SKIN

Home Made Summer face Pack for Dry Skin | गर्मियों में रूखी त्वचा के लिए फेस पैक

गर्मियों में अगर आपकी स्किन रूखी और ड्राई हो गयी है तो हम आपको कुछ इफेक्टिव होममेड फेस पैक के बारे मे बतायेगे। जो आपकी त्वचा में नई जान डाल देंगे और आपकी स्किन को ग्लोइंग बना देंगे |

गर्मियों का मौसम आने पर स्किन को खास देखभाल की जरूरत पड़ती है चाहे आपकी स्किन ऑयली हो या चाहे ड्राई स्किन हो। क्योकि ऐसा भी नहीं है की सिर्फ ऑयली स्किन वालों को ही गर्मियों में प्रॉब्लम होती है ड्राई स्किन भी एक प्रॉब्लम है, गर्मियों में भी आपकी स्किन कई कारणों से बेजान और रूखी हो जाती है|

गर्मियों में ड्राई स्किन वालों की त्वचा और ज्यादा रूखी हो जाती है, इसलिए गर्मियों में ड्राई स्किन की खास देखभाल करने के लिए आपको हम कुछ खास फेस पैक के बारे में बतायेगे जिनका इस्तेमाल करने से आपकी स्किन कोमल और ग्लोइंग हो जाएगी |

आइये जानते है त्वचा के रूखे होने के कारण-

  • डिहाइड्रेशन।
  • सूर्य की किरणे।
  • ज्यादा बार नहाने की वजह से।
  • ज्यादा एयर कण्डीशनर में रहने की वजह से।

आइये जानते है गर्मियों में रूखी त्वचा की देखभाल के लिए होममेड फेस पैक बनाने के बारे में-

यह भी पढ़े- Night Skin Care Tips in Hindi | गर्मियों में कॉफ़ी जेल का इस्तेमाल .

1. खीरे और दही का फेस पैक

आवश्यक सामग्री-

  • 1 खीरा।
  • दो चम्मच दही।

फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका-

  • खीरा को मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें, और फिर एक बाउल में निकाल कर उसमे दही मिक्स कर लें।
  • अब थोड़ा अच्छे से पेस्ट को चलाये ताकि दही और खीरा अच्छे से मिक्स हो जाये |
  • अब अपने फेस को अच्छे से धोलें और साफ करलें |
  • अब इस पैक को अपने पुरे फेस और गर्दन पर भी लगाए और 20 मिनिट सूखने दे |
  • फिर नार्मल पानी से चेहरा धोलें |
  • इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो से तीन बार करने से आपकी रूखी और ड्राई स्किन में चमक आजायेगी|
  • खीरा और दही पैक से स्किन कोमल, मॉइशराइज़ और हाइड्रेट हो जाएगी|
  • और आपकी स्किन ग्लोइंग हो जाएगी |

2. एलोवेरा, चंदन पाउडर और गुलाबजल से पैक बनाये-

आवश्यक सामग्री-

  • दो चम्मच एलोवेरा जेल।
  • एक चम्मच चंदन पाउडर।
  • एक चम्मच गुलाबजल।

फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका-

  • सब से पहले एलोवेरा की फ्रेश पत्ती से एलोवेरा जेल को एक कटोरी में निकाल लें |
  • और इसमें चंदन पाउडर और गुलाबजल को डालकर अच्छी तरह से मिक्स करलें |
  • अब आपका पैक तैयार है। इस पैक को लगाने से पहले आप अपने चेहरे को अच्छे से धो लें।
  • और फिर अपने पुरे फेस और गर्दन तक इस पैक को अच्छे से लगाए और 20 मिनिट लगाकर रखें |
  • फिर नार्मल पानी से चेहरा धो ले।
  • और इस पैक को सप्ताह से तीन बार लगाए इससे आपकी ड्राई स्किन रिपेयर हो जाएगी।
  • इस पैक को लगाने से गर्मियों में आपके फेस पर ठंडक भी रहेगी।
  • इस पैक के इस्तेंमाल से आपकी स्किन पर पिम्पल की प्रॉब्लम भी नहीं होगी |

3. नीम और हल्दी का पैक बनाये-

आवश्यक सामग्री-

  • 8 -10 कोमल और ताज़ी नीम की पत्तियाँ।
  • आधा चम्मच या इससे थोड़ी कम हल्दी।

फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका-

  • सब से पहले नीम की पत्तियों को धोकर साफ करलें और फिर पीस कर पेस्ट बना लें।
  • अब नीम के पत्तो के पेस्ट में हल्दी मिलाकर मिक्स करलें।
  • और फिर इस पेस्ट को अपने फेस पर लगाए और 15 मिनिट लगा रखने के बाद चेहरा ठन्डे पानी से धो लें |
  • नीम की पत्तियों में एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण होते है जो स्किन की बहुत अच्छे से देखभाल कर सकती है।
  • नीम की पत्तियों का पैक आपकी स्किन की ड्राईनेस को कम करके स्किन को क्लीन और ग्लोइंग बनाता है।
  • इस पैक को सप्ताह में दो बार लगाने से आपकी ड्राई स्किन बहुत जल्दी मॉइशराइज़ होकर ग्लोइंग हो जाएगी।

यह सभी फेस पैक नेचुरल है लेकिन इनके इस्तेमाल से पहले आप पैच टेस्ट जरूर करें।

यह भी पढ़े- ऑयली स्किन के लिए बेस्ट क्रीम | Best Cream for Oily Skin .

इन पैक का इस्तेमाल करके आप गर्मियों में ड्राई स्किन की प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकती है और अपनी स्किन को ग्लोइंग और चमकदार बना सकती है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो आप इसे अपने फ्रेंड्स के साथ जरूर शेयर करें।

आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

View Comments