Night Skin Care Tips in Hindi | गर्मियों में कॉफ़ी जेल का इस्तेमाल
गर्मियों में बेजान चेहरे पर नूर लाने के लिए घर पर ही तैयार करें, कॉफ़ी जेल या कॉफ़ी फेशियल |
उम्र के 30 पार होने के बाद ही हम महिलाओं की बॉडी परिवर्तन होने लगते है और यही बदलाव हमारे चेहरे पर भी साफ नजर आते है लेकिन इन परिवर्तनों को हम बदल तो नहीं सकती है पर उम्र के निशानों को कई हद तक कम कर सकती है इसके लिए ज्यादा कुछ नहीं करना है बस अपनी स्किन की थोड़ी सी एक्स्ट्रा केयर करनी है और इसे अपने डेली रूटीन में शामिल करना है|
हम आपको आज कुछ ऐसे त्वचा को जवाँ बनाये रखने वाले कॉफ़ी फैशियल और कॉफ़ी जेल के बारे में बतायेगे जिनका उपयोग करके आप अपनी स्किन को यंग और ब्यूटीफुल रख पायेगी यानि अगर आप इन पैक का इस्तेमाल करती है तो आपकी स्किन बहुत लम्बे समय तक कांतिमय बनी रहेगी |
आइये जानते है कॉफ़ी जेल बनाने के तरीकों के बारे में-
1. कॉफ़ी और एलोवेरा से बनाये जेल –
कॉफ़ी स्किन के लिए बहुत ही लाभदायक है, कॉफ़ी का जेल आँखों के काले घेरे हटाने के लिए उपयोग किया जाता है | और एलोवेरा स्किन को मॉइशराइज़ और हाइड्रेट करता है और चेहरे की ढीली त्वचा में कसाव लाता है और दाग-धब्बो को भी साफ करता है | और विटामिन E स्किन को फ्री-रेडिकल्स के प्रभाव से मुक्त करता है |
आवश्यक सामग्री-
1 बड़ा चम्मच कॉफ़ी पाउडर |
2 चम्मच एलोवेरा जेल |
1 विटामिन-E का कैप्सूल |
जेल बनाने का तरीका-
जेल बनाने के लिए सब से पहले एलोवेरा की पत्ती से फ्रेश एलोवेरा जेल निकाल लें|
अब इस एलोवेरा जेल में कॉफ़ी पाउडर मिलाये और अच्छे से मिक्स करें|
जब तक की कॉफ़ी पाउडर एलोवेरा में पूरी तरह मिक्स ना हो जाये |
और फिर विटामिन E कैप्सूल को कॉफ़ी और एलोवेरा जेल में डाल कर मिक्स करें |
अब आपका जेल तैयार है आप इसे एक साफ और एयर टाईड डिब्बे में स्टोर करलें |
और फिर 20 -25 दिनों तक इस जेल को इस्तेमाल किया जा सकता है |
BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|
View Comments