SKIN

झुर्रियों को रोकने के लिए क्या खाये। what to eat to prevent wrinkles

What to eat to prevent wrinkles- आँखों के पास, मुँह के पास और माथे पर झुर्रियाँ बहुत जल्दी आने लगती है। और अगर आपके चेहरे पर भी झुर्रियों ने अपनी जगह बना ली है तो जल्दी से आप अपनी डाइट में रोजाना इन खास चीजों को शामिल कीजिये, जिससे की आप 40 की उम्र में भी 24 की लगें।

अगर उम्र बढ़ रही है तो इसका असर सब से पहले आँखों के आस-पास, मुँह के आस-पास और माथे पर दिखाई देता है, झुर्रियाँ यही पर सबसे पहले दिखाई देती है। और आपको बुढ़ापे का अहसास कराती है।

झुर्रियों को पूरी तरह से रोका तो नहीं जा सकता है, लेकिन इन्हे लेट किया जा सकता है। आप सोच रहे होंगे की कैसे- तो अपने खान-पान को सुधार कर।

जी हां, आज हम कुछ ऐसे खास फूड्स के बारे में जानेंगे, जिनका आप हमेशा सेवन करते है तो झुर्रियों को बहुत हद तक टाला जा सकता है।

बनाना पील मास्क फॉर स्किन पिगमेंटेशन। Banana Peel Mask For Skin Pigmentation

आइये जानते है झुर्रियों को कम करने वाले खास फ़ूड के बारे में-

तरबूज-

तरबूज गर्मियों की सीजन में तो बहुत आसानी से मिल जाता है, और आँखों के पास की झुर्रियों को कम करने के लिए तरबूज बहुत ही असरकारक होता है। तरबूज के बीजों का सेवन करने से शरीर को गुड फैट मिलता है। और विटामिन A के अवशोषण के लिए गुड फैट की जरूरत होती है।

इसलिए तरबूज को बीजों के साथ खाने से शरीर को विटामिन्स मिलते है, जिससे की आपकी अंडर आई स्किन को हील और रिपेयर किया जा सकता है। साथ ही झुर्रियों को कम करने और डार्क सर्कल्स को हटाने में भी मदद मिलती है।

तरबूज में 90-92 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को बहुत अच्छे से हाइड्रेट रखता है, और इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट होते है जो आँखों की हेल्थ को बनाये रखने में मददगार साबित होते है।

टमाटर –

जैसे तरबूज में विटामिन A और C पाए जाते है वैसे ही टमाटर भी विटामिन A और विटामिन C का अच्छा स्त्रोत होता है। विटामिन A और विटामिन C आँखों की झुर्रियों को कम करने के लिए बेस्ट रहता है। इसलिए आप रोजाना टमाटर का सेवन कीजिये इससे आपकी स्किन ताज़ा और ग्लोइंग बनी रहेगी।

टमाटर में लाइकोपीन नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो आँखों के ब्लड सर्कुलशन में सुधार करता है और आँखों की नाजुक ब्लड वेसल्स की सहायता करता है।

घी खाये-

घी भी एंटी एजिंग का काम करता है, रोजाना अगर घी का सेवन किया जाये तो यह चेहरे की झुर्रियों को कम करता है, अगर आपको अपने फेस पर झुर्रियाँ दिखाई देने लगी है तो आपको सब्जी के साथ या रोटी के साथ रोजाना एक चम्मच घी का सेवन स्टार्ट कर देना चाहिए। इससे आपकी स्किन पर एक सप्ताह में ही फर्क दिखाई देने लगेगा।

ड्राई फ्रूट्स-

बादाम एक बेस्ट ड्राई फ्रूट है, और बादाम में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। बादाम कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी मेंटेन करता है, और ह्रदय की समस्याओ को ठीक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अवोकेडो –

अवोकेडो एक सुपरफूड है जो फाइटोकेमिकल्स और अन्य महत्वपूर्ण तत्वों से भरपूर होने के कारण उम्र के कारण पैदा हुई झुर्रियों और उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद करता है। अवोकेडो में 73 प्रतिशत मात्रा पानी की होती है जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है।

आँवला-

आंवले में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते है, आंवले के सेवन से बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर दिखाई नहीं देता है, इसलिए अगर आप रोजाना आंवले या इसके जूस का सेवन करते है, तो इससे स्किन ग्लोइंग और चमकदार बनी रहती है।

चेहरे पर कसाव लाने और, झुर्रियों को रोकने के लिए इन चीजों का सेवन ना करें-

  1. ज्यादा तेल में तला हुआ भोजन।
  2. ज्यादा चीनी।
  3. दूध की ज्यादा मात्रा।
  4. सोडा युक्त चीजे।

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

View Comments