MULTANI MITTI IN WINTER-
मुल्तानी मिटटी हर मौसम में फायदेमंद होती है। और आप की स्किन प्रॉब्लम को जल्दी से ख़त्म कर सकती है। और कई बार मुल्तानी मिटटी सर्दियों में नुकसान दायक भी हो सकती है, लेकिन फिर भी अगर सही से मुल्तानी मिटटी का इस्तेमाल किया जाये तो यह आपकी स्किन पर बहुत अच्छा असर करती है-
सर्दियों में मुल्तानी मिटटी का ऐसे इस्तेमाल करे-
Winter Face Packs | सर्दियों में त्वचा को कैसे निखारें
Table of Contents
दो चम्मच मुल्तानी मिटटी में एक चम्मच बादाम का तेल या बादाम का दूध मिलाकर आप अपने चेहरे पर लगाइये और फिर 15 मिनिट बाद चेहरे को धो लीजिये। इस पैक के इस्तेमाल से चेहरे की अच्छे से सफाई होकर चेहरे पर निखार आता है। और स्किन की टैनिंग भी ख़त्म होती है।
दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी लेकर गुलाबजल मिला लीजिये, और फिर इस पेस्ट को लगाकर 15 मिनिट के लिए रखिये। फिर पानी चेहरे को धो लीजिये। सर्दियों में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इस पैक का इस्तेमाल बहुत अच्छा रहता है।
सर्दियों में मुल्तानी मिटटी के साथ नारियल पानी का इस्तेमाल करके आप अपनी स्किन को सॉफ्ट बना सकते है, और इस पैक के इस्तेमाल से आपकी स्किन की डेड सेल्स निकल जाएगी, और स्किन पर निखार आएगा।
ड्राई स्किन को मॉइशराइज़ करने के लिए इस पैक का इस्तेमाल करना बहुत ही अच्छा रहता है। सर्दियों में मुल्तानी मिट्टी के साथ शहद का इस्तेमाल करने से स्किन मॉइशराइज़ होने के साथ-साथ स्किन ग्लोइंग और क्लियर भी होती है।
View Comments