Peeling of thighs due to heat – गर्मियों में आपको भी अक्सर यह परेशानी हुई ही होगी, की आप को गर्मियों में पैदल चलने या किसी काम करने की जरूरत पड़ी हो और आप की भी जांघों में छीलन हो गयी हो।
आज हम इस आर्टिकल में इसी प्रॉब्लम के सोल्युशन के बारे में जानेंगे।
गर्मियों में या दूसरे मौसम में भी ज्यादा चलने से दोनों जाँघे एक-दूसरे से रगड़-रगड़ कर छिल जाती है और यह इसलिए होता है की दोनों जाँघे एक-दूसरे से टच होती रहती है, क्योकि इनमे फैट की मात्रा ज्यादा हो जाती है। और जाँघे एक-दूसरे से टच होने लग जाती है।
रगड़ लगने से स्किन पर लाल-लाल चकते और दाने निकल जाते है, और इनसे जलन बहुत ज्यादा होती है। और चलने-फिरने में बहुत तकलीफ भी होती है।
मॉनसून में मेकअप को लम्बे समय तक कैसे टिकाये। How To Make Makeup Last Longer In Monsoon
अगर ऐसे में आप न्यू ड्रेस या टाइट कपङे पहन लेते है आपको घाव भी हो सकता है। इसलिए आज हम जांघो की इस प्रॉब्लम का समाधान करने के लिए कुछ बेस्ट घरेलु उपायों के बारे में जानेगे, जिनसे केवल एक से दो दिन में आपकी छिली हुई जांघों को ठीक किया जा सकता है।
Table of Contents
नारियल तेल स्किन इर्रिटेशन को कम करने में आप की बहुत मदद करेगा, नारियल तेल के गुण जलन को जल्दी से ख़त्म करके स्किन को सॉफ्ट बना देंगे। नारियल तेल को आप अपने जांघों पर लगाइये और जब तेल हट जाये तो फिर से लगाइये। दिन में चार-पांच बार नारियल ऑइल लगाने से एक दिन में ही जलन ख़त्म हो जाएगी।
अगर आपको हमेशा चलते हुए जांघो में रगड़ की समस्या रहती है तो आप बेबी पाउडर का इस्तेमाल कीजिये, बेबी पाउडर को आप डायरेक्ट अपने जांघो पर लगाइये और फिर चलिए आपको स्मूथ फील होगा और आपके पैर एक-दूसरे से चिपकेंगे भी नहीं।
वेसलीन लगाने से जाँघो के बिच की जलन को कम किया जा सकता है, अगर आपको बहुत ज्यादा प्रॉब्लम हो तो वेसलीन को जलन वाली जगह पर लगाए आपको जलन से राहत मिल जाएगी।
जांघो पर ज्यादा पसीना आने से मेल जम जाता है, इसलिए आप पाउडर का इस्तेमाल करके जांघो को सूखा रखिये और रोजाना सफाई कीजिए।
थाई बैंड इलास्टिक का बना छोटा बैंड होता है, जो आपकी जांघो को चिपकने और रगड़ लगने से बचाता है। आप इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकती है।
अगर आपको गर्मी में बहुत समस्या है तो ज्यादा मोटे कपड़े पहनने से बचना चाहिए। और ऐसे कपड़े पहने जिससे बॉडी को हवा लगती रहे।
इन उपायों से आप अपनी समस्या का समाधान कर सकते है, और अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो आप इसे लाइक कीजिये और कमेंट कीजिये।
और भी स्किन को ग्लोइंग बनाने और स्किन की इस तरह की प्रॉब्लम से छुटकारा पाने की होमरेमेडी जानने के लिए पढ़ते रहिये Kamalkitips.com .
आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद।
View Comments