SKIN

Anti Aging Tips After 30 : 30 की उम्र के बाद अपनाये यह उपाय

Anti Aging Tips After 30- 30 की उम्र होने के बाद स्किन की हेल्थ थोड़ी कमजोर हो जाती है। और स्किन पर बुढ़ापे के लक्षण दिखने शुरू हो जाते है।

इन लक्षणों में त्वचा ढीली होने लगती है, झुर्रियाँ, झाइयां, डार्क सर्कल्स दिखने लगते है और स्किन के पोर्स भी बड़े हो जाते है। इसलिए 30 की उम्र के बाद आप को एंटी-एजिंग टिप्स अपनाने चाहिए। इन टिप्स से आप बुढ़ापे के लक्षणों को रोक सकते है और बुढ़ापे के लक्षणों को लेट कर सकते है।

30 की उम्र के बाद अगर आप काम में भी बहुत बिजी हो जाते है लेकिन आपको अपने लिए भी टाइम निकालना चाहिए, और समय समय पर अगर आप अपनी स्किन के लिए भी ट्रीटमेंट करते रहते है तो आपके चेहरे पर अचानक से और इतने ज्यादा बुढ़ापे के लक्षण नहीं दिखाई देते है।

इसलिए आएये जानते है की कैसे 30 की उम्र के बाद स्किन पर झुर्रियों को आने से रोका जा सकता है और आपको किन-किन चीजों का इस्तेमाल अपनी स्किन के लिए करना चाहिए।

1. सनस्क्रीन का इस्तेमाल –

आप हमेशा घर से बाहर जाने पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योकि धुप में जाने पर UV RAYS स्किन पर फ्री-रेडिकल्स का निर्माण करते है और फिर स्किन कोलेजन टूटने लगता है। और फिर स्किन प्रोब्लम्स स्टार्ट हो जाती है। इसलिए आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर से कीजिये और ध्यान रखिये की ऑयली स्किन के लिए और ड्राई स्किन के मुताबिक सनस्क्रीन लगाए।

2. आई क्रीम का इस्तेमाल-

आँखों के आस-पास की त्वचा ज्यादा पतली और नाजुक होती है और ख़राब जीवन शैली, धुप और स्किन केयर ना करने से स्किन डैमेज का खतरा बढ़ जाता है। और डार्क सर्कल्स और आँखों के पास की स्किन पतली और काली हो जाती है। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए आई क्रीम का इस्तेमाल करना अच्छा स्किन केयर ऑप्शन होता है।

3. विटामिन्स का इस्तेमाल-

स्किन पर कसावट और निखार बनाये रखने के लिए विटामिन-C, विटामिन-A और विटामिन-E जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इसलिए आप डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह के बाद अपनी स्किन अनुसार प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कीजिये। और अपनी स्किन को जवां बनाये रखिये।

एक महीने में चेहरा चमकाने के उपाय, महँगी क्रीम्स का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। Remedies For Glowing Face In A Month

4. फेस पैक इस्तेमाल –

फेस पैक्स का इस्तेमाल जरूर कीजिये, यह स्किन को पोषण देते है और स्किन को रिपेयर करते है। इसके लिए आप खास एंटी-एजिंग फेस पैक्स का इस्तेमाल कर सकती है। इन फेस पैक का रोजाना इस्तेमाल नहीं करना है, केवल सप्ताह में एक बार ही फेस पैक लगाना है और अपनी को पोषित करना है।

5. नाईट स्किन केयर रूटीन –

पुरे दिन की मेहनत के बाद स्किन रात को अपने आप को रिपेयर करती है। इसलिए रात को जब भी सोये अपने चेहरे को साफ करें और मेकअप किया हुआ हो तो उसको जरूर उतारे। और अच्छे मॉइशराइज़र और कोलेजन बढ़ाने वाले सीरम या क्रीम का इस्तेमाल करें।

Best Anti-Aging Homemade Face Mask : 10 साल जवाँ दिखने के लिए इस्तेमाल कीजिये होममेड एंटी-एजिंग फेस मास्क

6. पर्याप्त पानी पिए –

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है त्वचा नमी खोने लगती है और डिहाइड्रेट बहुत जल्दी हो जाती है, इसलिए स्किन को हाइड्रेट करने के लिए आप रोजाना भरपूर और पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिए। इसके अलावा नारियल पानी, फ्रूट जूस और शिकंजी का इस्तेमाल भी कर सकते है।

इन उपायों का इस्तेमाल करके स्किन को लम्बे समय तक जवाँ और खूबसूरत बनाये रख सकती है। और 30 की उम्र के बाद आपको स्किन केयर पर खास ध्यान देना चाहिए जिससे की स्किन जवानी में बूढ़ी ना हो।

और अगर स्किन समन्धि कोई भी समस्या बहुत ज्यादा हो रही हो तो पहले डॉक्टर से सलाह लें।

इसी तरह के स्किन को जवां और खूबसूरत बनाये रखने की जानकारी के लिए पढ़ते रहिये Kamalkitips.com .

आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

View Comments

Published by
Preeti Patel