HAIR

इन सर्दियो में बालों का झड़ना पूरी तरह से हो जाएगा बन्द l

फ्रेंड्स आज कल सर्दी कड़ाके की चल रही है यह कड़ाके की सर्दी जहाँ हम सभी को अच्छी लगती है वहीं जोरदार ठण्ड से हमारी स्कीन और हमारे बालो का बड़ा ही बुरा हाल है तो आइये आज हम हमारे सूंदर बालो को झड़ने रूखे होने आदि प्रोब्लम से बचाने के कुछ असरकारक उपायों के बारे में जानेंगे और बिल्कुल घरेलू उपायों से आप के बाल एक दम सूंदर बने रह सकते है

आंवला रीठा शिकाकाई –  आंवला रीठा शिकाकाई की मदद से आप आप के बालों का झड़ना बिलकुल कम कर सकते है इन तीनो चीजों का चूर्ण बना कर और फिर पानी में मिक्स करले जितना पानी आपके बालो को गिला कर सके उतना पानी ले कर आवला रीठा शिकाकाई चूर्ण की दो चम्मच मिला ले और फिर इस मिश्रण को उबाल ले और ठंडा होने पर बालो में लगा लेवे ऐसा वीक में एक बार जरूर करे इससे बालो का झड़ना बिलकुल रुक जायेगा और बल अगर सफेद बेजान रूखे हो गए है तो भी बाल सूंदर और चमकदार हो उठेंगेl

अंडा – अंडा बालो की हर टाइप की प्रॉब्लम को दूर रखता है क्यों की अंडा विटामिन- E से भरपूर होता है और हमारे बालो को सबसे ज्यादा विटामिन E की जरूरत होती है इसलिये सर्दियों में अंडा बालो में लगाना बहुत ही लाभकारी हैl

गुणकारी तेल – इस तेल को बनाने के लिए आपको नारियल का आयल आवला रीठा शिकाकाई का चूर्ण करी पत्ता (जो की छाया में सुखाया गया हो ) इन चीजों की आवश्यकता पड़ेगी

अब इस गुणकारी आयल को बनाने के लिए सबसे पहले नारियल आयल को गर्म कर लेवे फिर इस गर्म आयल में आवला रीठा शिकाकई का चूर्ण और करी पत्ता का चूर्ण मिक्स कर लेवे फिर दो मिनट और गर्म कर ले और फिर ठंडा करले फिर इस गुणकारी आयल का वीक में दो बार इस्तेमाल जरूर करे जिससे की आपके बालो का झड़ना रुखा होना दो मुहे होना सफेद होना सभी तरह की बालों की प्रॉब्लम से छुटकारा मिल जायेगाl

एलोविरा – एलोविरा एक ऐसी औषधि है जो हमारी बॉडी की कई सारी प्रॉब्लम को दूर करता है और ये हमारे बालो के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है

एलोविरा की पत्तियों को छोटे छोटे टुकड़ो में काट ले और नारियल आयल के साथ पांच मिनट के लिए उबाल ले और फिर ठंडा कर के बोतल में भर ले और फिर इस आयल का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार करे तो आप देखेंगे की आप के बाल कुछ ही दिनों में झड़ना बंद हो जायेगे और इसके साथ बढ़ने भी लग जायेगे

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

Published by
Preeti Patel