HAIR

बालों को घना कैसे करें घरेलू उपाय

बालों को घना कैसे करें-घने बाल आपकी खूबसूरती को चार गुना बढ़ाते है, और हर कोई बालों को जल्दी से जल्दी घना करना चाहता है, और इसके लिए कई प्रकार के ट्रीटमेंट भी आजमाते है परन्तु आपके बालों को घना होने से रोकने के लिए कई कारण जिम्मेदार होते है| तो पहले इन कारणों को जानना चाहिए और उसके बाद हम बालों को घना कैसे करें इसके लिए कुछ घरेलु उपायों को जानेंगे-

1. आइये जानते है बालों को घना होने से रोकने के कुछ कारणों के बारे में-

  1. किसी प्रकार का लगातार तनाव
  2. शरीर को पोषण की कमी होने से
  3. शरीर में हार्मोनल असंतुलन होना
  4. प्रदूषण की वजह से
  5. किसी प्रकार की एलर्जी
  6. केमिकल युक्त रसायनो का प्रयोग
  7. बालों की केयर नहीं करने से
  8. आनुवंशिकता

ये तो हो गए बालों को घना होने से रोकने के उपाय, और अगर आपके बाल पतले है तो आप अपने बालों को घना बनाने के लिए मार्किट के महगे और केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल किये बिना भी अपने बालों को घना बना सकती है-

2. आइये जानते है “बालों को घना कैसे करें” इसके कुछ घरेलू उपायों को-

  1. बालों को घना करने के लिए जैतून तेल का इस्तेमाल|
  2. बाल घने करने के लिए आँवला का इस्तेमाल|
  3. बाल घने करने के लिए अरंडी तेल का इस्तेमाल|
  4. बालों को घना करने के लिए करी पत्ता और नारियल तेल का इस्तेमाल|
  5. बालों को घना करने के लिए हिना यानि मेहँदी का इस्तेमाल करें|

आइये जानते है कैसे इन तरीको का उपयोग हम बालों को घना करने के लिए कर सकते है|

1. बालों को घना करने के लिए जैतून तेल का इस्तेमाल-

जैतून का तेल बालों को मजबूत बनाता है इसलिए बाल कम टूटते है, और घने होते है| और इस ऑइल से बाल कोमल भी बनते है|

  1. जैतून के तेल को गर्म करे और हल्के गर्म तेल से अपने बालों में मसाज करें और फिर आधा घंटा बालों में ऑइल लगा रहने दे|
  2. या फिर जैतून तेल को आप दूसरे तरिके से भी अपने बालों में लगा सकते है, इसके लिए जैतून ऑइल में शहद मिलाकर अपने बालों में लगाए और फिर आधा घंटा लगा रहने दे |
  3. अब दोनों में से कोई सी एक विधि से ऑइल लगाने के बाद अपने बालों को पहले पानी से धोये और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें|
  4. सप्ताह में दो बार इस ऑइल का प्रयोग करें|

2. बाल घने करने के लिए आँवला का इस्तेमाल-

आँवला एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक की तरह काम करता है, इसके एक्सफोलिएटिंग गुण जड़ो साफ और स्वस्छ बनाते है जिससे बालों का अच्छा विकास होता है|

  1. दो चम्मच आँवला पाउडर को चार चम्मच नारियल आयल में मिक्स कर लीजिये और नारियल ऑइल को गर्म कीजिये जब तक नारियल ऑइल में उबाल न आजाये|
  2. अब ऑइल को छान कर रख लीजिये और फिर जब ऑइल हल्का गुनगुना रह जाये तब इस आइल को रात को सोने से पहले अपने बालों की जड़ो में मसाज करें|
  3. और फिर नेक्स्ट डे अपने बालों को माइल्ड शैम्पू से धो ले| और-
  4. आँवला पाउडर को गर्म पानी में उबालकर फिर ठंडा होने दीजिये, फिर इसे बालों में लगाकर आधा घंटा रखिये और फिर अपने बालों को बिना शैम्पू सिर्फ पानी से धो लीजिये|
  5. इन आँवला पाउडर की विधियों को सप्ताह में दो बार जरूर प्रयोग करें|
  6. इसके अलावा आँवला का आप सेवन कीजिये, जिससे बालों को स्वस्थ और घना बनाया जा सके|

3. बाल घने करने के लिए अरंडी तेल का इस्तेमाल-

अरंडी का तेल चिपचिपा होने के कारण बालों को झड़ने से रोकता है और अरंडी के ऑइल में विटामिन E और फैटी एसिड्स पाए जाते है जो बालों को बढ़ाने में मदद करता है|

  1. अरंडी के तेल और नारियल के तेल की बराबर मात्रा लीजिये और दोनों तेलों को मिक्स करके गर्म कर लीजिये|
  2. अब गुनगुने ऑइल से बालों की जड़ो में मसाज करें और फिर बालों की पूरी लम्बाई तक लगा लें|
  3. अब गर्म पानी में तोलिया भिगो कर निचोड़ ले और फिर अपने सिर पर इस तोलिये को लपेट लें |
  4. अब एक घंटे तक तौलिये को लगा कर रखे और फिर अपने बालों को शैम्पू से धो लें |
  5. बालों को घना करने के लिए इस विधि को सप्ताह में एक या दो बार जरूर करें, इससे आपके बाल शाइनी भी होंगे|

4. बालों को घना करने के लिए करी पत्ता और नारियल तेल का इस्तेमाल-

करी पत्ता को नारियल ऑइल के साथ मिलाकर बालों में लगाने से बालों का झड़ना बंद हो जाता है और बालों की लम्बाई बहुत जल्दी बढ़ती है|

  1. करी पत्ता को सुखाकर पाउडर बना लें, और फिर नारियल ऑइल को गर्म कर लें,और गर्म नारियल ऑइल में करी पत्ता पाउडर को डाल कर उबालें|
  2. फिर इस ऑइल को छान लें और हल्का गुनगुना रहने पर इस ऑइल से अपने बालों में मसाज करे|
    और बाकि ऑइल को नेक्स्ट टाइम यूज़ के लिए रख दे|
  3. इस ऑइल का यूज़ सप्ताह में दो बार जरूर करें और यह ऑइल बना कर 20 दिनों तक उपयोग किया जा सकता है|
  4. इससे ज्यादा दिनों तक ऑइल को स्टोर न करें|
  5. ऑइल के इस्तेमाल से आपके बालों का झड़ना बंद हो जायेगा और आपके बालों की ग्रोथ बढ़ने लगेगी और बाल चमकदार हो जायेगे |

5. बालों को घना करने के लिए हिना यानि मेहँदी का इस्तेमाल-

बालों के लिए मेहँदी बहुत ही फायदेमंद रहती है, यह बालों को प्राकृतिक रंग देने के साथ बालों को कोमल बनाती है और बालों का झड़ना भी रोकती है जिससे बाल घने होते है|

  1. आप मेहँदी पाउडर में दही और पानी मिलाकर अच्छे से फेट लें|
  2. और फिर मेहँदी के पेस्ट को रात भर ऐसे ही रखा रहने दे|
  3. फिर नेक्स्ट डे मेहँदी में एक अंडा मिला लें, और फिर ब्रश की सहायता से मेहँदी को अपने पुरे बालों में लगा लें|
  4. और फिर मेहदी के सूखने का इंतज़ार करें|
  5. फिर बालों को पानी से धो लें, और अगर आप शैम्पू करना चाहती है तो अगले दिन करे|

इन उपायों को आजमा कर आप अपने पतले बालों को घना कर सकती है| और ये उपाय बिलकुल प्राकृतिक है, जिनसे आपको किसी प्रकार का साइड इफ़ेक्ट होने का खतरा भी नहीं रहता है|

ये भी पढ़े-Hair Fall Solution-बालों का झड़ना कैसे रोकें|

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो आप इसे अपने फ्रेंड्स में शेयर जरूर करें|

आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद|

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

View Comments