गर्मियों के मौसम में ऑयली स्किन वालों के लिए बहुत प्रॉब्लम हो जाती है, कई तरह की स्किन रिलेटेड परेशानियों का सामना आपको करना पड़ता है| स्किन में सीबम का अधिक उत्पादन होने से स्किन ऑयली हो जाती है| ऑयली स्किन पिम्पल,ब्लैकहेड और वाइटहेड के पैदा होने कारण बनती है, इसलिए गर्मियों में ऑयली स्किन के लिए आप प्राकृतिक और घरेलू फेस पैक का इस्तेमाल करके अपनी स्किन को ऑयल फ्री रख सकती है|
यह ऑयली स्किन के लिए फेस पैक आपके फेस से पिम्पल और एक्ने जैसी प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाएंगे|
यह भी पढ़े– How to Remove Sun Tan from Face Overnight-सनटैन हटाने के बेस्ट उपाय |
Table of Contents
टमाटर और शहद स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होते है, टमाटर में विटामिन-C और विटामिन-A अधिक मात्रा में पाए जाने के कारण यह स्किन को साफ करके स्किन को ग्लोइंग बनाता है और शहद में मौजूद एंटी-माइक्रोबियल गुण स्किन को बैक्टीरिया से मुक्त रखते है| इस पैक को बनाने के लिए आधे टमाटर को पीस लें और इसमें एक चम्मच शहद मिला लें| अब इस पैक को अपने फेस पर लगाकर 20 मिनिट तक रखें और फिर थोड़ा रब करके धो ले| इस पैक को सप्ताह में दो बार लगाये जिससे आपको ऑयली और चिपचिपी स्किन से छुटकारा मिलेगा|
मुल्तानी मिटटी का उपयोग करके आप अपनी स्किन को ठंडा रख सकती है साथ ही मुल्तानी के क्लींजिंग गुण स्किन से एक्स्ट्रा ऑइल को हटाकर स्किन को सॉफ्ट करते है,और गुलाबजल स्किन से डर्ट को निकालता है | इसलिए मुल्तानी मिटटी में एक चम्मच चन्दन पाउडर और दो चम्मच गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें, और इस पैक को अपने ऑयली फेस पर लगाए और सूखने तक रखें| फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें| इस पैक को सप्ताह में तीन बार लगाए आपको अपनी स्किन में फर्क दिखने लगेगा|
निम्बू में पाया जाने वाला विटामिन-C ऑयली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है ये स्किन पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑइल को हटाकर स्किन को फ्रेश करता है| और एंटी-ऑक्सीडेंट पिम्पल,एक्ने और इनके दाग-धब्बों को हटाकर स्किन को निखारते है| और बेसन स्किन की डेड सेल्स को हटाकर एक्सफोलिएट करता है| इसलिए निम्बू और बेसन का पैक बनाने के लिए एक चम्मच बेसन में, एक चम्मच मिल्क और आधा चम्मच निम्बू का रस मिलाकर मिक्स करलें और फिर इस पैक को अपने फेस पर लगाए और 20 मिनिट बाद चेहरा ठन्डे पानी से धो लें| इस पैक का सप्ताह में तीन से चार बार प्रयोग करें जिससे आपके ऑयली फेस पर पिम्पल की प्रॉब्लम होगी तो वो भी ख़त्म हो जाएगी|
चावल का पाउडर स्किन के एक्स्ट्रा आयल को सोख लेता है और स्किन को ऑइल फ्री कर देता है| साथ ही चावल का पाउडर स्किन से डेड स्किन सेल्स को निकालकर स्किन को साफ करता है| और शहद पिम्पल पैदा करने वाले बैक्टीरिया खत्म करके स्किन को मॉइशराइज़ करता है, और शहद के एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को फ्री-रेडिकल्स से बचाते है, इसलिए इनका पैक बनाने के लिए दो चम्मच चावल के आटे में दो चम्मच शहद मिलाकर मिक्स करें और 15-20 मिनिट अपने फेस पर लगाए और फिर साफ पानी से चेहरा धो ले| इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में तीन बार करने से आपको ऑयली स्किन से छुटकारा मिल जायेगा|
यह ऑयली स्किन को नार्मल करने और एक्स्ट्रा आयल को स्किन से हटाने के लिए बेस्ट पैक है आप इनका उपयोग करें और अपने अनुभव शेयर करें|
और आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो आप इस आर्टिकल को अपने फ्रेंड्स के साथ शेयर जरूर करें। आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद|
यह भी पढ़े- 5 Home Made Body Scrub- चमकदार स्किन के लिए घर पर बनाये ये स्क्रब |
View Comments