HAIR

सफेद बालो को काला करे नेचुरल तरिके से

आज के टाइम की दौड़ धुप और उसके बाद होने वाली शरीर की कमजोरी के कारण लोगो के बाल बहुत जल्दी सफेद होने लगे है |और बड़े लोगो का तो ठीक है पर बच्चो में भी बालो के सफेद होने की समस्या बहुत बढ़ गयी है तो अब हर किसी को लगता है की इस समस्या का निवारण कैसे हो और बच्चो पर तो किसी तरह का केमिकल डाई यूज़ करना भी खतरनाक हो सकता है |तो आइये आज हम ऐसी प्राकतिक चीजों से बालो को काला करने के तरिके के बारे में जानेगे जिनका यूज़ बच्चे भी कर सकते है|

1.सरसो का तेल और मेहँदी के मिश्रण से बना आयल

सरसो का आयल बालो को काला करने और झड़ने से रोकने के लिए बहुत गुणकारी है सप्ताह में दो बार सरसो का आयल बालो में जरूर लगाए और मसाज करे |

आयल बनाने के विधि –

  1. सबसे पहले लोहे की कड़ाई ले और उसमे सरसो का आयल डालें और फिर गर्म करे|

2. अब गर्म आयल में आँच कम करके मेहँदी पाउडर डाले और फिर तेल को चलाते रहे और उबाल आने तक पकाये |

3. जब आयल पूरा काला हो जाये और मेहँदी घुल जाये तो गैस बंद कर दे|

4. आयल की कड़ाई को एक घंटे के लिए ढँक दे और जब तेल ठंडा हो जाये तो छानकर एक बोतल में भर ले | आयल तैयार है |

आयल को कैसे और कब लगाए –

यह आयल एक महीने तक उपयोग किया जा सकता है, इस आयल को हफ्ते में 2 -3 बार जरूर लगाए एक महीने में बाल काले होने लगेंगे और इस आयल से रात को अपने बालो की मसाज करे और सुबह धो ले |

2. नारियल आयल और आँवला, रीठा , शिकाकाई पाउडर –

नारियल का आयल तो बालो के लिए गुणकारी है ही पर सफेद बालो को काला करने के लिए इसमें आँवला, रीठा और शिकाकाई का पाउडर मिलाकर बनाया गया आयल बहुत फायदेमंद रहता है |

आयल बनाने की विधि

  1. सबसे पहले लोहे की कड़ाई में नारियल आयल गर्म करे|

2. फिर इसमें आवला, रीठा और शिकाकाई का पावडर मिलाये और उबाल आने तक पकाये |

3. फिर आयल के पुरे काले होने पर गैस बंद करदे और आयल को कड़ाई में ही ठंडा होने दे |

4. अब आयल को साफ और सुखी बोतल में छान ले और अब आयल तैयार है |

ऑयल को कब और कैसे लगाए –

इस आयल को एक महीने तक रखा जा सकता है एक महीने बाद यह एक्सपायर हो जाता है इस आयल को सप्ताह में तीन बार लगाने से सफेद बाल काले होने लगेंगे, गंजापन आ गया है तो भी इस आयल को लगाए जिससे नए बाल उग आएंगे और बाल बढ़ने लगेंगे |

3 . करी पत्ता का आयल

करी पत्ता बालो के लिए बहुत ही अच्छा काम करता है करि पत्ता को नारियल आयल के साथ मिलाकर तैयार किया गया आयल सफेद बालो को काला करने में बहुत ही मददगार होता है |

आयल बनाने की विधि

1.करी पत्ता को छाया में सुखाकर पाउडर बना ले |

2.फिर नारियल आयल को गर्म करे और उसमे करी पत्ता का पाउडर मिला कर चलाये |

3.जब करी पत्ता का पाउडर आयल में अच्छे से मिक्स होजाये तो गैस बंद कर दे |

4.अब आयल को ठंडा करके साफ बोतल में छान ले और सप्ताह में दो बार इस आयल से अपने बालो में मसाज करे |

5.इस आयल को 20-25 दिनों तक यूज़ करने जितना ही बनाये फिर खत्म होने पर वापस बना ले |

6.इस आयल से सफेद बालो से बहुत जल्दी छुटकारा मिलेगा |

4. प्याज़ से बना आयल-

प्याज में सल्फर अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है जो की बालो के लिए बहुत फायदेमंद होता है प्याज़ का आयल घर पर भी बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है |

प्याज़ का आयल बनाने की विधि –

  1. कड़ाई में नारियल का आयल गर्म करे और उसमे प्याज़ को बारीक़ बारीक़ काटकर डाले |

2. अब प्याज़ का रंग सुनहरा होने तक पकाये ,और फिर गैस बंद करदे |

3. और आयल को ठंडा होने तक कड़ाई में रहने दे और फिर छान करके साफ बोतल में भर ले |

4. अब आपका आयल मसाज के लिए तैयार है |

आयल लगाने की विधि –

आयल को एक महीने तक स्टोर कर सकते है, और इस आयल को रात में अपने बालो में लगाए और सुबह माइल्ड शैम्पू से धो ले आपके बाल बहुत जल्दी काले और शाइनियर होने लगेंगे |

5. एलोविरा और नारियल आयल का मिश्रण –

एलोविरा हमारे शरीर की बहुत सी बीमारियों को ठीक करने में काम आता है सफेद बालो को काला करने के लिए एलोविरा को नारियल आयल के साथ मिक्स करके लगाना चाहिए |

आयल बनाने की विधि –

  1. नारियल आयल को गर्म करले और उसमे फ्रेश एलोविरा की पत्तियों को छोटा छोटा काट करके नारियल आयल में डाले |

2. अब जब तक की एलोविरा की पत्तियों का कलर ब्राउन न हो जाये पकाते रहे |

3.फिर कलर ब्राउन होने पर गैस बंद करदे और आयल को ठंडा होने दे |

4. फिर छानकर साफ बोतल में भर ले, आप का आयल तैयार है |

लगाने की विधि –

इस आयल को सप्ताह में दो बार लगाए जिससे बहुत जल्दी बाल काले होने लगेंगे और साथ ही बढ़ने लगेंगे |

ऊपर बताये सभी नुस्के प्राकृतिक है फिर भी बच्चो पर या बड़ो पर इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करे और ज्यादा समस्या हो तो अपने डॉक्टर से सलाह ले |

और इन सभी नुस्खों को आजमाने के साथ हरी गहरे रंग की सब्जियाँ खाये और खूब पानी पिए और बालो को साफ सुथरा रखे, ज्यादा केमिकल का यूज़ न करे |

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|