Skin Glowing Tips- चेहरे पर कालापन आना यानी की चेहरे की असली रंगत का कही खो जाना, और चेहरे के नेचुरल रंग का कहीं दब जाना।
हम में से कइयों के चेहरे का कलर जो कि दिखता है, वो होता नहीं है क्यों की स्किन पर प्रदुषण, डेड सेल्स और धूल मिट्टी जमीं हो सकती है जिससे स्किन की चमक गायब हो जाती है इसलिए अगर स्किन की चमक को हमेशा बनाये रखना चाहती है तो कुछ होममेड उपायों को आजमाकर स्किन को चमकदार बनाया जा सकता है।
त्वचा का कालापन दूर करके स्किन को जवाँ और खूबसूरत बनाये रखने के लिए इन आसान और होममेड रेमेडीज को अपनाये, ताकि स्किन पर जमा प्रदुषण और डेड सेल्स हटती रहे।
सर्दियों में स्किन की रंगत कैसे निखारें | How To Improve Skin Tone In Winter
आइये जानते है किन-किन चीजों का इस्तेमाल करके अपने चेहरे से डेड सेल्स, प्रदुषण और धूल-मिटटी को हटा सकते है।
Table of Contents
टमाटर में विटामिन C पाया जाता है, जो स्किन के टेक्सचर को सुधारने में मदद करता है, इसलिए पहले एक टमाटर का रस निकाल लीजिये और इसमें एक चुटकी भर हल्दी मिलाकर अपने चेहरे पर लगाइये और टमाटर के रस में हल्दी को मिलाकर सप्ताह में तीन बार लगाइये, इससे स्किन की रंगत जल्दी ही हल्की होने लगेगी।
सर्दियों में फेशियल कराने के बाद किन-किन बातों का ध्यान रखें
धुप में रहने की वजह से स्किन पर कालापन आ गया है तो स्किन का कलर वापस लाने के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल कीजिये, कच्चा दूध स्किन से इम्प्योरिटीज को बाहर निकाल कर स्किन को क्लियर करता है। और स्किन की रंगत को वापस लाने में मदद करता है। इसलिए कच्चे दूध को कॉटन की मदद से सुबह और शाम दोनों टाइम अपने चेहरे पर लगाइये और फिर सूखने दीजिये, फिर नार्मल पानी से स्किन को साफ कर लीजिये।
चेहरे का कालापन दूर करने और स्किन को क्लीन करने के लिए आधे पके हुए केले को दूध के साथ मैश कर लें, और फिर इस पेस्ट को अपने पुरे चेहरे पर लगाइये और सूखने दीजिये। जब पैक 10-15 मिनिट में सुख जाये तब चेहरे को ठन्डे पानी से धो लीजिये। यह पैक स्किन को निखारने और चेहरे को क्लीन करने में मदद करता है।
एक कच्चा आलू लेकर कद्दूकस कर लीजिये, और फिर रस निचोड़ लीजिये। अब निचोड़े हुए आलू को फेकने के बजाय इससे अपने चेहरे पर मसाज कीजिये, और फिर से आलू को आलू के रस में डुबो कर अपने चेहरे पर मसाज कीजिये। और फिर जब आपको आलू सूखा फील होने लगे तो फिर से आलू को रस में डुबो कर फिर से मसाज कीजिये। यह मसाज आप अपने चेहरे पर 10 मिनिट के लिए कीजिये। आपका चेहरा एक सप्ताह में क्लियर हो जायेगा।
पके हुए पपीता को मैश कीजिये और फिर इसमें एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर को मिक्स कीजिये और स्मूथ पेस्ट तैयार कीजिये अब इस पैक को 20 मिनिट के लिए अपने चेहरे पर लगाइये और फिर साफ पानी से चेहरे को धो लीजिये। इस पैक का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन के दाग़-धब्बे ख़त्म होकर स्किन की रंगत निखर जाएगी।
एप्पल फेस पैक हर टाइप की त्वचा पर निखार लाने के लिए | Apple Face Pack For Glowing Skin
View Comments