SKIN

बेदाग़ निखार पाने के लिए करे घरेलु उपाय,चेहरा हो जाएगा चमकीला

भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खानपान के चलते चेहरे की रंगत कही खो जाती है, जब की हर लड़की खूबसूरत स्किन पाना चाहती है, लेकिन धूल-मिट्टी और प्रदुषण भरे माहौल में चेहरे पर दाग-धब्बे  हो जाते है। और हम इनको हटाने के लिए सारे ब्यूटी प्रोडक्ट का यूज़ करते है , अलग अलग ब्रांड्स के महगे महगे प्रोडक्ट लगाते  है पर असर कुछ भी नहीं हो पाता है, तो चलिए आज हम कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में जानते है जो हमारी स्किन की चमक लौटने के साथ-साथ हमे घर में ही उपलब्ध हो जायेगे और हमे ज्यादा खर्चा करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

 1. शहद-

शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते है।  शहद लगाने से स्किन एकदम चमकदार बनती है ,आप एक बाउल में दो बड़े चम्मच शहद लेकर उसमे दो चम्मच दालचीनी पाउडर मिक्स कर ले। और अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दे। और फिर पानी से चेहरा धो ले। इस से आप की स्किन सॉफ्ट और शाइनी हो जाएगी। 

 

2. टमाटर और दही-

टमाटर और दही के पैक के लिए 2 चम्मच टमाटर का पल्प,1 चम्मच दही,1 चम्मच निम्बू का रस, आधी चुटकी हल्दी और 1 चम्मच शहद लें। अब सबको मिक्स कर के चेहरे पर लगाए और  15 -20 मिनट बाद चेहरा धो ले। इस उपाय से चेहरे की रंगत साफ होगी और आखो के निचे के डार्क- सर्कल भी ख़त्म हो जायेगे।


3. चावल का आटा-

चावल का आटा 1 चम्मच ,1 चम्मच मलाई ,और 10 बुँदे बादाम आयल की ले कर मिक्स कर ले। और फिर इसे चेहरे पर लगा कर सूखने तक छोड़ दे। और फिर पानी से हल्का गिला कर के स्क्रब की तरह इस पैक को छुड़ाए। और फिर चेहरे को धो ले। ऐसा करने से डेड स्किन सेल्स निकल जाएगी और चेहरा चमकदार हो जायेगा।  इस पैक को वीक में एक से दो बार यूज़ कर सकती है। 


4. हल्दी और खीरे का रस

एक चम्मच हल्दी में दो चम्मच खीरे का रस मिला कर लगाए। और 15 मिनट  के बाद चेहरा धो ले ,ऐसा वीक में 2 -3  बार करने से चेहरे के दाग- धब्बो से छुटकारा मिलता है।

5. खीरा और जैतून का आयल –

खीरे और जैतून के आयल से आप अपनी त्वचा में गोरी रंगत पा सकती है। इस को यूज़ करने के लिए पहले खीरे को कदूकस कर ले और फिर उस में जैतून का आयल मिला के पेस्ट बनाये और चेहरे पर  लगाए। लगाने के आधे घंटे बाद चेहरे को सामान्य पानी से धो ले।  कुछ ही दिनों में आप को इसक फायदे दिखने लगेंगे।
        

ऊपर बताये सभी उपायों से आप ग्लोइंग स्किन पा सकती है और अगर आपको इन तरीको को अपनाने से फायदा हुआ है आपको ये आर्टिकल पसंद आया है तो हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करे | आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद |

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|