Orange Face Pack- क्या आपके भी स्किन की चमक गायब हो गयी है, और स्किन की चमक खो गयी है तो आपको संतरे का इस्तेमाल करना चाहिए। संतरे का इस्तेमाल फेस वाश, फेस पैक आदि में किया जाता है।
स्किन के डल होने की वजह स्किन पर डेड सेल्स और इम्प्योरिटीज का इकट्ठा होना है। क्यों की इम्प्योरिटीज रोजाना के नार्मल वाश से स्किन से बाहर निकलती नहीं है, इसलिए स्पेशल ट्रीटमेंट स्किन को क्लीन अप करने के लिए करना पड़ेगा।
चेहरे की झुर्रियाँ, दाग़-धब्बे और पिम्पल को गायब करने के लिए बादाम तेल का इस्तेमाल कैसे करें
इसके लिए हम ऑरेंज (संतरे) का इस्तेमाल करेंगे, जो आपकी स्किन को ऐसे निखारेगा, की आप पार्लर जाना भूल जायेगे।
Table of Contents
स्किन की क्लीनिंग करने के लिए ऑरेंज जूस का इस्तेमाल करेंगे, ऑरेंज आपके स्किन पोर्स में जमीं गंदगी को दूर करता है, और स्किन को चमकदार बनाता है, संतरे में विटामिन C पाया जाता है जो स्किन टेक्सचर में सुधार करता है। संतरे के क्लेन्ज़र बनाने के लिए एक चम्मच संतरे के रस में, एक चम्मच शहद को मिक्स करके अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाइये और फिर 5 मिनिट के लिए सूखने के लिए छोड़ दीजिये फिर साफ तोलिये से फेस को साफ कर लीजिये।
संतरे के रस का इस्तेमाल करके स्किन को क्लीन करने के बाद अब संतरे से फेस स्क्रब तैयार करेंगे, यह स्किन को एक्सफोलिएट करके स्किन की डेड सेल्स हटाकर स्किन का ग्लो वापस लाएगा। संतरे का फेस स्क्रब बनाने के लिए एक चम्मच संतरे के रस में एक चम्मच चीनी और एक चम्मच नारियल आयल मिलाकर मिक्स कीजिये। अब आपका फेस स्क्रब तैयार है, अब इस स्क्रब से 3-4 मिनिट हल्के हाथो से अपने फेस और गर्दन पर मसाज कीजिये और फिर पानी से चेहरे को धो लीजिये।
ऑरेंज और एलोवेरा का इस्तेमाल करके स्किन के लिए मॉइशराइज़ क्रीम तैयार की जा सकती है यह आपकी स्किन को मॉइशराइज़ करती है संतरे की मॉइशराइज़ क्रीम बनाने के लिए एक चम्मच संतरे के रस में दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाइये, और फिर इस क्रीम से अपने फेस पर 5-7 मिनिट मसाज कीजिये और फिर चेहरे को पोंछ कर साफ कर लीजिये।
चेहरे का कालापन मिनटों में दूर करें | Remove Blackheads From Face In Minutes
संतरे के छिलके का पाउडर बना लीजिये, और फिर दो चम्मच संतरे के छिलकों के पाउडर में दो चम्मच शहद मिक्स कीजिये और फिर इस पैक को अपने चेहरे पर लगाइये और सूखने तक लगाकर रखिये और फिर चेहरे को धो लीजिये इससे आपकी स्किन की टैनिंग ख़त्म हो जाएगी और चेहरे पर ग्लो आएगा।
चेहरे के ब्लैकहैड हटाने के लिए दो चम्मच संतरे के छिलको के पाउडर में दो चम्मच ताज़ी दही मिलाकर पेस्ट तैयार कीजिये, और फिर अपने चेहरे पर इस पैक को लगाकर 5 मिनिट अपने फेस पर मसाज कीजिये और फिर थोड़ी देर लगे रहने दीजिये और पैक के सूखने पर चेहरे को धो लीजिये।
स्किन से कील-मुंहासों को हटाने के लिए संतरे के छिलकों के पाउडर में गुलाबजल मिलाकर मिक्स कीजिये, फिर इस पेस्ट को अपने फेस पर लगाइये, और सूखने के बाद साफ कर लीजिये।
चेहरे पर निखार लाने के लिए संतरे के रस में चन्दन पाउडर और थोड़ा सा गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लीजिये अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाइये फिर 15 मिनिट बाद धो लीजिये। इससे आपकी स्किन पर निखार आएगा।
View Comments