SKIN

Raw Milk Benefits For Skin -गर्मियों में कच्चे दूध से स्किन को ठंडा और ग्लोइंग बनाये

हम सभी जानते है की दूध हमे कितनी एनर्जी देता है और यह बच्चो, बूढ़ो सभी के लिए कितना जरूरी और फायदेमंद है| और सभी सीजन में दूध हमे चाहिए ही होता है क्यों की दूध के विकल्प के रूप में हमे कुछ अच्छा भी नहीं लगता है इसी प्रकार दूध हमारी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है लेकिन हमे स्किन के लिए कच्चे दूध यानि Raw Milk का इस्तेमाल करना है जिससे की स्किन की कई प्रकार की समस्याओं और खास कर गर्मी में होने वाली स्किन प्रॉब्लम से राहत मिल जाएगी | तो आइये जानते है की कच्चा दूध का इस्तेमाल स्किन के लिए किस तरह फायदेमंद है? और गर्मियों में कच्चे दूध यानि Raw Milk का यूज़ करके स्किन को ठंडा और ग्लोइंग रखा जा सकता है |


दूध से बने खास फेस पैक –


1. ड्राई स्किन के लिए पैक –


दूध में विटामिनA, D, बायोटिन और प्रोटीन(केसिन) भरपूर मात्रा में पाये जाते है | दूध के ये सभी तत्व स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होते है ,गर्मियों में स्किन बहुत ही ड्राई और बेजान हो जाती है तो ऐसे में कच्चा दूध आपकी स्किन को मॉइश्चराइज़ और हाईड्रेट करता है और स्किन में नई जान डालकर स्किन को हेल्थी और ग्लोइंग बनाता है |


कच्चा दूध और हल्दी –

  1. कच्चे दूध को 2-3 मिनट फ्रीज़ में रख दे|
  2. अब कच्चे दूध को फ्रीज़ से निकाल कर थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करले |और अगर आप घर की पीसी हल्दी उपयोग करेंगे तो बहुत अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा|
  3. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 5 मिनिट हल्के हल्के हाथो से मसाज करे |
  4. और फिर 10 मिनिट लगा हुआ छोड़ दे|
  5. और फिर ठन्डे पानी से चेहरा धो ले| इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार जरूर करे जिससे आपको ग्लोइंग स्किन मिलेगी |

कच्चा दूध और शहद –

  1. दो चम्मच कच्चा दूध और एक चम्मच शहद मिक्स करे |
  2. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाए और 15 मिनिट बाद चेहरा धो ले |
  3. इस पैक को सप्ताह में दो बार जरूर लगाए जिससे गर्मियों में होने वाली सभी स्किन प्रॉब्लम से आपको छुटकारा मिल जाये |
  4. इस पैक शहद मिला है जो आपकी ड्राई और सेंसिटिव स्किन को हेल्थी लुक देने के लिए बहुत ही फायदेमंद है |

कच्चा दूध और गाजर का जूस –

  1. एक बर्तन में 3 चम्मच कच्चा दूध, एक चम्मच दही और 2-3 चम्मच गाजर का जूस मिलाकर मिक्स करे|
  2. अब इस पैक को 15 मिनिट के लिए अपने चेहरे पर लगाए और फिर ठन्डे पानी से चेहरा धो ले |
  3. इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में 2-3 बार जरूर करे |
  4. इस पैक को लगाने से आप की स्किन हेल्दी और ताज़ी हो जाएगी |

2. ऑयली स्किन के लिए दूध से बने फेस पैक –

दूध और बेसन पैक-

  1. 2 चम्मच बेसन में 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना ले |
  2. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगा कर रखे |
  3. अब साफ पानी से चेहरा धो ले|
  4. इस पैक से आपको ऑयली और चिपचिपी स्किन से राहत मिलेगी और चेहरे पर अनोखा ग्लो देखने को मिलेगा |
  5. यह पैक आपके फेस के दाग- धब्बो को हटाकर बेदाग कर देगा |

यह आर्टिकल आपको केसा लगा, कमेंट करके बताये और इसी तरह के स्किन को फायदा पहुंचने वाले घरेलू नुस्खों के लिए जुड़े रहे Kamalkitips.com से | धन्यवाद|

ये भी देखे-धुप में काली पड़ी स्किन का कलर निखारने के 11 बेस्ट उपाय

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

View Comments