बेस्ट टोनर फॉर ऑयली स्किन-Best Toner for Oily Skin

SKIN
Share this Article with your friends -

Best Toner for Oily skin

ऑयली स्किन वालो को स्किन से जुडी बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए ऑयली स्किन से जुडी प्रॉब्लम को दूर करने के लिए रोजाना का सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करना जरूरी है|

इसके लिए अपनी स्किन को सप्ताह में एक बार स्क्रब जरूर करें, और वाटर बेस्ट मॉइशराइज़र का इस्तेमाल करें और साथ ही स्किन के लिए टोनर का इस्तेमाल भी जरूर करें| टोनर आपकी स्किन पोर्स छोटा करता है और अतिरिक्त आयल को बाहर निकलने यानि सीबम प्रोडक्शन को कम करता है|

तो आइये जानते है घर पर बने हुए और असरकारक टोनर के बारे मे, जो ऑयली स्किन के लिए बेस्ट टोनर है-

1. पुदीने के पत्तों से बनाये टोनर-

15-20 पुदीने की पत्तियों को साफ पानी में उबालकर, और इस पानी को ठंडा करलें, अब साफ स्प्रे बोतल में या एयर टाइड बोतल में भरकर इसका उपयोग अपने चेहरे पर करें| पुदीने के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते है जो ऑयली स्किन में होने वाली एक्ने और पिम्पल की प्रॉब्लम को दूर करके स्किन को क्लियर करते करते है|

2. गुलाब जल-

गुलाबजल का उपयोग करने से आपकी स्किन ग्लोइंग बनती है, कॉटन बॉल या कॉटन पेड पर गुलाबजल डालकर रोजाना अपने चेहरे पर लगाए और एक स्वस्थ स्किन पाए |

3. टमाटर और शहद-

ऑयली स्किन के लिए टमाटर का उपयोग करना बहुत ही अच्छा है यह स्किन पर दिखने वाले ओपन पोर्स और ब्लैकहैड को कम करता है इसके लिए एक टमाटर का रस निकाल कर उसमे एक चम्मच आर्गेनिक शहद मिलाकर मिक्स करलें | और फिर इस टोनर को 15-20 मिनिट अपने फेस पर लगाए| ऑयली स्किन के लिए यह बेस्ट टोनर है|

4. कपूर और गुलाबजल-

ऑयली स्किन के टोनर के लिए एक चुटकी कपूर को गुलाबजल के साथ मिलाकर मिक्स करें और फिर दिनभर में 4-5 बार इसे अपने चेहरे पर लगाए, यह आपकी ऑयली स्किन के लिए इफेक्टिव है और साथ ही मुंहासो को भी कम करता है|

5. एलोवेरा-

एलोवेरा स्किन की लगभग सभी प्रॉब्लम का सोल्युशन है, एलोवेरा को टोनर के रूप में उपयोग करने के लिए आप एलोवेरा की पत्ती से फ्रेश जेल निकाल लें और फिर इसमें थोड़ा पानी मिला कर स्प्रै बोतल में भर लें, और फिर अपने चेहरे पर यूज़ करें, यह एक बेहतरीन टोनर है जो आपकी स्किन से सनबर्न को हटाता है|

6. आईस वाटर यानि बर्फ का ठंडा पानी-

यह सब से सस्ता और एफेक्टिव टोनर है, अगर कुछ भी अवेलेबल ना हो तो बर्फ तो घर में मिल ही जाती है इसके लिए आप बर्फ के पानी छींटे अपने मुँह पर छिटके या फिर एक बाउल में बर्फ के कुछ टुकड़े ले कर पानी भर लें, और फिर अपने फेस को बाउल में डुबोये, जब तक की आप डुबो सके फिर फेस बाहर निकाल कर रिलेक्स होकर वापस अपने फेस को ठन्डे पानी के बाउल में डुबोये| यह आपकी ऑयली स्किन के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा|

7. ककड़ी और दही-

ककड़ी को कद्दूकस करलें और फिर इसमें दही मिलाये, जितना की आपको फेस के लिए जरूरत है उतना टोनर बनाये| और फिर 15 मिनिट पेस्ट को अपने फेस पर लगाए और फिर ठन्डे पानी से फेस वाश करलें, ऑयली स्किन के लिए यह बेस्ट टोनर है|

यह भी पढ़े-आँखों की थकान कैसे दूर करें|

ऑयली स्किन के लिए यह टोनर बेस्ट टोनर है, आप इनको बनाये और इस्तेमाल करें, और फिर अपने अनुभव हमें कमेन्ट करें|

और आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो अपने फ्रेंड्स के साथ इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें|


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

4 thoughts on “बेस्ट टोनर फॉर ऑयली स्किन-Best Toner for Oily Skin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *