SKIN

30 की उम्र में स्किन का ख्याल रखने के बेस्ट तरिके

जब आप 30 की ऐज में होते है तो हमारी जिंदगी में काम बहुत अधिक बढ़ जाता है। और साथ ही परेशानियाँ भी बढ़ जाती है- जैसे कई तरह की टेंशन, काम की अधिकता, प्रेगनेंसी और इनके अलावा भी बहुत कुछ। ऐसे में हम स्किन पर ध्यान देना भूल जाते है और स्किन डल होती जाती है। और स्किन की केयर ना करने से स्किन पर एजिंग के निशान भी दिखने लगते है। इसलिए आपको 30 की उम्र में आते ही स्किन की केयर बढ़ानी चाहिए। इसलिए आज हम आपको यही बतायेगे की आप 30 की उम्र किस तरह अपनी स्किन का ध्यान रख सकते है।

1. स्किन क्लींजिंग के लिए जेंटल क्लीन्ज़र का इस्तेमाल करें-

स्किन की क्लींजिंग सब से पहले जरूरी है इसलिए अपने फेस की क्लींजिंग के लिए आपको एक प्रभावी और जेंटल क्लीन्ज़र की आवश्कता होती है। आप ऐसा क्लीन्ज़र इस्तेमाल करें, जिससे आपकी स्किन का नेचुरल ऑइल ख़त्म ना हो, और आपकी स्किन हायड्रेट बनी रहे। ऐसा फेस क्लीन्ज़र इस्तेमाल करने से आपकी स्किन टाइट भी बनी रहती है।

काले अंडरआर्म्स के लिए बेस्ट टिप्स

2. स्किन हाइड्रेटिंग मॉइशराइज़र का इस्तेमाल करें-

जब आपकी उम्र 18-25 की रही होगी। तब आपकी स्किन बहुत ही कोमल और हाइड्रेट होगी। और जैसे-जैसे आपकी उम्र 30 और उसके पार होगी, आपकी स्किन नमी खोने लगेगी इसलिए आपको अब हाइड्रेटिंग मॉइशराइज़र इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ने लगेगी। यह मॉइशराइज़र इस्तेमाल करने से आपकी स्किन नरम और मुलायम बनी रहेगी। इन हाइड्रेटिंग मॉइशराइज़र में मौजूद ग्लिसरीन आपकी स्किन को कोमल बना देंगे। आप अपनी पसंद की हाइड्रेटिंग मॉइशराइज़र का इस्तेमाल करके अपनी स्किन को हमेशा कोमल बनाये रख सकेगी।

कॉफ़ी पाउडर और गेहूँ के आटे का फेस पैक लगाए| एक सप्ताह में त्वचा का कालापन दूर करें

3. एंटी ऑक्सीडेंट सीरम का इस्तेमाल करके अपनी स्किन को जवाँ बनाये-

एंटी ऑक्सीडेंट सीरम डल स्किन के लिए बहुत लाभदायक है यह सीरम आपकी स्किन को UV किरणों से बचाएगा। और स्किन पर बदलते मौसम से जो प्रॉब्लम होती है इन प्रॉब्लम से भी आपकी स्किन को प्रोटेक्शन देगा। आप अपनी पसंद का स्किन को हेल्दी बनाने वाला सीरम जरूर इस्तेमाल करें। सीरम आपकी स्किन से डैमेज, प्रदूषण, और UV किरणों से प्रोटेक्शन देते है। और स्किन डलनेस को खत्म करके आपकी स्किन पर ग्लो लाते है।

30 की उम्र के बाद कैसे करें अपनी त्वचा की देखभाल | 30 के बाद स्किन को टाइट कैसे रखें

4. 30 के बाद आई क्रीम का इस्तेमाल-

आई क्रीम का इस्तेमाल करना बहुत ही जरूरी रहता है, 30 के बाद स्किन ड्राई होने लगती है, आँखों के निचे की स्किन पतली और नाजुक होती है। इसलिए सब से पहले झुर्रियाँ यही दिखती है। आई क्रीम आँखों के पास की फाइन लाइंस, डार्क सर्कल्स को ख़त्म करती है और आई क्रीम में पाये जाने वाले विटामिन C और विटामिन E आपको फ्री रेडिकल्स से बचाते है। आई क्रीम का इस्तेमॉल करने से स्किन स्मूद हो जाएगी।

हल्दी के फेस पैक लगाए एक्ने और मार्क्स हटाए

5. नाइट क्रीम-

नाइट क्रीम आपकी स्किन सेल्स को फिर से नया कर देते है। नाइट क्रीम आपकी स्किन की झुर्रियों को हटाकर स्किन को स्मूथ बनाता है। नाइट क्रीम का इस्तेमाल धीरे-धीरे सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करना प्रारम्भ करें। और फिर धीरे-धीरे नाइट क्रीम के इस्तेमाल को बढ़ाकर असर आप खुद ही देखे।

चेहरे की डेड स्किन हटाने के घरेलू उपाय

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

View Comments

Published by
Preeti Patel