SKIN

काली कोहनी और घुटनों को कैसे साफ करें। how to clean black elbows and knees

काली कोहनी और घुटने साफ करने के उपाय- कोहनी और घुटनों को ठीक से साफ ना करने और कई बार उन पर ज्यादा रगड़ लगने से भी कोहनी और घुटने का रंग काला हो जाता है।

अगर आपके चेहरे और हाथों का कलर तो साफ है लेकिन कोहनी काली है तो यह बिलकुल अच्छा नहीं लगता है। इसलिए चेहरे के साथ-साथ बॉडी के बाकि हिस्सों को भी साफ रखना बहुत जरूरी है।

और अगर आपके भी कोहनी और घुटनों का कलर काला है तो आप इन उपायों की मदद से काली कोहनी और घुटनों को साफ कर सकते है।

माथे और मुँह के आस-पास आ रही है झुर्रियाँ तो लगाए ये फेस मास्क : Anti Ageing Tips

1. एलोवेरा-

एलोवेरा स्किन से कालापन दूर करने के लिए बेस्ट है। और एलोवेरा का इस्तेमाल करके कोहनी और घुटनो को भी जल्दी से साफ किया जा सकता है।

  1. एलोवेरा जेल को लगाने के लिए एक कप पानी को गर्म कर लीजिये।
  2. फिर एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाइये और फिर कॉटन से अपने कोहनी और घुटनों पर लगाइये।
  3. और 20 मिनिट लगाकर रखने के बाद पानी से धो लीजिये।

2. टमाटर-

टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट्स होते है जो स्किन के कालेपन को जल्दी से हटा सकते है।

  1. आधा टमाटर पीसकर अपने कोहनी और घुटनों पर लगाइये और बाकि आधे टमाटर से कोहनी और घुटनों पर मसाज कीजिये।
  2. फिर 15 मिनिट बाद पानी से धोकर साफ कर लीजिये।
  3. टमाटर से बहुत जल्दी स्किन का कालापन ठीक किया जा सकता है।

3. हल्दी –

हल्दी स्किन की डार्कनेस और दाग-धब्बों को का सफाया करती है इसलिए हल्दी का इस्तेमाल काली कोहनी और घुटनों पर करने से स्किन को क्लियर किया जा सकता है।

  1. दो चम्मच हल्दी को दूध के साथ मिलाकर लेप बना लीजिये। फिर इस पैक को लगाइये और 20 मिनिट लगाकर रखिये।
  2. फिर पानी से धो साफ कर लीजिये।
  3. हल्दी के इस्तेमाल से बहुत जल्दी काली कोहनी और घुटनों को साफ किया जा सकता है।

4. निम्बू-

निम्बू नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट के रूप में काम करता है, और निम्बू में भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है जो स्किन से डेड सेल्स को निकाल कर स्किन को क्लीन करता है।

  1. आप निम्बू को डायरेक्ट अपनी कोहनी और घुटनों पर रगड़ कर साफ कर सकते है या शहद भी मिला सकते है।
  2. अगर निम्बू के साथ शहद मिलाना है तो एक चम्मच शहद और आधा चम्मच निम्बू का रस मिलाइये और 10 मिनिट के
  3. लिए अपने कोहनी और घुटनों पर लगाइये और फिर साफ कर लीजिये।

5. दही-

  1. दही के साथ थोड़ी सी चोकर मिलाकर मिक्स कीजिये।
  2. फिर इसको अपने कोहनी और घुटनों पर लगाइये और स्क्रब कीजिये।
  3. इस उपाय से डेड सैल्स निकल जाएगी और स्किन क्लियर हो जाएगी।

6. बादाम ऑइल-

  1. बादाम आयल को रोजाना रात को हल्का गर्म करके प्रभावित हिस्सों पर लगाए।
  2. फिर सुबह तक लगा रखें।
  3. बादाम ऑइल स्किन के कालेपन और दाग-धब्बों को हटाने के लिए बेस्ट है।


काली कोहनी और काले घुटनों को साफ करने के लिए यह बेस्ट टिप्स है, इन का आसानी से इस्तेमाल करके काली स्किन को ब्राइट किया जा सकता है।

अगर आपका कोई QUESTION है तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट कीजिये। और ज्यादा जानकारी और होममेड रेमिडी, जो आपकी स्किन को बेहतर तरिके से निखार सकती है, जानने के लिए जुड़े रहे Kamalkitips.com से। धन्यवाद।

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

View Comments