SKIN

काले पैरों और काले हाथों को गोरा कैसे करें

जब भी हम गोरा होने की सोचते है तो केवल चेहरे के बारे में सोचते है मतलब हमारे सारे ट्रीटमेंट केवल अपने चेहरे के लिए ही होते है पर क्या आपने कभी ध्यान दिया है की आपकी पर्सनालिटी में आपके गोरे चेहरे के साथ ही आपके सुंदर हाथ और पैर भी मायने रखते है, इसलिए आज हम आपको यहाँ आपके काले पैरों और काले हाथों को गोरा कैसे करें, इसके उपायों के बारे में बतायेगे, जिससे आपकी पर्सनालिटी में चार चाँद लग जायेंगे|

अब अगर पैरों की बात करें तो हमारे पैर हर मौसम की सबसे ज्यादा मार झेलते है या सब से ज्यादा तकलीफ पैर ही देखते है, और गर्मियों में पैर बहुत काले हो जाते है क्यों की हम स्लीपर और सेंडल्स ज्यादा पहनती है तो अब पैरों का भी कलर साफ करना जरूरी है क्यों की स्टाइलिश चप्पल या सेंडिल में काले पैर शोभा नहीं देते है, तो आइये जानते है पैरों का कालापन दूर करके इन्हे गोरा कैसे किया जाये,और वो भी बिलकुल आसान घरेलू उपायों से-

यह भी पढ़ेस्कैल्प की खुजली कैसे दूर करें |

पैरों और हाथों की टैनिंग हटाने और गोरा करने के आसान उपाय-

1. चन्दन पाउडर और टमाटर का रस-

तीन से चार चम्मच चंदन पाउडर में आधा खीरे का रस, आधा टमाटर और आधा निम्बू का रस मिलाकर पेस्ट बनाये, अब इस पेस्ट को अपने काले हाथों और पैरों पर लगाए और सूखने के लिए छोड़ दे,जब ये पेस्ट सुख जाये तब आप इस पेस्ट को थोड़ा पानी लगाकर रगड़कर निकाल दे| इस पैक को सप्ताह में दो बार लगाए, चार से पांच बार लगाने से ही आपके काले हाथ और पैर गोरे हो जायेगे|

2. संतरे के छिलके से पैरों और हाथों का कालापन हटाए-

संतरे के छिलको को सुखाकर पाउडर बना लें| अब इस संतरे के पाउडर में थोड़ा सा दूध मिलाकर पैक बनाये और इस पैक को अपने हाथों और पैरों पर लगाए और फिर सूखने तक इस पैक को लगा रहने दे उसके बाद पानी से रगड़ते हुए निकाल दे| यह पैक आपके पैरों और हाथों को गोरा करने के साथ सॉफ्टनेस भी देगा| इस पैक को सप्ताह में तीन बार लगाए|

3. बादाम से हटाए हाथों और पैरों का कालापन-

4-5 बादाम को रात को पानी में भिगो दीजिये, फिर सुबह छिलके उतारकर पीस लीजिये, अब पीसे बादाम में एक चम्मच दूध, तीन-चार बुँदे निम्बू के रस की और थोड़ा बेसन मिलाकर पैक तैयार करलें, और फिर इस पैक को अपने हाथों और पैरों पर लगाए और सूखने दे| फिर सूखने के बाद पानी से धो लें| यह पैक आपके हाथों और पैरों की रंगत निखार देगा|

4. निम्बू और शहद से टैनिंग हटाए-

निम्बू का रस स्किन के लिए ब्लीच एजेंट है, जो आपके पैरों और हाथों का कालापन हटा कर चमकदार बनाता है और शहद में मौजूद फेनोलिक और फ्लेवेनोइड कम्पाउंड स्किन को लाइट करने में मदद करते है| इसलिए एक बड़ा चम्मच शहद में एक बड़ा चम्मच निम्बू का रस मिलाकर लचीला पेस्ट बनाये और इस पेस्ट को अपने हाथों और पैरों पर लगाए और फिर 20 मिनिट बाद साफ ठन्डे पानी से धो लें| इस पैक को सप्ताह में दो बार प्रयोग करे आपके हाथ और पैर चमकदार हो जायेगे|

5. कच्चा दूध-

कच्चा दूध स्किन के कालेपन को हटाने और मॉइशराइज़ करने के लिए पुराने समय से उपयोग में आ रहा है, कच्चे दूध में लेक्टिक एसिड की मात्रा अत्यधिक पायी जाती है, यह एसिड स्किन के लिए ब्लीचिंग एजेंट का काम करता है और डेड सेल्स को स्किन से हटाता है| इसलिए कच्चे दूध को रोजाना अपने हाथों और पैरों पर लगाए और मसाज करें, फिर 20 मिनिट तक लगा रहने दे, और फिर पानी से धो लें| इस उपाय से आपके हाथों और पैरों को रूखेपन से छुटकारा मिलेगा और वो सॉफ्ट बनेंगे|

6. पपीता और दही-

पपीता में पपेन एंजाइम पाया जाता है जो स्किन से डेड सेल्स को हटाता है, और स्किन को निखारने का काम करता है| और दही आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करता है और मॉइस्चराइज़ भी करता है| इस पैक के लिए एक कटोरी में चार चम्मच मेश किया हुआ पपीता लें, अब इस में दो चम्मच दही, एक चम्मच गुलाबजल और एक एक-दो चुटकी हल्दी डालकर मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें| अब इस पेस्ट को अपने हाथों और पैरों पर लगाए और 15 मिनिट तक लगा रहने दे, फिर ठन्डे पानी से पैक को धो लें|

7. खीरा-

खीरा अपने ठन्डे इफ़ेक्ट के कारण कई प्रकार के प्राकृतिक फेशियल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है| यह डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद करता है, खीरा स्किन को शाईनी बनाता है इसलिए खीरे की स्लाइस को लेकर आप सीधा अपने हाथों और पैरों पर रब करें और फिर 15 मिनिट के लिए छोड़ दे, ताकि खीरे का रस आपकी स्किन में अब्जॉर्ब हो जाये, इसके बाद पानी से धो लें| अगर आप जल्दी रिजल्ट पाना चाहती है तो खीरे के साथ निम्बू का रस मिलाये और स्किन पर लगाए|

8. निम्बू और शुगर-

शुगर स्किन के लिए बहुत ही अच्छा एक्सफोलिएट है यह स्किन की डेड सेल्स को निकाल कर स्किन को साफ करती है| इसलिए चीनी को निम्बू के साथ इस्तेमाल करने से दोगुना फायदा मिलता है, इसके लिए एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच चीनी लेकर इस में एक चम्मच निम्बू का रस मिलाये और मिक्स करें| अब इस मिश्रण को अपने हाथों और पैरों पर लगाए और थोड़ी देर रगड़े फिर 10 मिनिट छोड़ दे| फिर साफ पानी से धो लें|

अपने काले हाथों-पैरों को गोरा बनाने के लिए इन उपायों को चुने और अपनी स्किन को चमकदार बनाये, और आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे शेयर जरूर करें और कमेंट करें| आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद|

और इसी तरह के प्रभावी घरेलू नुस्खों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहे KamalKiTips.Com से |

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

View Comments