SKIN

फटी एड़ियो को ठीक करने के लिए अपनाये यह घरेलु उपाय। गर्मियों में फ़टी एड़ियो का इलाज। Follow these home remedies to cure cracked heels. Cracked heels treatment in summer

Cracked Heels Remedies- पैरों को ऊपर से तो जल्दी से साफ कर लेते है। और जब बात आती है पैरों के निचले हिस्से की तो हमे इन्हे किसी को दिखाने में भी हिचकिचाहट होती है। और जब चप्पल पहनते है तो फ़टी एड़िया सब से पहले दिखाई देती है। इसीलिए आज हम इस आर्टिकल में फ़टी हुई एड़ियो को जल्दी से ठीक करने की बेस्ट रेमेडी के बारे जानेंगे।

फटी एड़ियो की समस्या ठण्ड और गर्मी दोनों ही सीजन में होती है, किसी की एड़िया ठण्ड में फटती है तो किसी की गर्मी में।और अगर फ़टी हुई एड़ियों पर जल्दी से ध्यान नहीं दिया जाता है तो इनमे दर्द और संक्रमण का खतरा हो जाता है।

और अगर एड़ियो की दरारें ज्यादा हो जाती है तो इनमे से खून भी बहने लगता है। और संक्रमण फेल सकता है। फ़टी एड़िया देखने में भी बिलकुल अच्छी नहीं लगती है।

अगर आप सारी पहनती है तो फ़टी एडिया आपकी सारी में बार बार लगती होगी और आपकी सारी खिंच जाती होगी, यह बात भी परेशानी वाली ही होती है, फ़टी एड़िया परेशान तो बहुत करती है।

इसलिए इनको रिपेयर करने के लिए आप निचे बताये तरीको का आसानी से इस्तेमाल कर सकती है। और अगर परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ गयी है तो पहले डॉक्टर से उपाय करवाए।

झुर्रियों को रोकने के लिए क्या खाये। What To Eat To Prevent Wrinkles

आइये जानते है फ़टी हुई एड़ियो को जल्दी से ठीक करने के बेस्ट उपायों के बारे में-

1. फ़टी एड़ियों के लिए स्क्रबिंग-

फ़टी एड़ियों को स्क्रबिंग करके ठीक किया जा सकता है, लेकिन आपको यह उपाय रोजाना करना पड़ेगा, क्योकि अगर डेड सेल्स निकल जाएगी तो एड़िया सॉफ्ट हो जाएगी। स्क्रबिंग करने के लिए एक बाल्टी पानी में एक कप शहद मिलाकर मिक्स कीजिये, फिर अपने पैरों को 20 मिनिट के लिए इस पानी में भिगो कर रखिये। और फिर धीरे-धीरे स्क्रब कीजिये और फिर हल्के गुनगुने पानी से पेरो को धोकर पोंछ लीजिये।

2. ग्लिसरीन और निम्बू लगाए –

फ़टी एड़ियों के लिए ग्लिसरीन बेस्ट है, रोजाना रात को ग्लिसरीन को अपने फ़टी एड़ियों पर लगाइये और मोज़े पहन लीजिये फिर सो जाइये। ऐसा रोजाना करने से फ़टी एड़िया बहुत जल्द ठीक हो जाएगी।

3. वेसलीन –

आप अपने फ़टी एड़ियों को जल्दी से ठीक करने के लिए आप रोजाना वेसलीन का इस्तेमाल कीजिये, और फिर मोज़े पहन लीजिये। इससे भी आपकी एड़िया सॉफ्ट हो जाएगी।

इन उपायों से आप अपनी फ़टी एड़ियों को जल्दी से ठीक करके मुलायम बना सकते है। और अपने पैरों को खूबसूरत बना सकते है।

और भी इसी तरह की होम रेमेडी के लिए पढ़ते रहिये Kamalkitips.com .

और अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया होतो इसे शेयर करें और कमेंट करें।

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

View Comments