKIN

दाग़-धब्बों से चेहरे का निखार हो गया है गायब। दाग़-धब्बों को 15 दिनों में साफ करके चेहरे का निखार वापस लाने के तरिके। Ways to get back the glow of the face by cleaning the scars in 15 days.

cleaning the scars in 15 days- चेहरे पर पड़ रहे काले दाग़-धब्बों को स्किन से नहीं हटा पा रही है, और दाग़-धब्बों ने स्किन को डल बना दिया है और चेहरे का नूर गायब कर दिया है तो इस आर्टिकल में चेहरे के दाग़-धब्बों को जल्दी से हटाने के बेस्ट और आसान घरेलु उपायों के बारे में जानेगे। इनके इस्तेमाल से स्किन के दाग़-धब्बे गायब हो जाएंगे।

अगर आप इन घरेलु नुस्खों का इस्तेमाल करते है तो आप की स्किन बेदाग़, ग्लोइंग और सॉफ्ट हो जाती है।

मॉनसून में स्किन टैनिंग को कैसे सही करें। How To Cure Skin Tanning In Monsoon

चेहरे की खूबसूरती पर दाग़-धब्बे अपनी जगह बना लेते है और चेहरे की त्वचा बेजान और रूखी दिखाई देती है। इसलिए अगर यहाँ बताये गए फेस पैक का इस्तेमाल किया जाता है तो चेहरे के ब्लैक स्पॉट हल्के हो जायेगे और डैमेज हुई स्किन भी ठीक हो जाएगी।

आइये जानते है चेहरे के दाग़-धब्बों (skin dark spots) को कैसे जल्दी से ठीक करके स्किन को चमकदार बनाया जा सकता है –

1. दूध का फेस पैक –

आवश्यक सामग्री –

  • एक चम्मच दूध।
  • दो चम्मच चावल का आटा।
  • एक विटामिन E केप्सूल।

फेस पैक बनाने का तरीका –

  • फेस पैक बनाने के लिए सभी चीजों को मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाइये और 10 मिनिट लगा रहने दीजिये।
  • फिर इस पैक को हल्के-हल्के हाथों से रब करके निकाल दीजिये।
  • इस फेस पैक के इस्तेमाल से स्किन के डेड सेल्स निकल जाएगी और नए सेल्स की ग्रोथ बढ़ जाएगी।
  • और स्किन के दाग़-धब्बे भी ख़त्म हो जायेगे, और त्वचा चमकदार बन जाएगी।

2. दूध और पपीता का फेस पैक –

आवश्यक सामग्री-

  • पके हुए पपीता के टुकड़े।
  • आवश्यकता अनुसार दूध।

फेस पैक बनाने का तरीका –

  • पपीता के गुदे के साथ दूध मिलाकर मैश कर लीजिये, और फिर इस पैक को अपने चेहरे पर लगाइये।
    फिर 20 मिनिट के बाद इस पैक को चेहरे से हटाइये।
  • इस पैक के इस्तेमाल से स्किन दाग़-धब्बों से मुक्त हो जाएगी और बहुत जल्दी ग्लो करने लगेगी।
  • स्किन को जल्दी से सॉफ्ट और चमकदार बनाने के लिए यह बेस्ट उपाय है।

3. दूध और चन्दन पाउडर –

आवश्यक सामग्री –

फेस पैक बनाने का तरीका –

  • आवश्यक सामग्रियों को मिलाकर स्मूथ लेप तैयार कीजिये फिर इस लेप को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर रखिये।
  • फिर नार्मल पानी से फेस को धो लीजिये।
  • सप्ताह में तीन बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कीजिये।
  • इसको एक बार लगाने के बाद ही स्किन ग्लोइंग दिखने लगेगी।
  • इस फेस पैक से स्किन सॉफ्ट बन जाएगी।

4. दूध और हल्दी –

आवश्यक सामग्री-

  • एक चम्मच हल्दी पाउडर।
  • एक चम्मच दूध।

फेस पैक बनाने का तरीका –

  • सभी आवश्यक सामग्रियों हल्दी पाउडर और दूध को आपस में मिलाकर मिक्स कीजिये अब अपने फेस को साफ करने के बाद इस फेस मास्क को अपने चेहरे पर गर्दन पर लगाइये।
  • 10 मिनिट बाद हल्के-हल्के रब करते हुए फेस पैक को निकाल दीजिये और फिर नार्मल पानी से चेहरे को धो लीजिये।
  • इस फेस पैक से स्किन के दाग़-धब्बे बहुत जल्दी ख़त्म हो जाएंगे।

यह सभी फेस पैक आसानी से और कम समय में तैयार किये जा सकते है और इनका असर भी आपको बहुत जल्दी देखने को मिल जायेगा। इन फेस पैक के इस्तेमाल से स्किन वाकई में चमकदार और ग्लोइंग बन जाएगी। और दाग-धब्बे स्किन से बहुत जल्दी से साफ हो जायेगे।

आप इन फेस पैक का इस्तेमाल भी आसानी से कर सकती है और अपनी स्किन को बेदाग,चमकदार, सॉफ्ट और ग्लोइंग बना सकती है।

इसी तरह के आसनी से स्किन को फायदा पहुंचाने वाली होम रेमिडी के बारे में जानने के लिए पढ़ते रहिये Kamalkitips.com

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक कीजिये और शेयर कीजिये। साथ ही आपका कोई सवाल हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट कीजिये।

आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|