Neck Care by Home Remedy- गर्मी, धुप और लम्बे समय से गर्दन पर जो मैल जमा है, उसको आसानी से छुड़ाने के लिए कुछ आसान और घरेलु तरीको का इस्तेमाल कीजिये। इन उपायों को अपनाने से काली गर्दन को साफ किया जा सकता है।
गर्दन पर पसीना आना अभी आम बात है, क्योकि बारिश के मौसम में गर्मी और उमस बहुत ज्यादा होते है और धूप भी इतनी पावरफुल होती है की गर्दन पर मैल जमा हो जाता है और गर्दन बहुत गन्दी और काली दिखाई देती है।
यह प्रॉब्लम पुरुषो और महिलाओं दोनों को होती है और काली गर्दन जैसे महिलाओँ की सुंदरता को कम करती है, वैसे ही यह परुषों के लिए भी परेशानी का कारण बनती है।
लेकिन काली और मैली गर्दन की प्रॉब्लम से परेशान होने की जरूरत नहीं है क्यों की अगर अगर आप यहाँ बताये गए कुछ खास टिप्स और घरेलू उपायों का अच्छे से इस्तेमाल करते है तो इन उपायों से बेहतर परिणाम मिलेगा।
दही और बेसन का फेस पैक लगाने से पुरे मानसून में चमकता रहेगा आपका चेहरा। Face Pack Of Curd And Gram Flour
आइये जानते है काली गर्दन को साफ करने के लिए कुछ खास उपायों के बारे में-
1. निम्बू का इस्तेमाल करके अपनी काली गर्दन को साफ कीजिये-
आवश्यक सामग्री-
- एक निम्बू का रस।
- दो चुटकी हल्दी पाउडर।
कैसे इस्तेमाल करे –
- एक निम्बू का रस निकाल कर इसमें हल्दी पाउडर मिला लीजिये।
- फिर निम्बू से रस निकाल कर जो छिलके बचे है उनको निम्बू के रस में डुबोकर अपनी काली गर्दन पर लगाइये।
- फिर निम्बू के छिलके से काली गर्दन पर थोड़ा धीरे-धीरे रगड़िये। और फिर 10 मिनीट इसको लगाकर रखिये।
- फिर पानी से धोकर साफ कर लीजिये।
- गर्दन का मेल तो एक बार में ही निकल जायेगा और गर्दन का कालापन इसके लगातार इस्तेमाल से कुछ दिनों में दूर हो जायेगा।
2. आलू के इस्तेमाल कीजिये –
आवश्यक सामग्री-
- एक छोटा कच्चा आलू।
- रस निकालने के लिए ग्राइंडर।
कैसे इस्तेमाल करे –
- सब से पहले आलू का रस निकाल कर रुई की मदद से अपनी गर्दन पर लगाइये।
- आलू में केटकोलिस एंजाइम पाया जाता है, जिससे स्किन का कलर निखरता है।
- और स्किन के दाग़-धब्बे भी आलू से हटाए जा सकते है।
- सप्ताह में दो बार आलू का रस लगाने से गर्दन का कालापन दूर किया जा सकता है।
3. मुल्तानी मिटटी का इस्तेमाल –
आवश्यक सामग्री –
कैसे इस्तेमाल करे –
- मुल्तानी मिटटी का इस्तेमाल रोजाना काली गर्दन पर किया जा सकता है।
- मुल्तानी मिटटी में गुलाबजल मिलाकर गर्दन पर लगाइये और 15 मिनिट बाद पानी से धो लीजिये। मुल्तानी मिटटी के इस्तेमाल से स्किन का मैल साफ हो जायेगा।
मॉनसून में बालों का झड़ना कैसे रोकें। How To Stop Hair Fall In Monsoon
View Comments