SKIN

पिम्पल को जड़ से मिटाने के लिए नीम की पत्तियों का करे इस्तेमाल

चाहे हमारी उम्र 15 हो या 35 पिम्पल्स हमारी त्वचा को महीने में दो बार तो हेलो बोलने आ ही जाते है। इनके आने से जितना हमे दर्द होता है उतनी ही शर्मिंदगी भी ,क्यों की हमारी स्किन अच्छी नहीं दिखती और हम सुंदरता से दूर हो जाती है, और फिर हम पूरी मेंहनत से इन जिददी पिम्पल्स को हमारी स्किन से हटाने के  उपायों को आजमाने में लग जाते है और महगे-महगे  प्रोडक्ट खरीद लाते  है पर फिर भी असर तो नजर ही नहीं आता है, तो अब ऐसा क्या किया जाये की हमारी स्किन पिम्पल फ्री हो जाये? तो चलिए आज  हम स्किन को पिम्पले फ्री करने के आसान से होम- मेड उपायों के बारे में जानेगे, जिससे स्किन पिम्पल फ्री होने के साथ ही चमकदार हो जाएगी और इसक लिए हमें खर्चा करने की कोई आवश्यकता भी नहीं है।

आज हम नीम की पत्तियों का उपयोग कर के हमारी स्किन को पिम्पल्स से छुटकारा दिलाएंगे।

 1. कुछ नीम की पत्तिया ले कर उनको बारीक़ पीस के उनमे हल्दी मिला कर लगाने से पिम्पल्स और मुहासे से छुटकारा मिलेगा। ये उपाय वीक में दो बार करना चाहिए।

2. नीम की पत्तियाँ और संतरे के सूखे छिलके को पानी में उबाल ले,और फिर छान ले अब उस पानी में मुल्तानी मिटटी और दूध मिला कर मुलायम पेस्ट बना ले और चेहरे पर लगाए,और फिर सूखने के बाद पानी से धो ले, इससे आप की स्किन बेदाग होगी और स्किन में निखार आएगा।

3. नीम की पत्तियों  को बारीक़ पीस कर उस में शहद और दही मिक्स करे ,और फिर चहरे और गर्दन पर लगाए ,इस उपाय से न ही सिर्फ पिम्पल्स से निजात मिलेगी स्किन ग्लो भी होगी।


4. नीम की पत्तियों को पानी में उबाल ले उस पानी को कॉटन बॉल से चेहरे पर लगाए ,ये स्किन की टोनिंग का बहुत ही अच्छा नेचुरल उपाय है। इस से स्किन क्लियर होगी तो पिम्पल उभर के नहीं आएंगे।

5. नीम की पत्तियों को पीस कर उसमे बेसन और निम्बू का रस मिला ले और पेस्ट बना ले, और चेहरे पर लगाए और 15 मिनट तक लगा कर रखे,और सूखने पर धो ले। इससे आप के  स्किन के ब्लैकहेड, व्हिटहेड ,फोड़े-पिम्पल, दाग-धब्बे आदि ठीक हो जायेगे।

ऊपर लिखे उपायों को सप्ताह में कम से कम दो बार अवश्य आजमाये। जिससे की आप को स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा मिलेगा और त्वचा बेदाग और सूंदर हो उठेगी और नीम एक प्राकृतिक ओषधि है इसलिए इसके कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं है और इसे यूज़ करना बहुत ही आसान है। धन्यवाद।

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

View Comments