HAIR

मॉनसून में बालों का झड़ना कैसे रोकें। How to stop hair fall in monsoon

Stop hair fall in monsoon- मॉनसून में बारिश शरू होते ही बालों का झड़ना स्टार्ट हो गया है, दिन पर दिन इतने बाल जड़ रहे है की सिर में बालों की कमी होने लगी है। तो इस प्रॉब्लम से निजात पाने के लिए आप यहाँ बताये गए उपायों को जरूर आजमाए।

बालों की सही से देख-रेख ना करने पर बालों का झड़ना स्टार्ट हो जाता है, लेकिन बारिश में बालों का झड़ना बहुत ज्यादा हो जाता है।

बारिश का पानी एसिडिक होता है जो बालों के लिए अच्छा साबित नहीं होता है, इसके अलावा बारिश में नमी बनी रहती है, जिससे बालों में चिपचपाहट, फंगल इन्फेक्शन और खुजली जैसी प्रॉब्लम हो जाती है। इसलिए जरूरी है की आप कुछ खास ऑइल का इस्तेमाल अपने बालो को झड़ने से रोकने के लिए कीजिये।

यह ऑयल्स आपकी स्कैल्प को और बालों को पूर्ण पोषण देकर बालोका झड़ना बंद करते है।

आइये जानत है बारिश में बालों को झड़ने से रोकने के लिए खास तेलों के बारे में-

बादाम आयल ( Almond oil ) –

बादाम का आयल विटामिन E से भरपूर होता है और बारिश में बालों को झड़ने से रोकने के लिए बेस्ट होता है। बादाम आयल से आप अपने बालों में मसाज कीजिये और फिर देखिये की आपके बालो का झड़ना दो बार में ही रुक जायेगा।

नारियल का तेल ( Coconut oil ) –

नारियल का तेल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, और नारियल ऑइल में एंटीबैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते है, जो की नारियल ऑइल को बारिश में इस्तेमाल के लिए परफेक्ट ऑइल बनाते है। और नारियल ऑइल में विटामिन A और विटामिन E होने से यह आयल बालों का पूर्ण ध्यान रखता है। इस ऑइल को रात में अपने बालो में लगाकर रखिये और फिर सुबह बालों को धो लीजिये।

भृंगराज ऑइल ( Bhringraj Oil ) –

बारिश में बालों का झड़ना रोकने के लिए यह ऑइल बहुत ही असरदार है, यह आयल हेयर फॉलिकल को पोषण देता है इसके इस्तेमाल से स्कैल्प की गंदगी भी निकल जाती है। और बालो का बढ़ना भी स्टार्ट हो जाता है। यह ऑइल मॉनसून में बहुत अच्छा होता है।

टी-ट्री ऑइल ( Tea-Tree oil ) –

बारिश में बालों का झड़ना रोकने के लिए टी-ट्री ऑइल का इस्तेमाल कीजिये। इस ऑइल से बालों में हल्के-हल्के हाथो से मसाज कीजिये। इस से बालों की अच्छी ग्रोथ होती है।

गर्दन पर जमा मैल साफ करने के तरिके और उपाय। काली गर्दन को कैसे साफ करें। Ways And Remedies To Clean The Scum On The Neck

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

View Comments

Published by
Preeti Patel