SKIN

चेहरे से टैनिंग हो जाएगी गायब, सप्ताह में तीन दिन लगाए शहद के फेस पैक। Apply honey face pack thrice a week for skin tanning removal

Glowing skin tips – अभी जून के महीने में भी धुप बहुत तेज़ है, और जब तक तेज़ धुप कम नहीं होगी स्किन धुप की वजह से काली पड़ती ही रहेगी। इसलिए आज हम इस आर्टिकल में शहद के आसान से फेस पैक या शहद से फेशियल के बारे में जानेंगे। जिससे स्किन को बहुत जल्दी से चमकीला बनाया जा सकता है।

शहद एक ऐसी औषधि है जो सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। शहद के इस्तेमाल से स्किन सॉफ्ट मॉइशराइज़ बनी रहती है। रूखी स्किन के लिए शहद बहुत अच्छी रहती है रूखी स्किन पर सप्ताह में तीन बार शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है।

और अगर आप की स्किन रूखी है तो आपके चेहरे पर मेकअप भी ठीक से सेट नहीं हो पाता होगा, इसलिए आप शहद का इस्तेमाल कीजिये और अपनी स्किन को सॉफ्ट बनाइये।

शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते है। ये स्किन की सूजन को कम करके, क्षतिग्रस्त कोशिकाओं और उत्तकों की मरम्मत करते है।

इसके अलावा स्किन की अन्य समस्याओ में भी शहद मददगार होती है। शहद इस्तेमाल से स्किन फ्लेक्सिबल रहती है।

आइये जानते है आप रोजाना कैसे अपने चेहरे पर शहद का इस्तेमाल करके स्किन से कालापन या सन टैनिंग को हटा सकते है-

शहद से स्किन की क्लींजिंग करें-

  • शहद से स्किन की क्लींजिंग करने के लिए शहद की लेयर पुरे चेहरे पर लगाइये।
  • फिर 15 मिनट लगा रहने दीजिये।
  • फिर थोड़ा पानी लेकर अपने चेहरे पर लगाकर सर्कुलर मोशन में मसाज कीजिये।
  • फिर तोलिये से चेहरे कर लीजिये।

शहद से चेहरे को करे एक्सफोलिएट-

  • स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए शहद में चावल आटा मिलाकर अच्छे से मिक्स कीजिये।
  • फिर चेहरे को गिला करके इस मिश्रण को लगाइये और फिर अपने फेस पर हल्के हाथों से मसाज कीजिये।
  • और फिर पानी से चेहरे को धो लीजिये।
  • इस पैक से स्किन क्लियर और बेदाग हो जाएगी।

फेस मसाज –

  • शहद के साथ पके हुए केले को अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
  • फिर अपने फेस की अच्छे से मसाज कीजिये।
  • 5-7 मिनट तक फेस की मसाज करने के बाद चेहरे को ठन्डे पानी से धो लीजिये।

शहद का ग्लोइंग फेस पैक –

  • एक चम्मच शहद के साथ दो चम्मच जौ का आटा, थोड़ा कच्चा दूध और गुलाबजल को मिलाकर मिक्स कीजिये।
  • अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कीजिए और 20 मिनिट के लिए इस पैक को लगाकर रखिये और फिर चेहरे को धो लीजिये।
  • इस पैक को लगाने के बाद चेहरे पर अच्छा ग्लो आजायेगा और स्किन सॉफ्ट बन जाएगी।

शहद को इस तरह से इस्तेमाल करके स्किन को ग्लोइंग बनाया जा सकता है और आप शहद की इस फेशियल विधि का सप्ताह में तीन बार इस्तेमाल करके अपनी स्किन को बहुत जल्दी से ग्लोइंग बना सकते है और स्किन का कालापन, स्किन के दाग़-धब्बे, स्किन की ड्राईनेस और सन टैन को भी हटा सकते है। अगर आप चाहे तो इन पैक में हल्दी का इस्तेमाल भी कर सकती है जिससे स्किन बहुत जल्दी ग्लोइंग बन जाएगी।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कमेंट बॉक्स में कमेंट करें।

इसी तरह के स्किन को फायदा पहुंचने वाले और स्किन को ग्लोइंग बनाने वाले बेस्ट फेस पैक के बारे में जानने के लिए पढ़ते रहिये Kamalkitips.com .

आर्टिकल पढने के लिए धन्यवाद

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

View Comments

Published by
Preeti Patel